Responsive Scrollable Menu

नुसरत भरूचा को एयरलिफ्ट कर भारत लाने की तैयारी, इंडोनेशिया में हादसे के बाद जानें क्या हुआ?

Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही हैं. नुसरत इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में थीं, जहां वो एक हादसे का शिकार हो गई हैं. एक्ट्रेस फिलहाल बाली के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं. वहीं, उनकी टीम ने अब हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया है कि नुसरत को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है. तो चलिए जानते हैं, कैसी है एक्ट्रेस की हालत.

नुसरत के साथ क्या हुआ?

दरअसल, नुसरत भरूचा कुछ दिनों पहले बाली एक वर्क-कम-हॉलिडे ट्रिप के लिए गई थीं. इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गईं और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. फिलहाल वो बाली के अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं. नुसरत की टीम के मुताबिक, एक्ट्रेस की आगे की मेडिकल जांच के बाद उनकी सर्जरी की जाएगी.  हालांकि, हादसा किस तरह हुआ, इसकी जानकारी अभी उनकी टीम की ओर से शेयर नहीं की गई है.

एयर एंबुलेंस से मुंबई लाने की तैयारी

एक्ट्रेस की टीम ने बताया है कि नुसरत को बाली से मुंबई एयर एंबुलेंस के जरिए लाने की तैयारी चल रही है. मुंबई पहुंचने के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी. वहीं, टीम ने ये भी कहा है कि चोट और सर्जरी के बाद नुसरत को आराम और रिकवरी के लिए समय की जरूरत होगी. ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों में उनके काम से जुड़े कमिटमेंट्स पर भी असर पड़ सकता है. इस अलावा एक्ट्रेस की टीम ने फैंस और लोगों से इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- 'रात में मेरा कमरा खटखटाया और...', नशे में धुत डायरेक्टर ने स्वरा भास्कर संग की थी गंदी हरकत, एक्ट्रेस का खुलासा

कुछ दिन पहले शेयर की थीं तस्वीरें

वहीं, नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) ने हादसे से एक हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे. इन तस्वीरों में वह बाली के खूबसूरत बीच, पानी और ट्रिप के दौरान मस्ती करती नजर आई थीं. उन्होंने पोस्ट के साथ छुट्टियों से जुड़ा कैप्शन भी लिखा था. उस समय नुसरत की इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनके वेकेशन का आनंद लेते हुए नजर थे. लेकिन अब उनके साथ हुए हादसे की खबर सामने आने पर फैंस भी चिंता में आ गए हैं. 

नुसरत भरूचा का वर्कप्रंट

नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पिछले कुछ समय से लगातार फिल्मों में नजर आती रही हैं. ‘प्यार का पंचनामा’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘छलांग’, ‘जनहित में जारी’, ‘राम सेतु’, ‘सेल्फी’ और ‘अकेली’ जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है. वहीं, उन्हें आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘उफ्फ ये सिय्यापा’ में सोहम शाह के साथ देखा गया था.

टाइगर श्रॉफ के साथ आएंगी नजर

नुसरत के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली एक्शन फिल्म में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म में नुसरत और टाइगर की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखने को मिलेगी. फिलहाल एक्ट्रेस का पूरा फोकस अपने इलाज और रिकवरी पर है.

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 X Review: 'क्राइम थ्रिलर की किंग...', अजय देवगन की फिल्म देख इंप्रेस हुए फैंस, पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शन

Continue reading on the app

फ्रांस में सड़कों पर उतरे Gen-Z छात्र? कई जगहों पर हुई हिंसा, 400 स्कूल हुए बंद

France Protest: फ्रांस में शुक्रवार को सैकड़ों Gen-Z छात्र सड़क पर उतर आए. फ्रांस में शिक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर हो रहे छात्र प्रदर्शन अब हिंसक हो चला है. हिंसा को देखते हुए फ्रांस में 400 स्कूलों को बंद कर दिया गया. इन प्रदर्शनों में कई जगह हिंसा हुई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए हैं और पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि फ्रांस की राजधानी पेरिस और आसपास के इलाकों में हाई स्कूल छात्रों का प्रदर्शन सितंबर 2026 के आखिरी हफ्ते में शुरू हुआ था, जो अब देश के दूसरे शहरों तक फैल गया है. छात्रों का विरोध प्रदर्शन पिछले महीने पेरिस क्षेत्र से शुरू हुआ था. छात्र शिक्षकों की कमी और स्कूलों की खराब हालत को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. धीरे-धीरे यह आंदोलन देश के दूसरे हिस्सों में भी फैल गया. कई जगह प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाएं हुईं.

मंत्री क्या बोले?

फ्रांस के न्याय मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने शुक्रवार को आरटीएल रेडियो से कहा कि प्रदर्शनों में शामिल एक छोटा समूह सक्रिय रूप से हिंसा कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि हिंसा करने वाले सभी लोग वास्तव में हाई स्कूल के छात्र हैं. डारमैनिन के मुताबिक, प्रदर्शन शुरू होने के बाद से करीब 2,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से लगभग दो-तिहाई लोगों को पुलिस हिरासत में रखा गया है. सरकार अब हिंसक घटनाओं को रोकने और स्कूलों में सामान्य स्थिति बहाल करने पर जोर दे रही है.

क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन?

छात्रों का विरोध मुख्य रूप से स्कूलों में शिक्षकों की कमी, कक्षाओं में बढ़ती भीड़, पुरानी और जर्जर इमारतों, खराब सुविधाओं और पुराने उपकरणों को लेकर है. इसके अलावा छात्र सरकार की संभावित बजट कटौती और शिक्षा के लिए कम फंड दिए जाने का भी विरोध कर रहे हैं. छात्रों की अन्य शिकायतों में लंबे समय तक पढ़ाई, गर्मियों में कक्षाओं का जरूरत से ज्यादा गर्म होना और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी शामिल है.

कई स्कूलों में आगजनी और झड़प

फ्रांस के न्याय मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने कहा कि छात्र प्रदर्शन अब सिर्फ शिक्षा से जुड़ी मांगों तक सीमित नहीं रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब प्रदर्शनकारी बसों को निशाना बनाने लगें और स्कूलों में आग लगाने लगें तो यह कानून-व्यवस्था का मामला बन जाता है. शिक्षा मंत्री एडुआर्ड गेफ्रे ने गुरुवार शाम बताया कि शुक्रवार को फ्रांस में करीब 400 से ज्यादा स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. सरकार का कहना है कि हिंसा की घटनाओं को देखते हुए इन संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है.

धुर वामपंथ पर आंदोलन भड़काने का आरोप

रॉयटर्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के करीबी एक सूत्र के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने गुरुवार को हुई एक बैठक में बताया कि छात्र आंदोलन की शुरुआत में धुर वामपंथी नेताओं की भूमिका थी. इसमें ला फ्रांस इंसौमिसे (एलएफआई) के कुछ नेताओं के शामिल होने का भी दावा किया गया. हालांकि, एलएफआई के सांसद लुई बोयार्ड ने इस आरोप को खारिज कर दिया. उन्होंने फ्रांसीसी मीडिया से बातचीत में आंदोलन को लेकर लगाए जा रहे इन आरोपों का विरोध किया.

कई शहरों में हिंसा और आगजनी

फ्रांस के अलग-अलग शहरों में गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आईं. अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी शहर मार्सिले में प्रदर्शनकारियों ने कम से कम दो हाई स्कूलों में आग लगा दी. एक अन्य स्कूल में शिक्षकों पर गलती से पेट्रोल भी गिर गया. पूर्वी शहर स्ट्रासबर्ग में कम से कम एक कार को आग के हवाले कर दिया गया. वहीं, दक्षिण-पश्चिमी शहर टूलूज़ में दंगा पुलिस और युवाओं के बीच झड़प हुई.

 

 

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया की नंबर-1 टीम को हराने का सपना देख रहे हैं डैरेन सैमी, शाई होप को भी जमकर सराहा

भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में जीत के बाद वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी खुशी जताई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वेस्टइंडीज की टीम अपने प्रदर्शन में इसी तरह की निरंतरता रखती है तो वह दुनिया की नंबर एक टीम को भी हरा सकती है. साथ ही उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान शाई होप को भी सराहा. Sun, 4 Oct 2026 20:49:40 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027 में क्या Congress की स्ट्रेटेजी काम आएगी?| Aishwarya Kapoor| Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T16:12:16+00:00

Uttarakhand Aadi Rangotsav का शुभारंभ, CM Pushkar Singh Dhami का दिखा अलग अंदाज | Kiren Rijiju | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-04T16:08:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers