कौन हैं आराधना मिश्रा मोना? जो बनाई गईं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, जानें इनके बारे में
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत प्रमुख दल जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और मतदाताओं को अपने पक्ष में जोड़ने के लिए लगातार रणनीति बना रहे हैं। इस बीच, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुये कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में एक बड़ा और रणनीतिक फेरबदल किया है।
कांग्रेस पार्टी ने आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें अजय राय की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के लिए देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि आराधना मिश्रा मोना को यूपी की जिम्मेदारी सौंपकर कांग्रेस ने ब्राह्मण समाज और महिलाओं को अपने पाले में लाने के लिए अहम रणनीतिक कदम उठाया है।
कौन हैं आराधना मिश्रा मोना?
अब सवाल उठता है कि आखिर आराधना मिश्रा मोना कौन हैं? जिन्हें कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की कमान सौंपी है। बता दें कि आराधना मिश्रा मोना राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं और रामपुर खास विधानसभा सीट से विधायक हैं। आराधना मिश्रा दो दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति की गहरी समझ रखने वाले कांग्रेस नेताओं में गिना जाता है।
प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में आराधना मिश्रा का नाम
खास बात यह है कि आराधना मिश्रा को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की करीबी नेताओं में भी मानी जाती हैं। यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चलाए गए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी आराधना मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। आराधना मिश्रा रामपुर खास विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुकी हैं। उन्हें राजनीतिक विरासत अपने पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी से मिली है।
अजय राय का कार्यकाल समाप्त
गौरतलब है कि अजय राय अब तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनका कार्यकाल 17 अगस्त 2023 से 2 अक्टूबर 2026 तक रहा। अजय राय ने बृजलाल खाबरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था। अब उनकी जगह आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। वहीं, नई नियुक्तियों के तहत कांग्रेस ने इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में किए गए इन बदलावों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी बीच, चुनावी गठबंधन को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच अनबन की खबरें भी सामने लगातार आती जा रहीं हैं।
गुजरात: 'एकता दिवस' परेड दल में डेंगू का प्रकोप, 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
गांधीनगर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की तैयारियों के लिए गुजरात आए कम से कम 24 कर्मियों की पिछले दो दिनों में गांधीनगर सिविल अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि बुखार और बदन दर्द के बाद कई अन्य को निगरानी में रखा गया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गांधीनगर सिविल अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) विपुल पंड्या ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार को लगभग 34 कर्मियों को भर्ती किया गया था, जिनमें से 23 की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
शुक्रवार को शाम लगभग 5 बजे तक पांच और लोगों को भर्ती किया गया, जिनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और चार अन्य को रिपोर्ट आने तक संदिग्ध मामलों के रूप में इलाज किया जा रहा है।
पंड्या ने कहा कि कल 34 लोग आए थे। उनमें से 23 पॉजिटिव थे और बाकी संदिग्ध थे। उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार को भर्ती किए गए पांच मरीजों में एक पॉजिटिव और चार संदिग्ध मामले शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक लगभग 10 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और बाकी मरीजों की हालत स्थिर है। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में कई और मरीजों को भी छुट्टी दे दी जाएगी।
पांड्या ने आगे कहा कि सभी की हालत स्थिर है और फिलहाल कोई जटिलता नहीं है।
अधिकांश मरीजों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है और उनमें बुखार और बदन दर्द जैसे लक्षण पाए गए हैं। पंड्या ने बताया कि भर्ती किए गए लोगों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।
आरएमओ के अनुसार, ये कर्मी विभिन्न राज्यों से आए हैं, और इनमें उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल और बिहार के लोग शामिल हैं।
ये उन कर्मियों में से हैं जो 31 अक्टूबर को एकता नगर में होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की तैयारियों के लिए गुजरात पहुंचे हैं।
पंड्या ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को गांधीनगर के एक छात्रावास में एक साथ ठहराया गया है। उन्होंने बताया कि सभी एक ही छात्रावास में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई हजार लोग आए थे और उनके लिए एक साथ रहने की व्यवस्था की गई थी।
हालांकि, उन्होंने छात्रावास को संक्रमण का स्रोत नहीं बताया। पंड्या ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के एक साथ आने के बाद अस्पताल ने राज्य और जिला स्तरीय महामारी/जन स्वास्थ्य टीमों को सूचित कर दिया है और महामारी विज्ञान संबंधी आकलन इन्हीं टीमों द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महामारी विशेषज्ञ सभी जांच करेंगे। हम डॉक्टरों का काम सिर्फ इलाज से जुड़ा है... हम यहां मरीजों की देखभाल करते हैं।
--आईएएनएस
एमएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation








