नए और पुराने वोटर लिस्ट का होगा मिलान, SIR पर गदर के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
SIR को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने अब छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. SIR पूरा कर चुके 20 राज्यों में पुराने और मौजूदा वोटर लिस्ट का मिलान होगा. BLO उन लोगों की पहचान करेंगे जिनका नाम प्री-SIR लिस्ट में था लेकिन नई लिस्ट में नहीं है. इसके बाद घर-घर जाकर उनकी स्थिति जांची जाएगी. पात्र मतदाताओं का Form 6 भरवाकर नाम जोड़ा जाएगा. पहली बार वोट डालने वाले युवाओं पर भी फोकस रहेगा. चुनाव आयोग का यह कदम SIR पर उठ रहे सवालों के बीच आया है.
Ground report: बहराइच में रेलवे फाटक 41-C बंद होने से 50,000 की आबादी परेशान, 300 मीटर का रास्ता 4 किमी हो गया, जनता में आक्रोश
बहराइच में रेलवे फाटक 41-C बंद होने से 50,000 की आबादी परेशान है. 300 मीटर का रास्ता 4 किमी हो गया. स्थानीयों के अनुसार जिस अस्पताल या बाजार पहुंचने के लिए पहले महज 300 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, अब घूमकर जाने पर वही दूरी 3 से 4 किलोमीटर हो जाती है. साधन न मिलने पर लोगों को 1 से 1.5 घंटे तक स्टैंड पर इंतजार करना पड़ता है. फाटक बंद होने के कारण एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और स्कूली बच्चों की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पाती.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








