वो ब्लॉकबस्टर गाना जिसमें जमकर नाचे अभिषेक ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन, कमाई के मामले में फिल्म का हुआ था ऐसा हाल
भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ गाने ऐसे होते हैं जो सालों बाद भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और ऐसा ही एक गदर डांस नंबर साल 2005 में देखने को मिला था. जब पर्दे पर अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने एक साथ कदम थिरकाए थे तो सिनेमाघरों में हर कोई झूम उठा था. फिल्म बंटी और बबली के सुपरहिट ट्रैक कजरा रे में बच्चन परिवार के इन तीनों दिग्गजों को एक ही फ्रेम में देखना हर किसी के लिए बेहद खास था. संगीतकार जोड़ी शंकर अहसान लॉय के शानदार म्यूजिक और गुलजार साहब के लिखे खूबसूरत बोलों को अलका याग्निक, शंकर महादेवन और जावेद अली ने अपनी आवाज से सजाया था. वैभवी मर्चेंट के बनाए डांस स्टेप्स पर जब ऐश्वर्या राय ने ससुर अमिताभ बच्चन और पति अभिषेक बच्चन संग ठुमके लगाए थे तो इस गाने ने म्यूजिक चार्टबस्टर्स और बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे.
बापू को श्रद्धांजलि दे राहुल गांधी ने लिखा भावुक संदेश; बोले- 'अन्याय के खिलाफ डरना नहीं, लड़ना सिखाया'
बापू को श्रद्धांजलि दे राहुल गांधी ने लिखा भावुक संदेश; बोले- 'अन्याय के खिलाफ डरना नहीं, लड़ना सिखाया'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama









