'रात में मेरा कमरा खटखटाया और...', नशे में धुत डायरेक्टर ने स्वरा भास्कर संग की थी गंदी हरकत, एक्ट्रेस का खुलासा
Swara Bhaskar: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी एक्टिंग से ज्यादा विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. फिलहाल एक्ट्रेस इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise and Fall 2) में नजर आ रही हैं. शो में वो शहजाद पूनावाला के साथ अपनी लड़ाई और नोकझोंक को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं, हाल ही में स्वरा ने शो में शॉकिंग खुलासा किया . उन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर ने उनके कमरे में घुसने की कोशिश की थी और उनसे अजीब डिमांड भी की थी.
स्वरा भास्कर का बड़ा खुलासा
'राइज एंड फॉल 2' के लेटेस्ट एपिसोड में स्वरा भास्कर ने प्रियंका चाहर चौधरी और तेज प्रताप यादव के साथ बातचीत में फिल्म की शूटिंग सेट का किस्सा सुनाया. एक्ट्रेस ने कहा- 'ये बात तनु वेड्स मनु के बाद की थी. ये मेरी बड़ी फीमेल लीड फिल्म थी. 56 दिनों का शूट था. मैं फिल्म में हीरोइन थी. पहले तो वो मुझे समझाते हैं कि एक डायरेक्टर को अपने एक्टर से प्यार करना चाहिए. इसके बाद वो मुझे मैसेज करने लगे. वो मुझे कविताएं भेजते था.'
अकेले में रिहर्सल करने की बात
वहीं स्वरा ने आगे बताया कि उस डायरेक्टर ने उन्हें अकेले में रिहर्सल करने का ऑफर दिया. उन्होंने कहा- 'फिल्म में एक रोमांटिक सीन थी मतलब रोमांटिक गाना कुछ. उन्होंने मुझे कहा कि उन्हें इस सीन का रिहर्सल करना है. मैंने उनसे पूछा रिहर्सल में कौन कौन होगा? उन्होंने कहा आप और मैं. हम डिस्कस करेंगे.' स्वरा ने कहा- 'मैंने मना कर दिया और कहा कि एक्टर, कैमरामैन को भी बुलाइए. अगर ये रिहर्सल है तो सबको यहां होना चाहिए. हमें ही क्यों अकेले में करना है?'
#SwaraBhaskar is revealing how actresses are sexually exploited in Bollywood. She shared an incident from when she was a lead heroine.
— . (@Rohiiittt45) October 1, 2026
Who is the director she is referring to?#RiseAndFallS2 • #RiseAndFall pic.twitter.com/qrkCZvdTft
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में बड़ा ट्विस्ट! नया कैप्टन बना कौन, ‘गुल्लू’ को लेकर उदिति-लव में हुई भिड़ंत
नशे में खटखटाया एक्ट्रेस का दरवाजा
स्वरा भास्कर ने ये भी बताया कि एक दिन वो डायरेक्टर नशे में उनके कमरे के बाहर पहुंच गया था. एक्ट्रेस ने कहा- 'हम लोग एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे. मैं केवल अकेली महिला थी. मैं अंदर गई और डायरेक्टर-सिनेमेटोग्राफर दोनों आधी बोतल निपटा चुके थे. वो साथ में बैठे हुए थे और ड्रिंक कर रहे थे. इसके बाद डायरेक्टर रात में मेरे कमरे के पास आए और जोर-जोर से खटखटाने लगे. जब मैंने दरवाजा खोला तो नोटिस किया कि वो ड्रिंक करके आए थे. उन्होंने मुझे पूछा कि क्या में हग कर सकता हूं? मैंने कहा नहीं, नहीं, मैं नहीं कर सकती. सर प्लीज आप यहां से चले जाओ मुझे डर लग रहा है.'
जौहर विवाद को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस
बता दें, वैसे तो स्वरा किसी ने किसी वजह से विवादों में रहती है. हाल ही में फिल्म ‘पद्मावत’ में दिखाए गए जौहर विवाद को लेकर चर्चा में आई. एक कार्यक्रम में उन्होंने जौहर के चित्रण पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या रेप सर्वाइवर्स को यह संदेश दिया जाना चाहिए कि जिंदा रहने से बेहतर मौत है. उनके बयान पर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई. बाद में स्वरा ने सफाई दी कि उन्होंने रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को ‘कायर’ नहीं कहा था और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया.
स्वरा भास्कर का वर्कफ्रंट
स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हाल ही के सालों में वो फिल्मों के अलावा वेब प्रोजेक्ट्स में भी नजर आई हैं. शादी और मां बनने के बाद उन्होंने काम से कुछ समय का ब्रेक लिया था और अब वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर धीरे-धीरे वापसी कर रही हैं. उन्हें पिछले साल पति पत्नी और पंगा शो में देखा गया था और इन दिनों वो राइज एंड फॉल 2 में नजर आ रही हैं.
ये भी पढ़ें- Drishyam 3 X Review: 'क्राइम थ्रिलर की किंग...', अजय देवगन की फिल्म देख इंप्रेस हुए फैंस, पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शन
नोटिस पाने वाले मतदाताओं की व्यक्तिगत उपस्थित की जरूरत नहीं : महाराष्ट्र सीईओ
नोटिस पाने वाले मतदाताओं की व्यक्तिगत उपस्थित की जरूरत नहीं : महाराष्ट्र सीईओ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24









