Responsive Scrollable Menu

Israel और UAE के बीच फिर शुरू होंगी उड़ानें, फंसे यात्रियों को मिलेगी राहत

तेल अवीव, दो अक्टूबर (एपी) इजराइल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए शुक्रवार से विमानों का परिचालन शुरू करेगा। दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं इस सप्ताह एक पायलट पर उसके सह-पायलट द्वारा किए गए हमले के बाद स्थगित कर दी गई थीं। सह-पायलट ने तेल अवीव जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी।

बुधवार को दुबई से रवाना हुए विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश करने और उसमें सवार सभी लोगों की जान खतरे में डालने वाले सह-पायलट के मकसद के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी नहीं है। संयुक्त अरब अमीरात ने इजराइल जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे आम दिनों में दोनों देशों के बीच यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक इजराइली अधिकारी ने बताया कि इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात ने शुक्रवार से उड़ानों का परिचालन शुरू करने पर सहमति जताई है।

इससे पहले, राष्ट्रीय विमानन कंपनी ‘एल अल’ ने कहा था कि संयुक्त अरब अमीरात दुबई में उसकी उड़ानों के उतरने के लिए जरूरी अनुमति जारी करने में देरी कर रहा है। तेल अवीव के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सूची में शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के दुबई से आने वाली उड़ानों के लिए अर्किया और इस्रायर एयरलाइन के नाम दर्ज थे। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि दुबई से तेल अवीव आ रहे ‘फ्लाईदुबई’ के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित प्रयास में शामिल सह-पायलट को “इस्लामी, कट्टरपंथी विचारधारा का पाठ पढ़ाया गया था।” अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें मिली शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि हमले के तार तेहरान से जुड़े हैं, लेकिन उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं बताया।

ट्रंप ने कहा था कि यदि हमले में ईरान का हाथ पाया गया तो अमेरिका ‘‘बहुत कड़ी कार्रवाई’’ करेगा। बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान एफजेड 1073 के कॉकपिट में सह-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उड़ान का सह-पायलट विमान को कथित तौर पर गिराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विमान के भारतीय कैप्टन मच्छार ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए उसके प्रयास को विफल कर दिया।

कैप्टन मच्छार के साहस और बहादुरी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। मच्छार का अबू धाबी के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। यूएई के वरिष्ठ राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गश ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘फ्लाईदुबई’ हमले को एक ‘‘गंभीर आतंकवादी कृत्य’’ बताया।

उन्होंने घटना को भयावह त्रासदी में बदलने से रोकने का श्रेय उड़ान के कैप्टन को दिया। ट्रंप के इस बयान कि हमले के तार ईरान से जुड़े हो सकते हैं, ईरान में सात महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने को लेकर जारी राजनयिक प्रयासों के संबंध में अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है। ईरानी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि उन्हें संघर्ष समाप्त करने के लिए तेहरान के नये प्रस्ताव पर अमेरिका की आधिकारिक प्रतिक्रिया मिल गई है।

ट्रंप ने कुछ ही दिन पहले सार्वजनिक रूप से इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

Continue reading on the app

Gold Silver Price: सोने-चांदी का चढ़ा भाव, अमेरिकी जॉब्स डेटा से रेट हाइक की चिंता घटी

Gold Silver Price: अमेरिकी जॉब्स डेटा कमजोर आने के बाद सोने का भाव 1% से ज्यादा चढ़ा, जबकि चांदी भी 2% उछली। फेड की रेट हाइक की उम्मीद घटी है। फिर भी ऊंची ट्रेजरी यील्ड और मजबूत डॉलर के कारण सोने पर दबाव कायम है।

Continue reading on the app

  Sports

‘गोल्डन सिक्स’ के साथ भारत एशियन गेम्स पदक तालिका में 5वें स्थान पर, हॉकी-बॉक्सिंग में चमके

भारत एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को 6 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। तीरंदाजी, हॉकी, बॉक्सिंग और रेसलिंग में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। Fri, 02 Oct 2026 21:02:56 +0530

  Videos
See all

Gold जीतते ही झूम उठीं महिला हॉकी खिलाड़ी! | #Shorts #Trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T16:10:49+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: जम्मू में हिजाब पर बवाल | Hijab Row | #Viral #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T16:11:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers