Responsive Scrollable Menu

Vande Bharat Express ने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार किए Chenab और Anji पुल

जम्मू, दो अक्टूबर चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल और अंजी में भारत के पहले केबल रेलवे पुल को वंदे भारत एक्सप्रेस ने शुक्रवार को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 111 किलोमीटर लंबे कटरा-बनिहाल बड़ी लाइन रेल खंड पर अधिकतम अनुमत गति सीमा बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है।

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के अंतर्गत आने वाले श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल खंड पर गति बढ़ाने का सफल परीक्षण बृहस्पतिवार को किया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया, ‘‘111 किलोमीटर लंबे श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल खंड पर अधिकतम अनुमत गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है।’’ उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26401/26404) ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब पुल और भारत के पहले केबल अंजी पुल दोनों को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार कर नया रिकॉर्ड बनाया।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे द्वारा इस वर्ष अगस्त में निर्धारित सभी सुरक्षा शर्तें पूरी किए जाने के बाद रेल मंत्रालय ने अधिकतम अनुमत गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा करने को मंजूरी दी थी। इससे पहले, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-संगलदान खंड पर ट्रेनों को अधिकतम 85 किलोमीटर प्रति घंटे और संगलदान-बनिहाल खंड पर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की अनुमति थी।

Continue reading on the app

क्या सच में इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है? एलन मस्क के कमेंट ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई चर्चा

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इंस्टाग्राम को लेकर उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर एक प्रकार की बहस शुरू हो गई है. दरअसल, हाल में मस्क ने एक्स पर एक यूजर का जवाब देते हुए कहा था कि Instagram is for girls यानी इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है. उनके इस छोटे से कमेंट ने सोशल मीडिया पर बहस शुरू कर दी है. कुछ यूजर्स ने मस्क की बात का समर्थन किया है, वहीं, कई लोगों ने सवाल किया कि आखिर कैसे इंस्टाग्राम किसी एक जेंडर के लिए नहीं है. 

मस्क ने यह कमेंट एक्स यूजर गीगर कैपिटल की पोस्ट के जवाब में दिया. 1 अक्टूबर को एक्स यूजर गीगर कैपिटल ने पोस्ट करते हुए बताया था कि उसने इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है. उसने इंस्टाग्राम को महिलाओं से जुड़ा ऐप बताते हुए कहा कि इसका कोई खास फायदा नहीं है. पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने सिर्फ इतना लिखा कि “Instagram is for girls.” इसके बाद मस्क का यह जवाब तेजी से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. 

पहली बार नहीं है मस्क का ऐसा बयान

इंस्टग्राम को लेकर एलन मस्क का यह पहला ऐसा बयान नहीं है. इससे पहले इसी साल मई 2026 में उन्होंने एक वायरल सोशल मीडिया चर्चा के दौरान इंस्टाग्राम को “लड़कियों के लिए” बताया था. उस समय ऑनलाइन बातचीत में इंस्टाग्राम के इस्तेमाल से जुड़े कई ट्रेंड्स पर चर्चा हो रही थी. इसमें स्टोरी पोस्ट करना, तस्वीरें शेयर करना और दूसरे तरह के सोशल मीडिया कंटेंट शामिल थे. इस बातचीत के दौरान मस्क ने इंस्टाग्राम को लेकर अपनी टिप्पणी की थी. मई में दिए गए उनके बयान के बाद भी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस हुई थी. कुछ लोगों ने मस्क की टिप्पणी को सेक्सिस्ट यानी लिंग आधारित टिप्पणी बताया था.

पुरुषों के इंस्टाग्राम इस्तेमाल पर भी किया था कमेंट

मई में मस्क ने उन पुरुषों को लेकर भी टिप्पणी की थी, जो उन्हें अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल भेजते हैं. उनके इस बयान पर भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आई थीं. हालांकि, मस्क ने अपने नए कमेंट में पुरुषों या महिलाओं के इंस्टाग्राम इस्तेमाल को लेकर कोई विस्तृत कारण नहीं बताया है. उन्होंने केवल गीगर कैपिटल की पोस्ट के जवाब में लिखा कि “Instagram is for girls.”

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या कहा?

मस्क की टिप्पणी के बाद X पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने सवाल किया कि अगर इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है तो फिर X किसके लिए है? कुछ यूजर्स ने कहा कि इंस्टाग्राम सभी जेंडर के लोगों के लिए है और इसे किसी एक वर्ग या जेंडर तक सीमित नहीं किया जा सकता. कुछ लोगों ने मस्क की टिप्पणी पर मजाकिया अंदाज में भी प्रतिक्रिया दी और मीम्स शेयर किए. वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को केवल पुरुषों या महिलाओं के लिए बताना सही नहीं है.

मस्क और मेटा के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता

एलन मस्क का इंस्टाग्राम पर यह कमेंट ऐसे समय आया है, जब उनका मेटा के साथ लंबे समय से सार्वजनिक विवाद और प्रतिद्वंद्विता भी चर्चा में रही है. मस्क X के मालिक हैं, जबकि इंस्टाग्राम मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म है. मस्क पहले भी मेटा और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टिप्पणी करते रहे हैं. 

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: बारिश से धुला भारत-पाक फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड? जानें क्या कहता है नियम

एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टीम का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार में है, लेकिन उससे पहले बारिश ने टेंशन बढ़ा दी है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो गोल्ड मेडल किसे मिलेगा. Fri, 2 Oct 2026 22:50:20 +0530

  Videos
See all

Was 'Cornell 7' case reopened due to online outrage? | Top Comment Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T21:00:25+00:00

बच्चों के साथ डांस करते दिखे संबित पात्रा! |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T20:40:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers