IND vs WI 3rd ODI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच जहां खेला जाएगा तीसरा वनडे मैच, जानिए वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
IND vs WI 3rd ODI : इंडियन क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज के साथ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के अब तक 2 मुकाबले हो चुके हैं. केरल और असम में खेले गए इन दोनों मैचों में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया है. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर बैठी हुई है. अब इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाने वाला है. इस सीरीज में फैंस के पास मौका होगा कि वो रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते हुए देख पाएं.
कब खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा वनडे मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच में कल यानी 3 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतकर जहां इंडियन क्रिकेट टीम सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी तो वहीं, वेस्टइंडीज जीत दर्ज कर अपनी साख बचाना चाहेगी. इस मुकाबले में भारत के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौमत गंभीर अपनी प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकते हैं, क्योंकि उनकी टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है.
Let the #INDvWI ODI series begin ????
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
Updates ▶️ https://t.co/O2cs86p4gq#TeamIndia | @mflone_ pic.twitter.com/VWCtfy0xBe
किस मैदान पर खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का ये मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस स्टेडियम की पिच रनों से भरपूर है, लेकिन यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को और पुरानी बॉल होने पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है. इस मैदान पर टीम इंडिया का वनडे फॉर्मेट में रिकॉर्ड कैसा है, आइए जानते हैं.
???? Some clicks of India's 31st Test venue: Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur, New Chandigarh
— Subhayan Chakraborty (@CricSubhayan) June 5, 2026
Congratulations to @pcacricket ????#INDvAFG pic.twitter.com/UQeCaJlNd0
मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड
पंजाब के न्यू मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में अब तक पुरुषों का कोई वनडे मैच नहीं खेला गया है. ये पहली बार होगा जब इस मैदान पर वनडे मुकाबला खेला जाने वाला है. अब तक इस मैदान पर सिर्फ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. वहीं भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने एक टेस्ट मैच अफगानिस्तान के साथ यहां पर खेला है. अब पहली बार होगा जब टीम इंडिया यहां पर वनडे मैच खेलेगी.
इस मैदान पर महिला क्रिकेट का पहला वनडे मैच 14 सितंबर 2025) को खेला गया था. इसमें ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत को 8 विकेट से हराया था. भारत ने 50 ओवर में 281/7 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने 44.1 ओवर में 282/2 रन बनाकर जीदत दर्ज कर ली. वहीं दूसरा वनडे मैच 17 सितंबर 2025 को खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 102 रनों से हराया. भारत ने पहले खेलते हुए 49.5 ओवर में 292 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया 190 रनों पर ढेर हो गई. इस मैच में स्मृति मंधाना ने 91 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली थी.
भारत और वेस्टइंडीज का वनडे स्क्वाड
भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल.
वेस्टइंडीज - जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, विटेल लॉज.
ये भी पढ़ें : कितनी तारीख को होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच, जानिए क्या यशस्वी और सिराज को मिलेगा 11 में मौका?
सार्वजनिक जगहों पर उत्पात मचाने वालों पर शिवपुरी पुलिस की सख्ती, 7 को भेजा जेल
शिवपुरी में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सख्ती दिखा रही है। शहर भर में सभी गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अलग-अलग स्थान पर की गए कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इन सभी को पकड़ा है। पकड़ने के बाद इन सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के करवाई जा रही रहने वाली है।
शिवपुरी पुलिस की सख्ती
शिवपुरी में चल रही इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शांति बनी रहे इसके लिए लगातार गश्त की जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों से जब सूचना मिल रही है कि लोग उत्पात मचाने या शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है। आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी।
इन इलाकों में की गई कार्रवाई
कोतवाली थाना पुलिस की टीम की ओर से रेलवे स्टेशन, पानी की टंकी और फतेहपुर चौराहा के पास ये कार्रवाई की गई। यहां पर कुछ लोगों के उत्पात करने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने 45 वर्षीय कलाम आजाद, 42 वर्षीय चांद मोहम्मद, 43 वर्षीय इनामुल, 41 वर्षीय जाहिदुल हक, 28 वर्षीय अर्शद एसके, 31 वर्षीय कपिल राठौर और 40 वर्षीय एमडी फिरोज एसके को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक चांद मोहम्मद, कलाम आजाद, एमडी फिरोज एसके, अर्शद एसके और जाहीदुल हक समस्तपुर, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वहीं कपिल राठौर शिवपुरी के ही फतेहपुर का रहने वाला है।
इन धाराओं में की गई कार्रवाई
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में सभी सात लोगों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र में इनके व्यवहार के कारण लोगों में भय का वातावरण बन रहा था। यही वजह रही कि इनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News









