कोल्डड्रिंक में जहर देकर किक बॉक्सर की हत्या:2 दोस्तों पर शक, परिवार ने पलवल पुलिस को मौत से पहले का VIDEO दिखाया; इकलौता बेटा था
हरियाणा के पलवल जिले में 21 साल के किक बॉक्सर गौरव तंवर की हत्या कर दी गई। परिवार के मुताबिक, बेटा कंप्यूटर क्लास जाने की कहकर घर से निकला था। जब लौटा तो उल्टियां करने लगा। मां के पूछने पर बताया कि दो दोस्तों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाया है। हालत बिगड़ने पर परिवार ने बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, हालत सीरियस देखते हुए उसे फरीदाबाद रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, गौरव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। वह कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था। फिलहाल, पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिवार ने उसकी मौत से पहले का एक वीडियो भी सौंपा है, जिसकी जांच की जा रही है। किक बॉक्सर की कैसे हुई हत्या, पिता ने बताईं ये बातें… 2024 में गौरव का लास्ट इवेंट हुआ था जन स्वास्थ्य विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर पिता राजेश ने बताया कि उनका बेटा गौरव किक बॉक्सर था। उसका लास्ट इवेंट 2024 में हुआ था। गौरव अपने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो और वीडियो डालता रहता था। उसने बॉक्सर गौरव के नाम से अपनी आईडी बनाई हुई थी। इसमें उसके 90 फोटो और वीडियो डाल रखे थे। पुलिस बोलीं- हत्या का केस दर्ज किया गया गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की ओ से दिए गए मृतक के मौत से पहले के वीडियो की भी गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बहन को कॉल कर कहा- वापस नहीं आऊंगी:यमुनानगर की नहर में मिला छात्रा का शव; बर्थडे पार्टी में जाने की कहकर निकली थी यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में 16 वर्षीय छात्रा का शव मिला है। यूपी के सहारनपुर की रहने वाली जिया 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह 23 सितंबर को घर पर बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर अकेली निकली थी। (पूरी खबर पढ़ें)
मुंबई में सिनेमा देखना होगा जेब पर भारी? एंटरटेनमेंट टैक्स 570% बढ़ाने का प्रस्ताव, सुहैल नैयर ने निकाली भड़ास
फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के दौरान एक्टर सुहैल नैयर ने मुंबई में सिनेमाघरों के एंटरटेनमेंट टैक्स को लेकर चिंता जताई. बीएमसी ने मुंबई के सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट टैक्स को 570 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रपोजल रखा है, जिससे मल्टीप्लेक्स और सिंगल-स्क्रीन टिकटें काफी महंगी हो सकती हैं. हालांकि, अभी यह केवल एक प्रस्ताव है जिसे महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










