Responsive Scrollable Menu

Rise And Fall 2: तेज प्रताप की गोद में बैठकर हसीना ने किया रोमांटिक डांस, स्वरा भास्कर ने शरमाकर छिपाया अपना मुंह

Tej Pratap And Sara Gurpal Dance Video: पॉलिटिशियन और कंटेंट क्रिएटर तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) इन दिनों राइज एंड फॉल 2 (Rise And Fall 2) में नजर आ रहे हैं. जहां वे अपने मस्तमौला अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं. हाल ही में वह रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में दिखाई दिए हैं. जहां पर उनकी निरहुआ और पवन सिंह के साथ तीखी नोकझोंक देखने के लिए मिली थी. इस शो के दौरान वह अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहे. वहीं, अब वह राइज एंड फॉल 2 में कंटेस्टेंट्स के तौर पर लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही में शो से जुड़ा नया प्रोमो सामने आया. जिसमें वह पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सारा गुरपाल (Sara Gurpal) संग रोमांटिक डांस करते नजर आए. जिसे देखकर वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स चौंक जाते हैं. 

तेज प्रताप की गोद में बैठकर हसीना ने किया रोमांटिक डांस

दरअसल, शो से जुड़े इस नए प्रोमो में लिफ्ट मोहतरमा एक अनाउंसमेंट करती हैं. जिसमें वह वर्कर से कहती है कि आपको लग रहा था कि आप पार्टी में आए हैं. आप ऑडिशन देने आए हैं. आज यहां इस सीजन का पहला राइज होगा. तेज प्रताप जी अब वक्त फैसला लेने का है. इसके बाद सारा गुरपाल बॉलीवुड के मशहूर गाने पर धमाकेदार डांस करती हैं. इसी दौरान वह डांस करते-करते अचानक तेज प्रताप की गोद में बैठ जाती हैं. इस दौरान तेज प्रताज यादव का रिएक्शन भी देखने लायक होता है. वहीं, सारा गुरपाल का रोमांटिक डांस देखकर वहां बैठे सभी केंटेस्टेंट्स चौंक जाते हैं. सारा ने तेज प्रताप को क्यूटी भी कहा. जिसके बाद वह कहते हैं कि बिहार में धमाल मच जाएगा. ये सब देखकर स्वरा शरमा कर अपना मुंह छिपा लेती हैं. इसके बाद गौतम गुलाटी देवदास का फेमस डायलॉग बोल कर तेज प्रताप को इंप्रेस करने लग जाते हैं.

किसे मिलेगा पेंटाहाउस में आने का मौका

इस प्रोमो में यह भी देखने को मिला कि पेंटाहाउस में जाने के लिए वर्कर अपना ऑडियंस देंगे. यह सब अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा. बता दें कि तेज प्रताप को जिसका ऑडिशन पसंद आएगा, उसी वर्कर को पेंटहाउस में जाने का मौका मिलेगा. इस प्रोमो के लास्ट में घर का माहौल थोड़ा टेंशन भरा नजर आता है और काजल राघवानी रोती हुई नजर आती हैं. जिससे समझा जा सकता है कि घर में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. इसके अलावा तेज प्रताज यादव को गौतम गुलाटी और सारा गुरपाल समेत तीन कंटेस्टेंट्स में किसी एक का नाम लेना होगा. ऐसे में यह तो आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि उन्होंने किसका नाम लिया होगा.

राइज एंड फॉल 2 में तेज प्रताप यादव ने मचाया धमाल

तेज प्रताप यादव ने शो में अपनी एंट्री के साथ ही घर में माहौल बना दिया है. उनका मस्तमौला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. उन्होंने शो के पहले ही हफ्ते में 'अल्टिमेट रूलर' बनकर इतिहास रच दिया. अपने इंट्रोडक्शन वीडियो में तेज प्रताप यादव ने खुद को बरगद का पेड़ बताते हुए कहा था कि बरगद के पेड़ की भले ही शाखाएं हिलें, लेकिन जड़ें मजबूत हैं. इसके अलावा उन्होंने शो में दावा किया था कि पेंटहाउस पर कब्जा नहीं, बल्कि 'दरबार' लगाएंगे और बेसमेंट वालों पर राज करेंगे. अब तक उनकी स्ट्रेटेजी एकदम सही साबित हुई है. 

राइज एंड फॉल 2 में कौन-कौन आ रहा नजर 

गौरतलब है कि 'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को हुआ था. जिसके नए एपिसोड रोजाना दोपहर 12 बजे अमेजन प्राइम वीडियो और एम एक्स प्लेयर पर फ्री में देखे जा सकते हैं. इस बार शो के होस्ट पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हैं. वहीं, सीजन 1 को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था. इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. जिनमें करण पटेल, स्वरा भास्कर, तेज प्रताप यादव, निहारिका तिवारी, प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, सारा गुरपाल, शहजाद पूनावाला, कायरा अनू, मनीष कश्यप, काजल राघवानी, राजवर, इरियाना और अनीश भगत नजर आ रहे हैं. वहीं, सिवेट तोमर का शहजाद पूनावाला से हाथपाई के बाद पहला एविक्शन हुआ था. 

ये भी पढ़ें: 20 साल पुराने गाने 'कजरा रे' को रिक्रिएट करना चाहते हैं अभिषेक बच्चन, बोले- 'ऐश्वर्या और पापा को राजी कर लो'

Continue reading on the app

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कॉम्प्रेस्ड बायोगैस नीति अधिसूचित की

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कॉम्प्रेस्ड बायोगैस नीति अधिसूचित की

Continue reading on the app

  Sports

‘गोल्डन सिक्स’ के साथ भारत एशियन गेम्स पदक तालिका में 5वें स्थान पर, हॉकी-बॉक्सिंग में चमके

भारत एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को 6 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। तीरंदाजी, हॉकी, बॉक्सिंग और रेसलिंग में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। Fri, 02 Oct 2026 21:02:56 +0530

  Videos
See all

Viral Video | खंभे पर चढ़ा और मोबाइल से करने लगा VIDEO कॉल! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T15:42:01+00:00

PM Modi को देख लड़की के रिएक्शन का वायरल वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T15:40:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers