उमंग सिंघार ने अमित शाह से किए सवाल, बालाघाट से इंदौर तक की घटनाओं पर जवाबदेही की मांग
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह के आने से पहले जनता और पीड़ित परिवार उनसे कई सवालों के जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने बालाघाट, सागर, छिंदवाड़ा और इंदौर की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुपोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण 40 से अधिक आदिवासी बच्चों की जान गई। उन्होंने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों का मुद्दा भी उठाया औरने आरोप लगाया कि अवैध शराब के कारोबार पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सवाल किया कि इतनी बड़ी घटना के बाद जिम्मेदारी तय करने और अवैध शराब के नेटवर्क पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए गए।
छिंदवाड़ा और इंदौर की घटनाओं पर भी सवाल
उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा में दूषित कफ सिरप से बच्चों की मौत और इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं ने स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि इन त्रासदियों के बाद जिम्मेदारी तय करने के लिए सरकार ने क्या कार्रवाई की। कांग्रेस नेता ने प्रसव पीड़ा से जूझती महिलाओं को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति और सरकारी प्रचार के दावों में अंतर दिखाई देता है।
विस्थापन को लेकर भी सरकार को घेरा
उमंग सिंघार ने केन-बेतवा लिंक जैसी परियोजनाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विकास परियोजनाओं के नाम पर आदिवासी परिवारों के विस्थापन की स्थिति पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और जमीन-घर से जुड़े सवालों को भी उठाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अमित शाह के मध्यप्रदेश दौरे के दौरान प्रदेश की जनता इन घटनाओं और उनसे प्रभावित परिवारों के सवालों के जवाब की अपेक्षा कर रही है।
गृहमंत्री अमित शाह जी, आज आपके मध्य प्रदेश आगमन पर प्रदेश की जनता आपसे जवाब मांग रही है! आपकी तथाकथित 'डबल इंजन' सरकार मध्य प्रदेश को विकास नहीं, बल्कि विनाश की ओर ले जा रही है।
आज जब आप मध्य प्रदेश आ रहे हैं, तब इस माटी के पीड़ित परिवार आपसे कुछ सवाल पूछ रहे हैं:
• बालाघाट:…
— Umang Singhar (@UmangSinghar) October 2, 2026
कैप्टन स्मित हादसे के दौरान कर रहे थे हनुमान चालीसा का पाठ, PM मोदी के साथ वीडियो कॉल में किया खुलासा
Captain Smit: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित मच्छर इस समय अबू धाबी के अस्पताल में भर्ती हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल पर उनसे बातचीत कर उनकी तबीयत और घटना के दौरान उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली.
बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को बताया कि फ्लाइट में हुए हमले के दौरान उन्होंने किस तरह हालात का सामना किया और उन्हें हिम्मत कैसे मिली. पीएम मोदी ने उनकी बहादुरी की सराहना की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही कैप्टन ने यह भी बताया कि हादसे के दौरान वह क्या कर रहे थे.
#WATCH | While speaking to PM Modi, Flydubai Captain Smit Machchhar says, "Whenever I am in pain, I recite Hanuman Chalisa. At that time too, I only kept reciting the Hanuman Chalisa...Today, one call from you makes me feel really proud..." pic.twitter.com/Ilkn34cf9D
— ANI (@ANI) October 2, 2026
हनुमान चालीसा का कर रहे थे पाठ
पीएम मोदी से बात करते हुए फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार ने कहा कि जब भी मुझे तकलीफ होती है, तो मैं हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं. उस समय भी, मैं बस हनुमान चालीसा का पाठ ही करता रहा. आज, आपके एक कॉल से मुझे सच में बहुत गर्व महसूस हो रहा है.
यह भी पढ़ें: कैप्टन स्मित की तबीयत पर आया बड़ा अपडेट, अबू धाबी से राजदूत दीपक मित्तल ने दी जानकारी
कैसे खोला कॉकपिट का दरवाजा?
फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार ने PM मोदी से कहा कि सर, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे आपसे बात करने का मौका मिलेगा. प्रधानमंत्री मोदी के सामने अपनी मुश्किल घड़ी का जिक्र करते हुए कैप्टन भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि आप मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं. आज आप जिस तरह मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं, उस पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है. मुझे कई चोटें आई थीं, लेकिन मैंने खुद से कहा कि मुझे उठना होगा और कुछ करना होगा. उस समय, मैंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए खुद को प्रेरित किया.
#WATCH |"I thank the Saudi and UAE governments for taking care of you. I assure you that I am only a phone call away whenever you need me," PM Modi assures Flydubai Captain Smit Machchhar. pic.twitter.com/UQ3jWuzG3K
— ANI (@ANI) October 2, 2026
PM मोदी ने दिया हर मदद का भरोसा
वीडियो कॉल के दौरान पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से कहा कि मैं आपकी देखभाल करने के लिए सऊदी और UAE सरकारों का शुक्रिया अदा करता हूं. PM मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार को भरोसा दिलाया कि जब भी आपको मेरी जरूरत होगी, मैं बस एक फोन कॉल की दूरी पर हूं.
स्वागत के लिए देश को बताया उत्सुक
PM ने बहादुर कैप्टन से कहा कि आपने पूरे देश का मान बढ़ाया है. भारत आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक है. कल देश भर में आपके स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं.
क्या है पूरा मामला?
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने कैप्टन स्मित से की फोन पर बात, पायलट से पूछा- हिम्मत कहां से मिली?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation









