Responsive Scrollable Menu

गांधी जयंती पर राजघाट में श्रद्धांजलि, PM मोदी समेत कई नेताओं ने किया बापू को नमन

देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मना रहा है. इस मौके पर दिल्ली के राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए कई प्रमुख नेता पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया. इसके बाद गांधी समाधि परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ.

PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को किया नमन

गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचे. उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान बापू के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश को याद किया गया. राजघाट पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

ओम बिरला ने भी दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन किया. उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित किए और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बापू के योगदान को याद किया.

 ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: जंतर-मंतर पर आज बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की मांग को लेकर जुटेंगे प्रदर्शनकारी

मनोहर लाल खट्टर ने बापू को किया याद

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी गांधी जयंती के मौके पर राजघाट पहुंचे. उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उन्होंने बापू के योगदान को याद किया.

दिल्ली की सीएम और उपराज्यपाल ने राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के उपराज्यपाल तारणजीत सिंह संधू ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित किए और बापू के विचारों को याद किया. वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजघाट स्थित गांधी समाधि पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया. गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश को याद किया गया.

नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर किया बापू को नमन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी सोशल मीडिया के जरिए महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने गांधी के शांति, अहिंसा, स्वदेशी और स्वराज से जुड़े विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन किया.

CM योगी ने गांधी के विचारों को किया याद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने बापू के सत्य और अहिंसा के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.

रेखा गुप्ता ने गांधी के योगदान को बताया प्रेरणादायक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महात्मा गांधी को उनकी 157वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, स्वावलंबन और स्वराज से जुड़े विचारों को याद किया और कहा कि उनके सिद्धांत आज भी देश के विकास की यात्रा में प्रेरणा देते हैं.  गांधी जयंती के मौके पर देशभर में महात्मा गांधी को याद किया जा रहा है. उनके सत्य और अहिंसा के विचार आज भी सार्वजनिक जीवन और समाज में महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: अभी नहीं होगी मानसून की विदाई, दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

 

Continue reading on the app

Gandhi Jayanti Special: ओटीटी पर जरूर देखें महात्मा गांधी पर बनी ये फिल्में, अनसुने पहलुओं से होंगे रूबरू

Gandhi Jayanti Special:  2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर महात्मा गांधी को देशभर में याद किया जाता है. सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले बापू का जीवन सिर्फ इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है. गांधी जी के विचारों और संघर्ष को फिल्मों ने भी अलग-अलग अंदाज में पर्दे पर उतारा है. तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें अलग-अलग कलाकारों ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया. 

1. 'गांधी' (Gandhi)

साल 1982 में रिलीज हुई रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' महात्मा गांधी के जीवन पर बनी सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले (Ben Kingsley) ने गांधी का रोल प्ले किया था. उनकी एक्टिंग को दुनियाभर में खूब सराहा गया और फिल्म ने कई बड़े अवॉर्ड भी जीते थे. 

2. 'हे राम' (Hey Ram) 

कमल हासन की फिल्म 'हे राम' साल 2000 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी भारत के विभाजन और गांधी की हत्या से जुड़ी है. इसमें नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने महात्मा गांधी का रोल प्ले किया था. दिलचस्प बात ये है कि नसीरुद्दीन शाह ने रिचर्ड एटनबरो की 'गांधी' के लिए भी ऑडिशन दिया था. वहीं, 'हे राम' में नसीरुद्दीन शाह के गांधी के रूप और खासकर उनके गुजराती बोलने के अंदाज की तारीफ हुई थी.

3. 'द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी' (The Making of Mahatma Gandhi)

श्याम बेनेगल की फिल्म 'द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी' साल 1996 में आई थी. फिल्म में बापू के दक्षिण अफ्रीका में बिताए शुरुआती सालों और उनके विचारों में आए बदलाव को दिखाया गया था. इस फिल्म में रजत कपूर (Rajat Kapoor) ने गांधी का रोल प्ले किया था और उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी. इस फिल्म के लिए रजत कपूर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था.

ये भी पढ़ें- Explainer: 14 सालों में 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी किस-किस ने उठाई? देखें पूरी विनर्स लिस्ट

4.  'गांधी, माई फादर' (Gandhi My Father)

साल 2007 में आई फिल्म 'गांधी, माई फादर' बापू के जीवन को एक अलग नजरिए से दिखाती है. फिल्म में उनके बेटे हरिलाल गांधी के साथ उनके रिश्ते पर ज्यादा फोकस किया गया था. दर्शन जरीवाला (Darshan Jariwala) ने महात्मा गांधी का रोल प्ले किया था और उनकी एक्टिंग की तारीफ भी हुई थी. 

5. 'लगे रहो मुन्नाभाई' (Lage Raho Munnabhai)

महात्मा गांधी को नए दौर के दर्शकों तक पहुंचाने वाली फिल्मों में 'लगे रहो मुन्नाभाई' का नाम शामिल है. राजकुमार हिरानी की साल 2006 में आई इस फिल्म में दिलीप प्रभावलकर (Dilip Prabhavalkar) ने गांधी का किरदार निभाया था. फिल्म में गांधी जी की शिक्षाओं को 'गांधीगिरी' के जरिए आज की जिंदगी से जोड़ा गया था. इस एक्टिंग के लिए दिलीप प्रभावलकर को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था.

6. तेलुगु फिल्म 'महात्मा' (Mahatma)

साल 2009 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'महात्मा' में गांधी जी के विचार कहानी का अहम हिस्सा थे. फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी गांधीवाद को समझने के बाद बदलने लगती है. फिल्म में एक्टर श्रीकांत (Srikanth_ ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था.

7. 'डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर' (Dr. Babasaheb Ambedkar)

साल 2000 में आई फिल्म 'डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर' वैसे तो डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर बेस्ड थी. हालांकि इसमें महात्मा गांधी का भी रोल था. एक्टर मोहन गोखले (Mohal Gokhale) ने गांधी का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में आजादी के समय के उस दौर के सामाजिक और राजनीतिक माहौल को भी दिखाया गया था.

ये भी पढ़ें- महिलाओं के अधिकारों और हक की आवाज उठाती हैं ये फिल्में, इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर देखें

Continue reading on the app

  Sports

‘गोल्डन सिक्स’ के साथ भारत एशियन गेम्स पदक तालिका में 5वें स्थान पर, हॉकी-बॉक्सिंग में चमके

भारत एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को 6 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। तीरंदाजी, हॉकी, बॉक्सिंग और रेसलिंग में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। Fri, 02 Oct 2026 21:02:56 +0530

  Videos
See all

Viral Video | खंभे पर चढ़ा और मोबाइल से करने लगा VIDEO कॉल! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T15:42:01+00:00

PM Modi को देख लड़की के रिएक्शन का वायरल वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T15:40:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers