Responsive Scrollable Menu

Yuzi Chahal: भारत के स्टार स्पिनर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से लिया सन्यांस, वनडे-T20 में वापसी की भूख बरकरार

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। चहल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी साफ कर दिया कि उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अभी खत्म नहीं हुआ है। वह वनडे और टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम में वापसी के लिए पूरी कोशिश करना चाहते हैं।

चहल ने कहा कि उनके लिए रेड बॉल क्रिकेट कभी सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं रहा। इसी क्रिकेट ने उन्हें धैर्य, संघर्ष, मजबूती और हर रन व विकेट के लिए लंबे समय तक लड़ने का मतलब सिखाया। उन्होंने बताया कि लॉर्ड्स में उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला और इस फॉर्मेट को अलविदा कहते हुए भावुक होना स्वाभाविक है।

भारत के लिए टेस्ट खेलना चहल का हमेशा से सपना था, लेकिन उन्हें कभी टेस्ट कैप नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि यह सपना पूरा नहीं हुआ, फिर भी वह अपने क्रिकेट सफर से संतुष्ट हैं और मिले हर मौके के लिए आभारी हैं। चहल ने अपने संदेश में खास तौर पर लिखा कि वह 'अभी खत्म नहीं हुए हैं।'

चहल ने कहा- देश के लिए खेलने की भूख अभी भी पूरी तरह जिंदा है। मुझे विश्वास है कि मेरे अंदर अभी क्रिकेट बाकी है और वनडे व टी20 में एक और मौका हासिल करने के लिए मैं अपना सब कुछ दूंगा।

चहल ने 2009 में हरियाणा के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की थी। उन्होंने 49 मैचों में 32.27 की औसत से 148 विकेट लिए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका आखिरी दौर नॉर्थम्पटनशायर के साथ रहा। जहां 2026 काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन-2 में उन्होंने 21 विकेट झटके। कम से कम 20 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उनका औसत 16.14 दूसरा सबसे बेहतर रहा।

उनका आखिरी फर्स्ट क्लास मुकाबला मिडिलसेक्स के खिलाफ था। मिडिलसेक्स ने यह मैच सात विकेट से जीता और नॉर्थम्पटनशायर की प्रमोशन की उम्मीदें खत्म कर दीं।

चहल भारत के लिए अब तक 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अगस्त 2023 में टी20 इंटरनेशनल था। इसके बाद वह भारतीय चयनकर्ताओं की पसंद से बाहर रहे, लेकिन घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लगातार सक्रिय हैं।

आईपीएल में चहल इतिहास के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और मौजूदा समय में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। हरियाणा के लिए वह रेड बॉल क्रिकेट में कभी नियमित खिलाड़ी नहीं रहे। 2016-17 में उन्होंने आखिरी बार एक रणजी सीजन में दो से ज्यादा मैच खेले थे और सात मैचों में 33 विकेट लिए थे।

50 ओवर के क्रिकेट में भी चहल सक्रिय रहे हैं। 2023-24 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 18 विकेट लेकर हरियाणा को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह पिछले तीन सीजन से नॉर्थम्पटनशायर के लिए वनडे कप भी खेल रहे हैं।

Continue reading on the app

टीम बसों के ट्रैफिक में फंसने से एशियाई खेल महिला हॉकी फाइनल में विलंब

टीम बसों के ट्रैफिक में फंसने से एशियाई खेल महिला हॉकी फाइनल में विलंब

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, पहले मैच में ठोका था यादगार शतक

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा. एक स्टार खिलाड़ी चोट के चलते इस मैच से बाहर हो गया है. Fri, 02 Oct 2026 21:20:39 +0530

  Videos
See all

Mumbai Protest में कौन कौन पहुंच गया कि Cockroach Party और Kejriwal की सेटिंग खुल गई? |Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T16:40:07+00:00

Rahul Silence On Captain Smit: राहुल गांधी कैप्टन स्मिथ माछरसे चिढ़े हुए क्यों हैं ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T16:32:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers