पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल तय, सचिन पायलट की एक रिपोर्ट से बदला पूरा गेम
यदि सिंगला को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है तो जट्ट सिख समुदाय के प्रमुख चेहरों प्रताप सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा को संगठन में अधिक जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।
SIR में नाम छूट गया? घबराएं नहीं! चुनाव आयोग ने 20 राज्यों में शुरू कराया बड़ा अभियान, घर-घर पहुंचेंगे BLO
मतदाता सूची को लेकर देशभर में छिड़े विवाद के बीच चुनाव आयोग ने एक अहम फैसला लिया है. आयोग ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को विशेष मतदाता नामांकन अभियान चलाने का निर्देश दिया है, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के दौरान छूटे हुए, पहली बार वोट डालने वाले और युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकें
यह अभियान किन राज्यों में चलाया जाएगा?
यह विशेष अभियान उन 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चलाया जाएगा, जहां SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इनमें बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य भी शामिल हैं, जहां SIR को लेकर पहले ही सबसे ज्यादा सियासी गर्मी देखी जा चुकी है.
आयोग ने यह निर्देश कब और कैसे जारी किया?
चुनाव आयोग ने 29 सितंबर को राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लिखित रूप से यह निर्देश भेजा है. आयोग ने अपने पत्र में साफ कहा है कि जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR का काम पूरा हो चुका है, वहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी लगातार अपडेट करने की प्रक्रिया के तहत छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू करेंगे.
खबर अपडेट की जा रही है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation









