Responsive Scrollable Menu

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी। कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मदन मोहन झा, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मनोज कुमार जायसवाल, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीकांत पाठक, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजय यादव और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से असदुल्लाह खान को उम्मीदवार बनाया गया है।

सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के साथ सीट के तालमेल पर सहमति नहीं बन पाने के बाद कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों की घोषणा की है। राजद ने पिछले दिनों अपने छह उम्मीदवार घोषित किए थे, जिसके बाद कांग्रेस ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था। बिहार विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होगा।

मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

Continue reading on the app

आज भोपाल आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, कल गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, डेयरी प्लांट और नई योजनाओं पर रहेगा फोकस

मध्यप्रदेश में किसान और पशुपालकों से जुड़े बड़े कार्यक्रम के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भोपाल पहुंचेंगे। राजधानी में उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह करीब 23 घंटे भोपाल में रहेंगे। वे रात करीब 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे और होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। 3 अक्टूबर को राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में भोपाल के अलावा सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम सहित कई जिलों से लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम में पशुपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े लोगों के लिए कई घोषणाएं और वितरण कार्यक्रम रखे गए हैं।

दरअसल गोपालक सम्मेलन में अमित शाह भोपाल और इंदौर दुग्ध संघों से जुड़े पशुपालकों को बोनस राशि वितरित करेंगे। इसके साथ गौशालाओं को आर्थिक सहायता देने का कार्यक्रम भी है। सम्मेलन में गोपालक दीदियों का सम्मान किया जाएगा और डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटे जाएंगे।

सरकारी विभागों के कामों की जानकारी भी रखी जाएगी

वहीं कार्यक्रम में प्रदेश में चल रहे कृषक कल्याण वर्ष और बलराम कृषि महोत्सव के तहत किए गए कामों की जानकारी भी दी जाएगी। गृह, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग की ओर से अपने-अपने काम और योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इससे सम्मेलन सिर्फ पशुपालकों की सभा तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि अलग-अलग सरकारी विभागों के कामों की जानकारी भी यहां रखी जाएगी। डेयरी क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं भी अमित शाह के कार्यक्रम का हिस्सा हैं। इनमें उज्जैन में 255 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित डेयरी प्लांट शामिल है। इस प्लांट से दूध से बनने वाले उत्पादों की क्षमता बढ़ाने की योजना है।

फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का उद्घाटन भी कार्यक्रम में शामिल

दरअसल भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का उद्घाटन भी कार्यक्रम में शामिल है। इस परियोजना पर 16.80 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यहां दही, छाछ, लस्सी, श्रीखंड और मावा जैसे दूध से बनने वाले उत्पाद तैयार किए जाएंगे। परियोजना का मकसद डेयरी कारोबार में सिर्फ दूध की बिक्री के बजाय दूसरे दुग्ध उत्पादों की प्रोसेसिंग को भी बढ़ाना है।

नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी भी शामिल

वहीं अमित शाह के भोपाल दौरे में गोपालक सम्मेलन के अलावा नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी भी शामिल है। भेल दशहरा मैदान में तैयार की जा रही इस प्रदर्शनी में नए कानूनों और पुलिस से जुड़ी व्यवस्था को दिखाया जाएगा। शाह प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। इसके बाद गोपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। इस दौरे के दौरान भोपाल बायपास के पास भौरी स्थित IISER परिसर से जुड़ा कार्यक्रम भी रखा गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह परिसर का शिलान्यास करेंगे। इसी मौके पर परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। इस तरह उनके एक दिवसीय कार्यक्रम में डेयरी और पशुपालन के साथ उच्च शिक्षा से जुड़ा कार्यक्रम भी शामिल रहेगा।

वहीं अमित शाह के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की है। कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात को लेकर अधिकारियों को जरूरी इंतजाम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

World Cup 2027: भारत-पाकिस्तान के बीच कई बार होगी टक्कर, 10 अक्टूबर के बाद इस दिन होगा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान को इस बार भी वर्ल्ड कप के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है, जहां दोनों के बीच 10 अक्टूबर को मुकाबला होगा. इसके अगले राउंड में भी भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख तय है. Fri, 02 Oct 2026 08:36:52 +0530

  Videos
See all

Superfast News: Gandhi Jayanti | CEC Gyanesh Kumar | PM Modi | Rahul Gandhi | SIR | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:54:58+00:00

Top Headlines Of The Day: Gandhi Jayanti | Gyanesh Kumar | INDIA Alliance | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:54:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers