धाकड़ छोरियां... अंकिता, कुमकुम और कीर्ति की तिकड़ी ने एशियन गेम्स में भारत को दिलाया 11वां गोल्ड
India womens recurve team wins gold: भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया है. अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोड़ की तिकड़ी ने तेज हवाओं के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में 10 बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरियाई टीम को कड़ी टक्कर दी. इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में चीन को 5-1 से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी. भारत की इस शानदार और ऐतिहासिक सफलता से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है.
Success Story: भीलवाड़ा के नितेश का पावर शो, 200 किलो बेंच प्रेस उठाकर बने सीनियर स्ट्रॉन्गमैन ऑफ राजस्थान
Nitesh Rawat Success Story: भीलवाड़ा के युवा खिलाड़ी नितेश रावत ने पावरलिफ्टिंग में राजस्थान का नाम रोशन किया है. फलौदी में हुई राजस्थान स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 में नितेश ने 200 किलो की बेंच प्रेस लगाई. इस लिफ्ट को राजस्थान की अब तक की सबसे भारी बेंच प्रेस बताया गया है. नितेश ने प्रतियोगिता में सबसे भारी लिफ्ट दर्ज कर सीनियर स्ट्रॉन्गमैन ऑफ राजस्थान का खिताब अपने नाम किया. उनके नाम 4 राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक और 2 राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज हैं. नितेश ने युवाओं से रील और नशे से दूर रहकर खेल और लक्ष्य पर ध्यान देने की अपील की. उन्होंने शॉर्टकट छोड़कर मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने का संदेश दिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











