SBI Funds Q1 Results: आईपीओ के बाद पहला रिजल्ट, ₹873 करोड़ का मुनाफा; शेयरों पर रहेगी नजर
SBI Funds Q1 Results: शेयर मार्केट में लिस्टिंग के बाद SBI Funds Management ने पहला तिमाही रिजल्ट जारी किया है। कंपनी का मुनाफा ₹873 करोड़ पहुंच गया, जबकि AUM बढ़कर ₹12.6 लाख करोड़ हो गया। SIP, निवेशकों और फंड लॉन्च में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। जानिए डिटेल।
CM धामी का बड़ा ऐलान, विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 150 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा, पेयजल एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 150 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है. सीएम की ओर से वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 33.54 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
1.05 करोड़ रुपये की धनराशि
मुख्यमंत्री की ओर से जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अंतर्गत विकासखण्ड कीर्तिनगर स्थित खोलाकडाकोट में डुण्डेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने 1.05 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
मुख्यमंत्री की ओर से जनपद चम्पावत की चम्पावत शाखा के अंतर्गत विकासखण्ड लोहाघाट में पाऊ पम्पिंग योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए 2.69 करोड़ रुपये तथा केन्द्रपोषित अमृत 2.0 योजनान्तर्गत सहस्त्रधारा पेयजल योजना के लिए 113.15 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
धार्मिक स्थलों में दर्शन को उमड़ रही भीड़
उत्तराखण्ड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है. प्रदेश में चारधाम के साथ ही अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन को उमड़ रही भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है. इस वर्ष की पहली छमाही में ही जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) और त्रियुगीनारायण (रुद्रप्रयाग) मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या ढाई गुना बढ़ी है. जबकि पूर्णागिरी धाम (चंपावत) में लगभग डेढ़ गुना और धारी देवी (श्रीनगर) में करीब दोगुना बढ़ोत्तरी हुई है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है. इसके लिए प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने, केदारखंड की तर्ज पर मानसखंड मंदिरमाला मिशन के तहत कुमाऊं के प्रमुख पौराणिक मंदिरों का विकास, तीर्थस्थलों में बुनियादी सुविधाएं, सड़कों का विकास एवं परिवहन सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation
















