Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान से पिछले 6 टी-20 नहीं हारा भारत:आज पहली बार एशियन गेम्स में भिड़ेंगे; 383 दिन और 6 क्रिकेट मैच से हाथ नहीं मिलाया

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मुकाबला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। दोनों के बीच खेले गए पिछले 6 टी-20 में हर बार भारत जीता है। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2022 एशिया कप में भारत को हराया था। मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल दोनों टीमों के बीच हैंडशेक को लेकर है। भारतीय मेंस और विमेंस क्रिकटरों ने पिछले 383 दिन और 6 मैचों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है। यह फैसला पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम अटैक के बाद लिया गया था। नो-हैंडशेक की शुरुआत सितंबर 2025 में मेंस एशिया कप से हुई थी। भारत ने 17 टी-20 में 13 बार पाकिस्तान को हराया भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 17 टी-20 मैच खेले गए हैं। भारत ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 3 मैच अपने नाम किए। एक मुकाबला टाई रहा था। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में 21 गेंद पर 38 रन बनाए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 21 गेंद पर 38 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा ईशान किशन ने नाबाद 80 रन बनाए। उन्होंने 173.91 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह के कंधो पर होगी। उन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट चटकाए। अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने भी 2-2 विकेट लिए थे। फरहान ने भारत के खिलाफ 2 फिफ्टी लगाईं पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ 4 टी-20 मैचों में 2 अर्धशतक लगाए हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। बल्लेबाजी में टीम को अब्दुल समद से भी उम्मीदें होंगी। उन्होंने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 15 गेंद पर नाबाद 30 रन बनाए थे। गेंदबाजी में सुफयान मुकिम ने 3 विकेट लिए थे। निशिन में बारिश की 10% संभावना निशिन में शनिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना करीब 10% है। तापमान अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सेमीफाइनल में पिच से टर्न और बाउंस मिला था। फाइनल में भी गेंदबाजों को इसी तरह की मदद मिलने की संभावना है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह। पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम, सुफयान मुकिम, अबरार अहमद।

Continue reading on the app

गोल्ड के लिए मलेशिया से भिड़ेगी भारतीय मेंस हॉकी टीम:एशियन गेम्स में आज इंडिया का आखिरी दिन; कुल 47 गोल्ड इवेंट मुकाबले होंगे

एशियन गेम्स 2026 में भारत का आज आखिरी दिन है। भारतीय विमेंस हॉकी टीम के गोल्ड जीतने के बाद अब मेंस हॉकी टीम की नजरें देश के लिए सोना जीतने पर होंगी। टीम फाइनल में दोपहर 3:30 बजे से मलेशिया से भिड़ेगी। अगर भारतीय हॉकी टीम गोल्ड जीतती है तो टीम पहली बार एशियन गेम्स में बैक टू बैक गोल्ड जीतेगी। इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में भी टीम ने सोना जीता था। साथ ही उसे 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में भी इंट्री मिल जाएगी। हॉकी के अलावा आर्चरी, रेसलिंग, ताइक्वांडो, गोल्फ, सेलिंग, रग्बी और वॉलीबॉल में भी भारतीय खिलाड़ी मुकाबले खेलेंगे। एशियन गेम्स के आखिरी दिन कुल 47 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। आर्चरी में 3 भारतीयों के पास मेडल का मौका कुमकुम मोहोड सुबह 5:30 बजे महिला रिकर्व इंडिविजुअल क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की कांग चेयॉन्ग से भिड़ेंगी। धीरज बोम्मादेवरा और नीरज चौहान पुरुष रिकर्व इंडिविजुअल क्वार्टरफाइनल में उतरेंगे। धीरज का मुकाबला सुबह 9:30 बजे अमिरखोन सादिकोव से होगा। वहीं, नीरज सुबह 10:15 बजे भूटान के लाम दोरजी के खिलाफ उतरेंगे। क्वार्टरफाइनल जीतने पर आगे सेमीफाइनल और मेडल मैच खेलेंगे। रेसलिंग में 5 भारतीय पर नजर सागर जगलान, दीपक पूनिया, मनीषा, अंतिम और अमन सहरावत रेसलिंग में उतरेंगे। सभी अपने-अपने वजन वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले खेलेंगे। इसके बाद क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचने का मौका होगा। ताइक्वांडो में कशिश और ज्योति उतरेंगी कशिश मलिक महिला 57kg और ज्योति यादव महिला 67kg कैटेगरी में राउंड ऑफ-16 से अभियान शुरू करेंगी। दोनों के मुकाबले सुबह 5:42 बजे से होंगे। आगे बढ़ने पर क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल मुकाबले होंगे। गोल्फ में 6 भारतीय खेलेंगे पुरुषों में वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू, जबकि महिलाओं में प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर राउंड-4 में उतरेंगी। पुरुषों का राउंड सुबह 6:30 बजे और महिलाओं का 6:43 बजे से होगा। सेलिंग में माही वर्मा और कात्या इडा कोएल्हो फाइनल रेस में उतरेंगी। दोनों के मुकाबले सुबह 7:10 बजे से शुरू होंगे। रग्बी और वॉलीबॉल में भी मुकाबले महिला रग्बी सेवन्स टीम सुबह 6:20 बजे सिंगापुर के खिलाफ 5वें-8वें स्थान के मैच में खेलेगी। पुरुष वॉलीबॉल टीम सुबह 9:30 बजे 5वें-6वें स्थान के मुकाबले में उतरेगी। दोनों मुकाबलों में विपक्षी टीम की जानकारी अभी TBD है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: आर्चरी में कुमकुम की धमाकेदार शुरुआत, रिकर्व इंडिविजुअल इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंची

एशियन गेम्स 2026, 15वां दिन लाइव अपडेट्स: एशियन गेम्स का आज 15वां दिन है. आज भारतीय एथलीट 10 अलग अलग स्पर्धाओं में उतरेंगे. दिन की शुरुआत आर्चरी से होगी. इसके बाद रेसलिंग के मुकाबले खेले जाएंगे. सुबह 10 बजे से भारत और पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीमें गोल्ड मेडल मैच के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी वहीं दोपहर बाद भारत और मलेशिया की टीमें हॉकी फाइनल में टकराएंगी.भारत ने इस एशियन गेम्स में अभी तक 76 मेडल जीते हैं जिसमें 16 स्वर्ण पदक शामिल हैं. Sat, 3 Oct 2026 05:45:35 +0530

  Videos
See all

Nushrratt Bharuccha: बाली में एक्सीडेंट,एयर एंबुलेंससे मुंबई पहुंचीं नुसरत भरुचा #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:03:03+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी सेना पर बड़ा हमला, इराक से भाग खड़े हुए | Houthis | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T00:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers