सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी डॉलर कम दर पर उपलब्ध कराने का झांसा देकर करीब 25 लाख रुपये की कथित ठगी करने के मामले में 32-वर्षीय एक आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को तिलक मार्ग थाने में वसंत पंचाल की शिकायत पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता के संपर्क में एक व्यक्ति आया था, जिसने अपना नाम ‘‘चिराग पटेल’’ बताया और अमेरिकी दूतावास तथा जेएलएल कंपनी में काम करने वाले लोगों से संपर्क होने का दावा किया था। नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को कम दर पर अमेरिकी डॉलर उपलब्ध कराने और बाद में उन्हें अधिक दर पर बदलकर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता से दूतावास या वाणिज्य दूतावास के किसी व्यक्ति से मुलाकात कराने और रुपये को अमेरिकी डॉलर में बदलने के बहाने करीब 25 लाख रुपये नकद लिये गए।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे सूरत से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान फेरिन हर्षदराय पटेल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से ठगी की रकम का कुछ हिस्सा, ठगी के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल फोन और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।
डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली, मुंबई और सूरत में ठगी तथा इसी तरह के मामलों से जुड़े छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि ठगी की बाकी रकम बरामद करने तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Pitru Paksha 2026: आज 2 अक्टूबर को षष्ठी-सप्तमी का श्राद्ध, जानें कुतुप और रोहिणी मुहूर्त
Pitru Paksha 2026 Shasthi Saptami Shradh: पितृ पक्ष इस बार 15 दिनों का रहेगा. 2 अक्टूबर को षष्ठी और सप्तमी का श्राद्ध होगा. जानें इसकी वजह, भोजन निकालने की परंपरा और जरूरी सामग्री.
The post Pitru Paksha 2026: आज 2 अक्टूबर को षष्ठी-सप्तमी का श्राद्ध, जानें कुतुप और रोहिणी मुहूर्त appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









