गांधी और शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने किया नमन, बोले- दोनों महापुरुषों के आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे
CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया.
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. गांधी जी के सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बने रहेंगे. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है. शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश के जवानों और किसानों के महत्व को रेखांकित करता है और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की याद दिलाता है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने अपने जीवन और विचारों से देश को नई दिशा दी. दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं. उनके बताए मूल्यों को जीवन में अपनाकर देश और समाज के विकास में योगदान देना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है.
शासकीय आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 2, 2026
महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्शों से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर… pic.twitter.com/TQigagiznl
CM धामी ने किया ट्वीट
सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शासकीय आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्शों से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण से सार्वजनिक जीवन में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए. ‘जय जवान, जय किसान’ का उनका अमर मंत्र देश की सुरक्षा और अन्नदाता के सम्मान के महत्व को सदैव रेखांकित करता रहेगा. दोनों महान विभूतियों के विचार और आदर्श राष्ट्रसेवा की भावना को सदैव मजबूत करते रहेंगे.
UPSC ESE 2027: 480 पदों पर भर्ती, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें अप्लाई
यूपीएससी ईसीई 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में इंजीनियरिंग से जुड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan







