Responsive Scrollable Menu

Flydubai फ्लाइट में हमले के बाद भी बचाईं 182 जिंदगियां, Captain Smit Machhar को राष्ट्रीय सम्मान की मांग

फेडरेशन ऑफ़ इंडियन पायलट्स (FIP) ने प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया है कि वे फ़्लाईदुबई की फ़्लाइट FZ1073 के पायलट-इन-कमांड कैप्टन स्मित मच्छार को 'राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार' देने पर विचार करें। 30 सितंबर को उड़ान के दौरान एक इमरजेंसी स्थिति में उनके ओमानी को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने जिस तरह से स्थिति को संभाला, उसके लिए यह अनुरोध किया गया है। एक पत्र में कहा गया है कि घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और 174 यात्रियों व 8 क्रू सदस्यों के साथ सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित लैंडिंग की। पत्र में कहा गया, "बुरी तरह घायल होने और फ़्लाइट डेक के अंदर बेहद खतरनाक स्थिति का सामना करने के बावजूद, कैप्टन स्मित ने पायलट-इन-कमांड के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाना जारी रखा। उन्होंने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा, मुश्किल हालात में सही फ़ैसले लिए और अंततः विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक पहुँचाया।

इसे भी पढ़ें: जान दांव पर लगा भारतीय पायलट ने छुड़ाया हाईजैक विमान! एक लाईन से नेतन्याहू-ट्रंप सब ने ठोका सलाम

फेडरेशन ने कहा कि फ़्लाइट के अंदर पायलट-इन-कमांड पर हुआ हमला, उन इमरजेंसी स्थितियों से "बिल्कुल अलग और बहुत गंभीर चुनौती" है जिनके लिए पायलट ट्रेनिंग लेते हैं। फेडरेशन ने कहा घायल होने और खतरे में होने के बावजूद शांत रहना, कमांड संभालना और अहम फ़ैसले लेना असाधारण साहस, मज़बूती, हालात की समझ, लीडरशिप और काम के प्रति समर्पण को दिखाता है।" उन्होंने कैप्टन मच्छर द्वारा कॉकपिट पर हुए हमले को नाकाम करने और कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने से बचीं 182 जिंदगियों पर भी ज़ोर दिया। पत्र में कहा गया, "कॉकपिट में बन रहे असाधारण हालात पर यात्रियों और क्रू का कोई बस नहीं था। उस अहम पल में, उनकी सुरक्षा इस बात पर निर्भर करती थी कि फ़्लाइट क्रू विमान पर कंट्रोल बनाए रखे और इमरजेंसी को संभाले।

इसे भी पढ़ें: इधर नेतन्याहू ने UAE से भरी उड़ान, उधर हाईजैक हुआ FZ1073 विमान? आनन-फानन में इजरायली फाइटर जेट्स ने घेरा पूरा आसमान


साथ ही कहा गया कि कैप्टन स्मित मच्छर का लगातार अपने फ़र्ज़ निभाना और उसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से तबुक ले जाना "पेशेवर साहस और ज़िम्मेदारी का असाधारण काम" है। FIP ने बताया कि कैप्टन स्मित 2022 तक फ़ेडरेशन के सदस्य थे। उन्होंने कहा, "भले ही वह अब सदस्य नहीं हैं, लेकिन FIP उन्हें पेशेवर पायलटों के बड़े समुदाय का हिस्सा मानता है। इसलिए, फ़ेडरेशन बहुत गर्व के साथ उनके असाधारण व्यवहार को भारत सरकार के सामने राष्ट्रीय सम्मान के लिए विचार करने हेतु रख रहा है।" फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन पायलट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफ़िस से आग्रह किया कि वे "भारत सरकार के लागू नियमों के अनुसार और सक्षम अधिकारियों द्वारा तथ्यों की उचित जाँच के बाद" उन्हें सम्मान देने पर विचार करें। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि अधिकारी हालात की जाँच करें और ज़रूरी ऑपरेशनल और मेडिकल रिकॉर्ड हासिल करें।

Continue reading on the app

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुल ढहने से एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुल ढहने से एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

Continue reading on the app

  Sports

‘गोल्डन सिक्स’ के साथ भारत एशियन गेम्स पदक तालिका में 5वें स्थान पर, हॉकी-बॉक्सिंग में चमके

भारत एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को 6 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। तीरंदाजी, हॉकी, बॉक्सिंग और रेसलिंग में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। Fri, 02 Oct 2026 21:02:56 +0530

  Videos
See all

Viral Video | खंभे पर चढ़ा और मोबाइल से करने लगा VIDEO कॉल! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T15:42:01+00:00

PM Modi को देख लड़की के रिएक्शन का वायरल वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T15:40:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers