Responsive Scrollable Menu

‘तेरे ही भरोसे हनुमान’ सिंगर की आंखों का इलाज होगा:मध्यप्रदेश सरकार और हनुमान अंश प्रोड्यूसर अनुप्रिया ने ली जिम्मेदारी; बचपन से दृष्टिबाधित हैं सुनील लोधी

फिल्म ‘हनुमान अंश’ में 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ भजन गाकर फेमस हुए सुनील लोधी की आंखो का इलाज होगा। फिल्म प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने सुनील के इलाज में मदद करने की पहल की है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अनुप्रिया ने बताया कि सुनील के मुंबई आने पर उनकी आंखों की विशेषज्ञ से जांच कराई जाएगी और नवंबर से उनके ट्रीटमेंट की शुरुआत होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी अस्पताल और इलाज की पूरी प्रक्रिया तय नहीं हुई है। सुनील लोधी बचपन से ही दृष्टिबाधित हैं। अनुप्रिया ने बताया कि सुनील जब पिछली बार मुंबई आए थे, तब उन्होंने उनके लिए आई-स्पेशलिस्ट से अपॉइंटमेंट भी लिया था, लेकिन वह जांच नहीं हो पाई। ‘मैं चाहती हूं कि सुनील प्यार को महसूस ही नहीं करें, देख भी सकें’ सुनील लोधी बचपन से दृष्टिबाधित हैं। अनुप्रिया ने कहा कि सुनील से बातचीत के दौरान उन्हें उनकी सोच और आस्था ने बहुत प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद सुनील अपनी सफलता और जीवन में मिले प्यार का श्रेय हनुमान जी को देते हैं। अनुप्रिया ने कहा, “जब मैं सुनील भैया से बात करती हूं, तो मैं ये महसूस करती हूं कि लोगों में इतना फ्रस्ट्रेशन रहता है। वो कभी-कभी भगवान को भी बोलते हैं कि आप मेरे साथ नहीं हो, आप मेरे अगेंस्ट हो। लेकिन जब मैं सुनील भैया से बात करती हूं, वो हमेशा अपना पूरा क्रेडिट महाराज जी, हनुमान जी को देते हैं।” इसी भावना ने उन्हें सुनील के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया। अनुप्रिया के शब्दों में, “वो बचपन से विजुअली इम्पेयर्ड हैं, नेत्रहीन हैं। मैं चाहती थी कि अगर वो प्यार को महसूस कर सकते हैं, तो मैं चाहती हूं कि वो प्यार को देख भी सकें।” ‘बहन होने के नाते मैं उन्हें अपना भाई मानती हूं’ अनुप्रिया ने कहा कि वह सुनील को सिर्फ एक कलाकार के तौर पर नहीं देखतीं, बल्कि उन्हें अपना भाई मानती हैं। उन्होंने कहा, “बहन होने के नाते मैं तो उनको अपना भाई ही मानती हूं। वो खुद एक यंगस्टर हैं और उनमें इतना टैलेंट कूट-कूटकर भरा है। मुझे लगा कि क्यों न हम उनकी मदद करें।” उन्होंने बताया कि अब सुनील के अगले मुंबई दौरे पर उनकी मेडिकल जांच कराने की तैयारी है। नवंबर में ट्रीटमेंट शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन डॉक्टर की जांच के बाद ही इलाज की वास्तविक दिशा और संभावनाएं स्पष्ट होंगी। ‘MP सरकार भी उनके साथ है’ सुनील के इलाज में मध्य प्रदेश सरकार की भूमिका का भी अनुप्रिया ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भी उन्हें सहयोग मिल रहा है और यह बात उन्हें खास तौर पर खुशी देती है। अनुप्रिया ने कहा, “इस बार मुझे बहुत खुशी है कि भैया के साथ ना ही मैं हूं, बल्कि पूरा का पूरा गवर्नमेंट है। भारत पूरा उनके साथ है।” हालांकि, अभी किस अस्पताल में इलाज होगा, यह तय नहीं हुआ है। अनुप्रिया ने इस बारे में कहा कि अस्पताल का फैसला फिलहाल नहीं हुआ है और इस संबंध में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पहले सुनील की विशेषज्ञ से जांच होगी और उसके बाद डॉक्टरों की सलाह के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। इस बीच, सुनील लोधी के चाहने वालों के लिए उनकी मेडिकल जांच और प्रस्तावित उपचार एक उम्मीद की खबर है। हालांकि, इलाज के बाद उनकी दृष्टि में कितना सुधार संभव है, इसका जवाब डॉक्टरों की जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगा। ये खबर भी पढ़ें हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड कमाए 400 करोड़:52वें दिन में कमाई का रिकॉर्ड बनाया, 2026 की तीसरी बड़ी फिल्म; जानिए कैसी रही दूसरी फिल्मों की कमाई महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 52 दिनों में 400 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 52वें दिन यानी रविवार को रिकॉर्ड 9 करोड़ रुपए की कमाई की है। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

रोहित बोले- कोहली के साथ खेलना मजेदार:टीम को लेकर हमारी सोच एक जैसी, दोनों का लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप जीतना है

2027 वनडे वर्ल्ड कप विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए आखिरी ICC टूर्नामेंट होगा। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे से पहले जियोस्टार से बातचीत में कोहली पर बात की है। रोहित ने कहा- ‘जब से हमने शुरुआत की थी, तब से अब तक कुछ नहीं बदला है। मैदान पर खुद को पेश करने के मामले में हम दोनों अलग हैं। टीम को लेकर हमारी सोच लगभग एक जैसी है। हमारा लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है।' रोहित ने कहा- कोहली के साथ खेलना काफी मजेदार रोहित ने बताया कि दोनों के बीच वर्ल्ड कप की अहमियत पर चर्चा नहीं होती। उन्होंने कहा- ‘हमारे बीच चर्चा इस बात पर होती है कि हम क्या कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा- ‘जब हम साथ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो चर्चा होती है कि किस गेंदबाज पर हमला करना है, किससे सिंगल लेना है और क्या करना है।’ रोहित ने कहा- कोहली को कुछ समझाने की जरुरत नहीं होती रोहित ने कहा- 'कोहली इतने सालों से खेल रहे हैं। 2027 वर्ल्ड कप हो या 2023 वर्ल्ड कप, उन्हें कुछ समझाने की जरूरत नहीं है। वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप होता है।' उन्होंने कहा- ‘हमें टूर्नामेंट जीतना है, सीरीज जीतनी है और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है। हमें यह भी देखना है कि हम किन खिलाड़ियों की मदद कर सकते हैं।' रोहित ने अब तक वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता कोहली 2011 की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे। वहीं रोहित शर्मा अब तक वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत सके हैं। रोहित की कप्तानी में भारत 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा था। हालांकि, टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। रोहित-कोहली वनडे में 21 शतकीय साझेदारी कर चुके रोहित और कोहली वनडे में 21 बार शतकीय साझेदारी कर चुके हैं। वे वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है, जिन्होंने वनडे में 26 शतकीय साझेदारियां की हैं। -------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली ने पहली बार एक इनिंग में 9 सिक्स लगाए:सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, भारत में 42वां शतक लगाया भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 139 रन की पारी खेली। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Sikar News: न मैदान, न PT शिक्षक, फिर भी छीलावाली स्कूल बना खो-खो की नर्सरी, 30 बेटियां खेल चुकी हैं नेशनल

Sikar Chhilawali School Achievement: सीकर के श्रीमाधोपुर ब्लॉक का पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल छीलावाली सीमित संसाधनों के बावजूद खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए पहचान बना रहा है. स्कूल में न शारीरिक शिक्षक है और न अपना खेल मैदान, फिर भी यहां की करीब 30 छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं. शिक्षक बाबूलाल यादव स्कूल समय के बाद भी बच्चों को अभ्यास कराते हैं. पूर्व छात्राएं कंचन सामोता भारतीय महिला खो-खो टीम तक पहुंचीं, जबकि सरिता यादव राजस्थान टीम की कप्तानी कर चुकी हैं. पढ़ाई में भी स्कूल का प्रदर्शन बेहतर है और लगातार छह साल से एनएमएमएस में विद्यार्थियों का चयन हो रहा है. Sun, 4 Oct 2026 08:35:31 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update:अमेरिका की समुद्री ताकत को क्या हुआ? US Navy | America Navy | Military News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T03:15:13+00:00

Huge crowd gathers to meet Himanta; supporters appear enthusiastic |#shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T03:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers