Responsive Scrollable Menu

11 मेट्रो स्टेशन बंद, नई दिल्ली में धारा 163 लागू... जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कसी कमर

Jantar Mantar Protest: गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कई संगठनों के प्रदर्शन के ऐलान किया है. इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. आम आदमी पार्टी, लेफ्ट और यूथ कांग्रेस समेत कई संगठन प्रदर्शन करने वाले हैं.

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को मध्य दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की आशंका को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

11 मेट्रो स्टेशन बंद 

जंतर-मंतर पर पुलिस और त्वरित कार्रवाई बल (RAF) के जवानों के साथ एक दंगा नियंत्रण वाहन भी तैनात किया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. दिल्ली मेट्रो के मुताबिक जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली समेत 11 स्टेशन प्रभावित हैं. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, INA, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्री इंटरचेंज की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: राजधानी में प्रदूषण से निपटने का नया प्लान, मशीन से होगी छोटी सड़कों की सफाई; रियल-टाइम ट्रैकिंग करेगा IIT दिल्ली

 

धारा 163 लागू

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू की गई है. जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई है. प्रदर्शन को देखते हुए कनॉट प्लेस, संसद मार्ग, जंतर-मंतर रोड समेत आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लगाई जा सकती हैं. पुलिस ने लोगों को इन इलाकों में जाने से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

किसने और क्यों बुलाया प्रदर्शन?

यह प्रदर्शन अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA), राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने बुलाया है. प्रदर्शन के आयोजक मतदाता सूचियों और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि इन मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाना चाहिए.

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच यह प्रदर्शन होने जा रहा है. पुलिस ने कहा है कि मौके की स्थिति और प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों को देखते हुए जरूरत पड़ने पर सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी.

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना

पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. भीड़ को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की मांग की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर मध्य दिल्ली में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. प्रमुख जगहों पर अतिरिक्त जवान तैनात हैं और जंतर-मंतर के अंदर और आसपास लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: 'हक की दावेदारी है, सारी रात हमारी है...', महिला सुरक्षा पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में क्रिएटिव स्लोगन के साथ अनोखा प्रदर्शन

क्या बोले डीसीपी? 

जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि नई दिल्ली में BNS की धारा 163 लागू है और विरोध प्रदर्शन, रैलियां, मार्च और इसी तरह की गतिविधियां प्रतिबंधित हैं. सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं और सभी से अनुरोध है कि वे कानून का पालन करें और पुलिस के साथ सहयोग करें. धारा 163 लागू होने के कारण लोगों को सलाह दी जाती है कि वे विरोध प्रदर्शन या रैलियों के लिए इस क्षेत्र में न आएं. सड़कों और मेट्रो सेवाओं के संबंध में आवश्यक परिपत्र, अधिसूचनाएं और जन जागरूकता संदेश जारी किए जा रहे हैं.

 

Continue reading on the app

MPESB Group 3 Recruitment 2026: इंजीनियर के 1700 पदों पर भर्ती के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई

MPESB Group 3 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। इस भर्ती के जरिए सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन समेत अन्य समकक्ष पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 1700 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पहले हो चुका है आवेदन, अब दोबारा मौका
MPESB Group 3 Recruitment 2026 के लिए पहले 29 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। अब उम्मीदवारों को एक बार फिर आवेदन करने का मौका दिया गया है। री-ओपन आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 27 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में 28 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन भी कर सकेंगे। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया था, उनके पास भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का एक और अवसर है।

1700 पदों का कैटेगरी वाइज विवरण
ग्रुप-3 भर्ती के तहत कुल 1700 पद भरे जाएंगे। इनमें श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है-
UR: 628 पद
EWS: 146 पद
SC: 246 पद
ST: 254 पद
OBC: 426 पद
इन पदों में सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन और अन्य समकक्ष पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता
MPESB Group 3 भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा, जबकि कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी गई है।

उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, विषय और अन्य पात्रता की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

आयु सीमा
MPESB Group 3 Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य तौर पर अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है।

मध्य प्रदेश के OBC, SC, ST वर्ग, सभी महिला उम्मीदवारों, दिव्यांग और अन्य पात्र वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ऐसे उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक हो सकती है।

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवार की श्रेणी                     आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवार    ₹560
OBC, SC और ST उम्मीदवार    ₹310

आवेदन शुल्क में पोर्टल चार्ज शामिल है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से कर सकते हैं।

MPESB Group 3 Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू: 13 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 27 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख: 28 अक्टूबर 2026
आयु की गणना: 1 जनवरी 2026

MPESB Group 3 भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या esb.mponline.gov.in पर जाएं।
  • आधार के जरिए प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन और e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें।
  • वेबसाइट पर Group-03 Combined Recruitment Test 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रोफाइल/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी से संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
MPESB Group 3 Recruitment 2026 में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अन्य पात्रता अलग हो सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार संबंधित पद का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। आवेदन फॉर्म में दर्ज जानकारी को सबमिट करने से पहले अच्छी तरह जांच लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

Continue reading on the app

  Sports

1300 रुपये महीना कमा पाते थे पिता, मिठाई लिपटी अखबार से बदली लवलीना बोरगोहेन की जिंदगी, आज एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: लवलीना बोरगोहेन ने भारत को 12 साल महिला बॉक्सिंग में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल दिलाया है. लवलीना से पहले मशहूर मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने 2014 इंचियोन एशियाड में स्वर्ण पदक जीता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि लवलीना ने अपने जन्मदिन के मौके पर फाइनल बाउट जीतने से साथ मौजूदा एशियाई खेलों में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 12 करवा दी. Fri, 2 Oct 2026 11:27:44 +0530

  Videos
See all

Mathura News: Rasik Dulari का सामने आया नया Video, क्या है सच ? | Premanand Maharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T06:08:32+00:00

Mohan Bhagwat LIVE: RSS Chief मोहन भागवत 'विहार सेवा ग्रुप' सम्मेलन में | Vihar Seva Group | RSS #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T06:17:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers