Responsive Scrollable Menu

राज्य आंदोलन के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड का निर्माण संभव

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान से ही अलग उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका. राज्य निर्माण में उनके योगदान को सदैव स्सीमरण रखा जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों एवं शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास भी मौजूद थे.

 

 

Continue reading on the app

गांधी और शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने किया नमन, बोले- दोनों महापुरुषों के आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया.

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. गांधी जी के सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बने रहेंगे. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है. शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश के जवानों और किसानों के महत्व को रेखांकित करता है और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की याद दिलाता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने अपने जीवन और विचारों से देश को नई दिशा दी. दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं. उनके बताए मूल्यों को जीवन में अपनाकर देश और समाज के विकास में योगदान देना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है.

CM धामी ने किया ट्वीट

सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शासकीय आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.  कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्शों से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण से सार्वजनिक जीवन में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए. ‘जय जवान, जय किसान’ का उनका अमर मंत्र देश की सुरक्षा और अन्नदाता के सम्मान के महत्व को सदैव रेखांकित करता रहेगा. दोनों महान विभूतियों के विचार और आदर्श राष्ट्रसेवा की भावना को सदैव मजबूत करते रहेंगे. 

 

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स: पिता को चार साल से कैंसर, दूध बेचकर घर चलाती हैं मां, दो साल के बैन के बावजूद परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड

Parveen Hooda Asian Games Gold Medal: परवीन हुड्डा ने पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता चाइनीज ताइपे की नियेन चिन चेन को कड़े मुकाबले में 3-2 के विभाजित फैसले से हराकर एशियन गेम्स का अपना पहला स्वर्ण पदक जीता. परवीन का ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं रहा. उनके पिता कैंसर के मरीज हैं और मां घर चलाने के लिए मजबूरी में भैंस का दूध बेचती हैं. वैसे खेल के दमपर परवीन को सरकारी नौकरी जरूर मिली. वह ITBP में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर जैसी छोटे से पद पर हैं. Fri, 2 Oct 2026 16:09:31 +0530

  Videos
See all

Premanand Maharaj Disciple Death: CCTV ने खोला रसिक दुलारी के मौत का सच? | Rasik Dulari | Vrindavan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T10:41:06+00:00

SIR Voter List: पुराने-नए वोटर लिस्ट की होगी तुलना, गायब नामों की BLO करेगा जांच | CEC Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T10:41:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers