17 अक्टूबर को तुला में आएंगे सूर्य, 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, अगले 30 दिन रहेंगे बेहद शुभ
17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान तुला में सूर्य के साथ बुध और शुक्र की मौजूदगी से त्रिग्रही स्थिति बनेगी। सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह अवधि महत्वपूर्ण रह सकती है।
Swara Bhasker: नशे में धुत डायरेक्टर ने रात में खटखटाया दरवाजा... की गंदी डिमांड, स्वरा भास्कर ने सुनाया हैरान कर देने वाला किस्सा
Swara Bhasker: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में नजर आ रहीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक असहज अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जिससे वह बेहद डर गई थीं। स्वरा ने खुलासा किया कि डायरेक्टर नशे की हालत में उनके कमरे तक आ पहुंचा और दरवाजा खटखटाते हुए उनसे गले मिलने की मांग करने लगा।
फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक ने भेजी थीं कविताएं
प्रियंका चाहर चौधरी और तेज प्रताप यादव के साथ बातचीत के दौरान स्वरा ने कहा, "यह 'तनु वेड्स मनु' के ठीक बाद की बात है। यह मेरी मेन लीड वाली बड़ी फिल्म थी। इसकी शूटिंग 56 दिनों तक चली। मैं उस फिल्म में हीरोइन थी। पहले तो उन्होंने मुझे यह समझाना शुरू किया कि एक डायरेक्टर को अपने एक्टर से प्यार होना चाहिए, ऐसा ही होना चाहिए। फिर उन्होंने मुझे मैसेज करना शुरू कर दिया। वे मुझे कविताएं भेजते थे।"
अकेले रोमांटिक सीन की रिहर्सल से स्वरा ने किया इनकार
स्वरा ने बताया कि फिल्म में एक रोमांटिक सीन था, जिसकी रिहर्सल को लेकर निर्देशक ने उनसे बात की। जब उन्होंने पूछा कि रिहर्सल में कौन-कौन मौजूद रहेगा, तो कथित तौर पर निर्देशक ने कहा कि सिर्फ दोनों मिलकर इस पर चर्चा करेंगे।
इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने (उस व्यक्ति ने) सुझाव दिया कि वह उनके साथ अकेले में रोमांटिक सीन की रिहर्सल करे। स्वरा ने कहा, "फिर एक फिल्म में लव सीन था, जैसे कोई रोमांटिक गाना। उन्होंने कहा कि हम इस सीन की रिहर्सल करेंगे। मैंने उनसे पूछा, 'इस रिहर्सल में कौन-कौन होगा?' उन्होंने कहा, 'तुम और मैं, हम चर्चा करेंगे'।"
गेस्ट हाउस में अकेली थीं स्वरा, आधी रात आया डायरेक्टर
स्वरा ने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह जिस गेस्ट हाउस में ठहरी थीं, वहां वह अकेली महिला थीं। उनके मुताबिक, एक दिन उन्होंने देखा कि निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर पहले से शराब पी रहे थे।
उन्होंने बताया कि उस रात बाद में निर्देशक उनके कमरे तक पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। स्वरा के अनुसार, जब उन्होंने दरवाजा खोला तो निर्देशक नशे में थे।
स्वरा ने बताया कि निर्देशक ने उनसे गले मिलने के लिए पूछा। अभिनेत्री के मुताबिक, उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया और उनसे कमरे से जाने के लिए कहा। स्वरा ने अपने अनुभव को याद करते हुए कहा कि उस समय वह काफी डरी हुई थीं। उन्होंने बताया कि वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं और उनकी उम्र भी काफी कम थी, जिसकी वजह से पूरी स्थिति उनके लिए और असहज हो गई थी।
स्वरा भास्कर ने शो में इस अनुभव को साझा करते हुए संबंधित निर्देशक का नाम नहीं बताया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi











