Responsive Scrollable Menu

भारत में महंगे होंगे Samsung के फ्लैगशिप फोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत बढ़ना लगभग तय

अगर आप काफी समय से स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि, Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स जल्द ही भारत में और ज्यादा महंगे हो सकते हैं। टिप्स्टर के मुताबिक, कंपनी Galaxy S26 Ultra की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि, ये फोन लेटेस्ट Galaxy S26 सीरीज का सबसे टॉप मॉडल है और फिलहाल इसके 12GB रैम व 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1, 39,999 रुपये की शुरु होती है। वहीं, साउथ कोरियन टेक दिग्गज के लेटेस्ट जनरेशन फोल्डेबल्स Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमतों में इजाफा होगा।

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत बढ़ सकती है

इस बीच, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया है कि, जल्द ही Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत भारत में बढ़ने वाली है। टिप्स्टर का कहना है कि ये प्राइस हाइक लगभग तय है। लेकिन नई कीमत को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

वर्तमान में Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। इसका 12GB+512GB कॉन्फिगरेशन 1,59,999 रुपये में आता है, बल्कि टॉप-एंड 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,89,999 रुपये है।

हालांकि, टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra की भी कीमत बढ़ेगी। लेकिन इन दोनों फोल्डेबल फोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में पक्का पता नहीं है। 

Continue reading on the app

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

आज गणेश उत्सव का सातवां दिन है। अगर आप बप्पा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस बार घर में मखाना-केसर पेड़ा बना सकते हैं। मखाने से बना यह पेड़ा स्वाद में जबरदस्त लगता है। इसमें आप केसर डालने से मिठाई का स्वा और भी बढ़ जाता है। इसे आप घर में आसानी से मिलन वाली कुछ चीजों से तैयार किए जा सकते हैं।

सामग्री

-मखाना- 2 कप
-मिल्क पाउडर- 1/2 कप
-पिसी हुई चीनी- 1/2 कप
-दूध- करीब 1/2 कप या जरूरत के अनुसार
-केसर- 8-10 स्ट्रैंड
-इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
-घी- 1 से 2 छोटे चम्मच
-ड्राई फ्रूट- गार्निश करने के लिए

मखाना-केसर पेड़ा बनाने की विधि

- सबसे पहले आप ध्यान रखें कि मखाने जले नहीं, वरना पेड़े का स्वाद खराब हो जाएगा। अब भुने हुए मखानों को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें।

- इन्हें ज्यादा मोटा नहीं रखना है, क्योंकि पेड़े का मिश्रण जितना अच्छा पिसा होगा, पेड़े उतने ही आसानी से शेप में आएंगे।

-अब आप एक कड़ाही में थोड़ा-सा घी डालकर और इसमें मखाने का पाउडर डाल दें। इसको आप धीमीआंच पर थोड़ी देर चलाते हुए भून लें। अब इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।

-  फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और लगातार चलाते रहे हैं। दूध एक साथ ज्यादा डालने की जगह पर आप जरुरत के हिसाब से डालेंगी तो आपको माप का अंदाजा लग जाएंगे। इसके बाद मिश्रण को धीमी आंच पर पकाती रहें, जब तक यह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने न लगे।

- अब आप पिसी हुई चीनी डालें और अच्छे से मिला लें। चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ा गीला हो जाएगा, इसलिए फिर से धीमी आंच पर चालते हुए इसे पकाना है।

 - मिश्रण गाढ़ा होने के बाद इसे आसानी से हाथ से शेप दिया जा सके, तो गैस बंद कर दें। फिर एक प्लेट में निकालकर इसे थोड़ा ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि मिश्रण पूरी तरह ठंडा न हो, हल्का गुनगुना रहने पर भी पेड़े आसानी से बन जाएंगे।

- इसके बाद हाथों पर घी लगाएं और थोड़ा सा मिश्रण लेकर इसे गोल करें। इसे हल्का-सा दबाकर पेड़े का शेप दे दें। इसके ऊपर आप एक केसर की स्ट्रैंड या थोड़ा-सा कट ड्राई फ्रूट लगा लकती हैं।

- तैयार है आपके घर में बने हुए मखाना-केसर पेड़े। इन्हें आप बप्पा को भोग में अर्पित कर सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

1300 रुपये महीना कमा पाते थे पिता, मिठाई लिपटी अखबार से बदली लवलीना बोरगोहेन की जिंदगी, आज एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: लवलीना बोरगोहेन ने भारत को 12 साल महिला बॉक्सिंग में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल दिलाया है. लवलीना से पहले मशहूर मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने 2014 इंचियोन एशियाड में स्वर्ण पदक जीता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि लवलीना ने अपने जन्मदिन के मौके पर फाइनल बाउट जीतने से साथ मौजूदा एशियाई खेलों में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 12 करवा दी. Fri, 2 Oct 2026 11:27:44 +0530

  Videos
See all

Mathura News: Rasik Dulari का सामने आया नया Video, क्या है सच ? | Premanand Maharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T06:08:32+00:00

Mohan Bhagwat LIVE: RSS Chief मोहन भागवत 'विहार सेवा ग्रुप' सम्मेलन में | Vihar Seva Group | RSS #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T06:17:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers