Responsive Scrollable Menu

CM मोहन यादव ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और  उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। सीएम यादव ने इस मौके पर मध्यप्रदेश में जारी विकास कार्यों, उपलब्धियों, निवेश, जनकल्याणकारी पहलों के साथ-साथ प्रदेश की प्रगति से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी पीएम मोदी आमंत्रित किया।  जिसका आयोजन भोपाल में जनवरी 2027 में होने वाला है। इसका उद्देश्य राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही निवेश आकर्षित करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर भी चर्चा

सीएम मोहन यादव ने  प्रदेश में निवेश के लिए तैयार किए जा रहे अनुकूल वातावरण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी पीएम मोदी के साथ साझा की। इसके अलावा प्रदेश में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के संबंध में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। बता दें कि इस योजना का शुभारंभ सीएम यादव और नितिन गडकरी द्वारा 25 सितंबर को किया गया था। पहले चरण में 351 बसों को हरी झंडी दिखाई गई है।

सेवा संकल्प अभियान से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी भी दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी पीएम मोदी को दी, जिसका संचालन 17 सितंबर से राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हो रहा है। उन्होंने अभियान के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न आयोजनों पर चर्चा की। यह अभियान प्रदेश में 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

Continue reading on the app

मां से 500 रुपये लेकर निकले थे, फिर कभी घर नहीं लौटे 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के एक्टर विशाल ठक्कर, जानें गुमशुदगी की पूरी कहानी

Vishal Thakkar Missing For More Than 10 Years: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjya Dutt) की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' (Munna Bhai MBBS) में यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर विशाल ठक्कर (Vishal Thakkar) को शायद ही कोई भूल पाया हो. इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया था, जो अपनी लाइफ से हारकर आत्महत्या करने कोशिश करता है और मुन्ना भाई उसे लाइफ जीने की उम्मीद देता है. जिस शख्स ने पर्दे पर अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की थी वो करीब 10 साल से ज्यादा समय से मिसिंग है, करीब 11 साल बाद भी यह एक अनसुलझा सवाल है. वह 31 दिसंबर 2015 को घर से निकले थे और फिर कभी वापस नहीं लौटे. आज तक उनका कोई पक्का पता नहीं चल पाया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनकी गुमशुदगी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर विशाल ठक्कर कहां हैं. 

नए साल की रात मां से लिए थे 500 रुपये

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 दिसंबर 2015 को मुंबई नए साल के जश्न में डूबी हुई थी और विशाल ठक्कर अपने माता-पिता के साथ मुलुंड स्थित अपार्टमेंट में रहते थे. बताया जाता है कि उन्होंने रात में अपनी मां दुर्गा ठक्कर से फिल्म देखने चलने के लिए पूछा था. लेकिन उनकी मां ने थकान वजह से मना कर दिया था. विशाल 500 रुपये लेकर अकेले फिल्म देखने के लिए घर से निकल पड़े. यही आखिरी मौका था, जब उनकी मां ने उन्हें अपनी आंखों से आखिरी बार देखा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल दोस्तों के साथ 'स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकन्स' देखने गए थे और इससे जुड़ी पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. 

पिता को आया था आखिरी मैसेज

बताया जाता है कि जब रात काफी बीत गई, उसके बाद भी विशाल घर नहीं लौटे. उनके परिवार को लगा कि वह शायद अपने दोस्तों के साथ कहीं रुक गए होंगे. इसी रात उनके पिता के पास एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था, 'मैं न्यू ईयर की पार्टी में जा रहा हूं, सुबह मिलते हैं.' इस मैसेज के बाद फैमिली ने उनके बारे में ज्यादा चिंता नहीं की. लेकिन अगली सुबह भी विशाल जब घर नहीं पहुंचे तो उनकी मां ने उनके मोबाइल पर कई बार फोन किया और उनका फोन बंद था.  

