Responsive Scrollable Menu

वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल, डीजल और एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनावों के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में होने वाले बदलावों का प्रभावी ढंग से सामना करना है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर संशोधित शुल्क तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नई दरों के तहत इन उत्पादों के निर्यात पर अधिक कर देना होगा।

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात शुल्क को बढ़ाकर 3.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया है, जो पहले 2.5 रुपए प्रति लीटर था। सरकार के अनुसार, यह फैसला घरेलू बाजार में पेट्रोल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लिया गया है।

इसके साथ ही डीजल पर कुल निर्यात शुल्क में भी बड़ा इजाफा किया गया है। दो अलग-अलग करों को मिलाकर अब डीजल पर 25.5 रुपए प्रति लीटर शुल्क लगेगा, जबकि 15 दिन पहले तक यह 15.5 रुपए प्रति लीटर था।

इसी तरह एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाला शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। अब एटीएफ पर 22 रुपए प्रति लीटर का निर्यात शुल्क देना होगा, जबकि पहले यह 14.5 रुपए प्रति लीटर था। नई दरें सोमवार से प्रभावी हो गई हैं।

यह फैसला पिछले महीने किए गए बदलावों के बाद आया है। तब केंद्र सरकार ने वैश्विक तेल कीमतों में तेजी और रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने के बीच डीजल और एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया था, जबकि पेट्रोल पर कर में कुछ राहत दी गई थी।

16 जुलाई को जारी वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, डीजल पर निर्यात शुल्क 8.5 रुपए से बढ़ाकर 15.5 रुपए प्रति लीटर किया गया था। वहीं एटीएफ पर शुल्क 7.5 रुपए से बढ़ाकर 14.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया था।

उसी समय सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क 4 रुपए से घटाकर 2.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया था, ताकि इस क्षेत्र में संतुलन बना रहे।

इसके पहले जुलाई में ही एक अन्य संशोधन के तहत पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) 1.5 रुपए से बढ़ाकर 4 रुपए प्रति लीटर किया गया था। वहीं डीजल पर शुल्क 14 रुपए से घटाकर 8.5 रुपए प्रति लीटर और एटीएफ पर शुल्क 12.5 रुपए से घटाकर 7.5 रुपए प्रति लीटर किया गया था।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

SBI Funds Q1 Results: आईपीओ के बाद पहला रिजल्ट, ₹873 करोड़ का मुनाफा; शेयरों पर रहेगी नजर

SBI Funds Q1 Results: शेयर मार्केट में लिस्टिंग के बाद SBI Funds Management ने पहला तिमाही रिजल्ट जारी किया है। कंपनी का मुनाफा ₹873 करोड़ पहुंच गया, जबकि AUM बढ़कर ₹12.6 लाख करोड़ हो गया। SIP, निवेशकों और फंड लॉन्च में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। जानिए डिटेल।

Continue reading on the app

  Sports

30 लाख कैश और DSP प्रमोशन... कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान

gyaneshwari yadav: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की 23 वर्षीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स खेल 2026 में सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में यह मेडल डाला. Mon, 3 Aug 2026 22:04:13 +0530

  Videos
See all

Iran says it is in talks with Oman but not the US, contradicting Donald Trump | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T19:41:41+00:00

Heavy Rainfall Hits City | 1 बजते ही बारिश से मची भयंकर तबाही! |Rain Disaster Update | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T19:30:19+00:00

थाने के अंदर युवती ने खाया जहर, मचा हड़कंप! | #shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T19:20:34+00:00

Pakistan News: मरती अर्थव्यवस्था 'भीख' से होगी जिंदा? | Munir | Shehbaz | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T19:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers