झारखंड में Congress ने शुरू किया लोकतंत्र बचाओ सप्ताह, 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
रांची, दो अक्टूबर झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने महात्मा गांधी की जयंती पर संविधान और नागरिकों के मतदान के अधिकार की रक्षा का संकल्प लेते हुए शुक्रवार को ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ अभियान शुरू किया। कांग्रेस नेताओं ने मांडर विधानसभा क्षेत्र के बेड़ो प्रखंड स्थित खख्शी टोली में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संविधान के अनुच्छेद 326 के प्रावधानों को पढ़कर सुनाया।
उन्होंने कहा, ‘‘मतदान केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं है। यह लोगों की आवाज, उनके अधिकारों और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी का प्रतीक है।’’ उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक करना और संविधान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। कमलेश ने कहा, ‘‘सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस मतदान के अधिकार के महत्व को रेखांकित करेगी, पात्र मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी और लोगों को अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगी।’’ यह अभियान आठ अक्टूबर तक जारी रहेगा।
'आपका वोट आपकी आवाज है', शबाना आजमी ने लोगों से की CJP प्रदर्शन में शामिल होने की अपील, कहा- सवाल पूछना हमारा हक
दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर मुंबई के लोगों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए वोटर लिस्ट से अचानक लोगों के नाम गायब होने पर गंभीर चिंता जताई है. दिल्ली के बाद अब 'कॉकरोच जनता पार्टी' मुंबई के शिवाजी पार्क में विरोध-प्रदर्शन का आयोजन करने जा रही है. शबाना ने लोगों को एकजुट होने का संदेश देते हुए कहा कि आपका वोट आपकी आवाज और अधिकार है, इसलिए अपने लोकतांत्रिक हक और फर्जीवाड़े के खिलाफ सवाल उठाना बेहद जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)