6 जनवरी को दर्ज की शिकायत

विशाल के घर वालों ने करीब पांच दिन का इंतजार करने के बाद 6 जनवरी 2016 को पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और विशाल के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सामने आई. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका मोबाइल ठाणे के घोड़बंदर रोड इलाके में था. कॉल रिकॉर्ड से पता चला कि उस समय उनकी गर्लफ्रेंड रजनी राठौड़ भी उनके साथ थीं. 

आखिरी बार कहां दिखे थे विशाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया था कि विशाल और रजनी नए साल का जश्न मनाने के बाद वापस लौट रहे थे. इस दौरान दोनों मुंबई-अहमदाबाद हाईवे की तरफ एक रिसॉर्ट में भी रुके थे, जहां उन्होंने पार्टी की. अगले दिन दोनों मुंबई लौट रहे थे. रजनी के बयान के अनुसार, विशाल ने कहा था कि उन्हें अंधेरी में एक दोस्त से मिलना है और शूटिंग के लिए जाना है. जिसके बाद वह ऑटोरिक्शा में बैठकर वहां से निकल गए. यही वह आखिरी जगह बताई गई, जहां विशाल को देखा गया था. इसके बाद उनका फोन बंद हो गया. 

विशाल पर लगे थे रेप के आरोप

विशाल के गायब होने से करीब तीन महीने पहले उनकी गर्लफ्रेंड ने उन पर रेप के आरोप लगाए थे. इस मामले में पुलिस में शिकायत भी हुई थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाल को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, बाद में उनकी गर्लफ्रेंड ने शिकायत वापस ले ली और दोनों के बीच सुलह हो गई थी. विशाल की मां ने भी उस समय इसे आपसी झगड़ा बताया था.

गर्लफ्रेंड की भी बाद में हो गई मौत

इस मामले को लेकर एक और बात ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. विशाल के लापता होने के करीब दो साल बाद उनकी गर्लफ्रेंड रजनी की भी मौत हो गई थी. उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी. हालांकि, विशाल की गुमशुदगी से जुड़ी कोई ठोस जानकारी फिर भी सामने नहीं आई. पुलिस जांच में अलग-अलग एंगल से विचार किया गया, लेकिन यह तय नहीं हो सका कि विशाल को कहां है. 

10 साल बाद फिर सोशल मीडिया पर चर्चा

विशाल ठक्कर को लापता हुए अब 10 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है. सोशल मीडिया के एक रिडिट पोस्ट पर भी लोगों ने उनकी गुमशुदगी को लेकर चर्चा की और कुछ सवाल भी उठाए थे कि इतने साल बाद भी उनका कोई पता क्यों नहीं चल पाया. आज भी 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में उनका किरदार देखकर विशाल की याद आ जाती है. लेकिन असल लाइफ में आज तक यह साफ नहीं हो सका कि उनके साथ क्या हुआ.

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘लव एंड वॉर’ से ओरी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू? इंफ्लूएंसर ने खुद बताई सच्चाई

Continue reading on the app

  Sports

Video: गिल की पारी कैसे पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, कैरेबियाई टीम की नहीं थी इस बल्लेबाज के लिए तैयारी

गुवाहाटी में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 407 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। शुभमन गिल ने 117 गेंदों में अपना दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा, जबकि रोहित शर्मा ने भी शतक बनाया। इस ऐतिहासिक वनडे में 800 से अधिक रन बने, कई रिकॉर्ड टूटे। पिच की सपाटता और बुमराह-सिराज की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजी पर चिंता भी व्यक्त की गई। Thu, 1 Oct 2026 20:16:22 +0530

  Videos
See all

FlyDubai के हीरो Captain Smit Machchhar को Sand artist Sudarshan Pattnaik का सलाम| Odisha News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T14:39:33+00:00

Rahul Gandhi on SIR: SIR पर छिड़ा देश में सियासी घमासान | Sudhanshu Trivedi | Somnath Bharti | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T14:41:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers