Responsive Scrollable Menu

अधीर रंजन का ममता को कांग्रेस में लौटने का न्योता:कहा- बंगाल में अपना नेता चुन लेंगे; 30 साल पहले कांग्रेस छोड़कर TMC बनाई थी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को ममता बनर्जी को दोबारा कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया। कोलकाता में मीडिया से चर्चा के बीच उन्होंने ममता से कहा कि उन्हें बचे हुए TMC विधायकों और सांसदों के साथ कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस, बंगाल में ममता बनर्जी का नेतृत्व स्वीकार करने और उनके साथ काम करने को तैयार है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से भी इस दिशा में कदम उठाने की अपील की। उन्होंने ममता बनर्जी से 6 अक्टूबर के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव जैसी पहल करते हुए रेजीनगर में कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने को कहा। चौधरी ने बताया कि TMC के विधानसभा और संसदीय दलों में अलग-अलग बगावत हो चुकी है। इसलिए अब पार्टी के लिए अलग संगठन बनाए रखने की जरूरत नहीं है। ममता से कांग्रेस में लौटने की अपील पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा- “विधानसभा चुनाव में हार के बाद TMC में ज्यादा कुछ नहीं बचा है।” ममता बनर्जी ने करीब तीन दशक पहले कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस बनाई थी। चौधरी ने कहा, “हम ममता बनर्जी से सभी बचे हुए विधायकों और सांसदों के साथ कांग्रेस में शामिल होने की अपील करेंगे।” उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस हाईकमान से भी अपील करूंगा कि उन्हें पार्टी में वापस आने दिया जाए। हम बंगाल में उनके नेतृत्व को स्वीकार करेंगे और उनके साथ काम करेंगे।” चौधरी ने TMC के एक गुट की ओर से नंदीग्राम में कांग्रेस को हाल में दिए समर्थन का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को रेजीनगर में भी ऐसा ही कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, “दोस्ताना पहल के तौर पर, जैसे उन्होंने नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन किया, वैसे ही रेजीनगर में भी कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देना चाहिए।” नंदीग्राम में कांग्रेस को समर्थन नंदीग्राम में ममता बनर्जी के गुट के उम्मीदवार ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद चुनाव मैदान से नाम वापस ले लिया था। गुट के पास उम्मीदवार नहीं बचने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया था। यह घटनाक्रम चुनाव आयोग की ओर से प्रतिद्वंद्वी TMC गुटों को नए नाम और चुनाव चिह्न आवंटित करने के कुछ घंटे बाद हुआ। दोनों गुटों के बीच मूल पार्टी पहचान को लेकर विवाद चल रहा है। TMC में विधानसभा और संसद के स्तर पर बगावत 2026 के विधानसभा चुनाव में 294 सदस्यीय विधानसभा में TMC को 80 सीटें मिली थीं। इन चुनावों में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। चुनाव नतीजों के कुछ ही हफ्तों बाद TMC विधायक दल में भी बंटवारा हो गया। 58 बागी विधायकों ने निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने का समर्थन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस प्रतिद्वंद्वी गुट को मान्यता दे दी। इसके बाद TMC के संसदीय दल में भी बगावत शुरू हो गई। बागी सांसदों ने ममता बनर्जी के नेतृत्व को चुनौती दी। विधानसभा के बागी अलग विधायी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बागी सांसदों का समूह कम चर्चित NCPI के करीब चला गया है। इस समूह ने केंद्र में BJP के नेतृत्व वाले NDA को समर्थन दिया है। विधानसभा और संसद में एक साथ हुए इस टूट ने मामले को व्यापक बना दिया है। अब यह विवाद TMC की राजनीतिक पहचान, नेतृत्व और भविष्य को लेकर है। अधीर के बयान पर TMC की प्रतिक्रिया चौधरी ने ममता बनर्जी के कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन के साथ हालिया जुड़ाव को भी अपनी अपील से जोड़ा। उन्होंने कहा, “जब उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन में सहारा लिया है, तो उन्हें पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए। बंगाल में हम कांग्रेस में आपके नेतृत्व में काम करेंगे।” चौधरी ने ममता बनर्जी से “अपना बोझ पीछे छोड़कर” कांग्रेस में आने को कहा। इसे उनके भतीजे और TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की ओर इशारा माना गया। हालांकि, TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि पार्टी ऐसे प्रस्ताव पर तभी विचार करेगी, जब कांग्रेस नेतृत्व की ओर से औपचारिक प्रस्ताव आएगा। रॉय ने कहा, “चौधरी ने वही कहा, जो उन्हें लगा। हमें इस पर कुछ नहीं कहना है। TMC अब एक अलग पार्टी है।” उन्होंने कहा, “अगर कांग्रेस आधिकारिक प्रस्ताव लेकर आती है, तो हम पार्टी में इस पर चर्चा करेंगे। TMC INDIA गठबंधन का पूरी तरह हिस्सा है।” चौधरी की “बोझ” वाली टिप्पणी पर रॉय ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के बिना पार्टी को लेकर कोई फैसला नहीं हो सकता। रॉय ने कहा, “वह हमारे नेता और राष्ट्रीय महासचिव हैं।” रॉय के बयान से चौधरी के निजी प्रस्ताव और कांग्रेस नेतृत्व की ओर से संभावित औपचारिक पहल के बीच अंतर साफ हुआ। उन्होंने यह भी दोहराया कि TMC INDIA गठबंधन की अलग पार्टी है। BJP ने कांग्रेस-TMC बातचीत पर निशाना साधा BJP ने कांग्रेस और TMC के बीच हुई इस बातचीत को लेकर कहा कि तृणमूल कांग्रेस का राजनीतिक उद्देश्य खत्म हो चुका है। BJP के पश्चिम बंगाल प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा, “TMC का जन्म CPI(M) से लड़ने के लिए कांग्रेस से अलग होकर हुआ था। TMC इसी मुद्दे के आधार पर सत्ता में आई थी।” उन्होंने कहा, “अब जब TMC खुद सत्ता से बाहर है, तो उसके पास कोई दूसरा उद्देश्य नहीं बचा है।” सरकार ने कहा, “वे कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं, यह उनका फैसला है। हम कांग्रेस, TMC और CPI(M) से लड़ने के लिए तैयार हैं।” कांग्रेस से अलग होकर बनी थी TMC चौधरी के प्रस्ताव के पीछे TMC का राजनीतिक इतिहास भी जुड़ा है। ममता बनर्जी ने 1998 में कांग्रेस से अलग होकर TMC बनाई थी। इसके बाद TMC ने कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट, दोनों को चुनौती देते हुए अपनी राजनीतिक पहचान बनाई। 2011 में पार्टी ने लेफ्ट फ्रंट का 34 साल पुराना शासन खत्म किया था। TMC 15 साल तक सत्ता में रही। 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद BJP सरकार चला रही है। TMC आंतरिक विभाजन का सामना कर रही है। वहीं, कांग्रेस बंगाल में अपनी राजनीतिक जगह वापस पाने की कोशिश कर रही है। संभावित विलय सिर्फ दो विपक्षी दलों के बीच चुनावी समझौता नहीं होगा। इससे यह सवाल फिर उठेगा कि सत्ता गंवाने और विधानसभा-संसदीय दलों में टूट के बाद TMC अपनी अलग संगठनात्मक पहचान बचा पाएगी या नहीं। ममता बनर्जी के लिए चौधरी का प्रस्ताव राजनीतिक रूप से असामान्य समय में आया है। कांग्रेस छोड़कर TMC बनाने वाली नेता को अब कांग्रेस में लौटने का न्योता दिया जा रहा है। कांग्रेस ने बंगाल में उनके नेतृत्व में काम करने की पेशकश की है। ममता बनर्जी के कांग्रेस छोड़कर TMC बनाने के 28 साल बाद चौधरी ने अब इसके उलट राजनीतिक सफर का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के तहत कांग्रेस और TMC के बचे हुए संगठन एक ही राजनीतिक छतरी के नीचे आ सकते हैं।

Continue reading on the app

Mahabharat LIVE: टारगेट पर Israel? | Flydubai Flight | Netanyahu Vs PM Modi | Dubai-Tel Aviv Scare

Mahabharat LIVE: टारगेट पर Israel? | Flydubai Flight | Netanyahu Vs PM Modi | Dubai-Tel Aviv Scare | Lattest News Air connectivity between Dubai and Tel Aviv has been disrupted after Emirates suspended its codeshare operations with flydubai to and from Israel’s Ben Gurion Airport until further notice. Emirates said passengers whose final destination is Tel Aviv will not be accepted for travel at their point of origin. The airline added that customers already travelling towards Tel Aviv will be accommodated and given support to complete their journeys. The suspension was confirmed by Emirates in its travel update. #MahabharatLIVE #Flydubai #Israel #TelAviv #Dubai #IndianHero #BraveIndian #PMModi #Netanyahu #IsraelUnderAttack #AviationSecurity #BreakingNews #TerrorPlotFoiled #HeroOfIndia #IndianBraveheart #DubaiToTelAviv #MiddleEastCrisis #NationalPride #IndianSher #FlightTerrorAlert #SecurityScare #WarAverted #ModiVsNetanyahu #Geopolitics #IndiaFirst #SaluteToHero #VipaskhChupKyu #CourageUnderFire #AntiTerror #FlightHijackAlert #MiddleEastTension #IndianPower #DeshKeVeer #GlobalSecurity #HeroicAct #InternationalNews #AlertPilot #AviationDrama #WorldPolitics #DefendingNations #BraveryUnmatched #AirSafety #GlobalCrisis #IndianCourage #SecurityForces #BreakingUpdate #WarThreat #SaluteIndianBrave #SkyHeroes #NewsUpdate ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स: भारत-मलेशिया के बीच हॉकी गोल्ड की लड़ाई, हरमनप्रीत सिंह के पास इतिहास रचने का मौका

India vs Malaysia Asian Games Hockey Gold Medal: भारतीय मेंस हॉकी टीम को मलेशिया के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में शनिवार को अपना खिताब बरकरार रखने और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का टिकट कटाने के लिए गलतियों से सबक लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. सेमीफाइनल और फाइनल के बीच एक ही दिन का अंतर होने से रिकवरी भी अहम होगी. Fri, 2 Oct 2026 17:48:29 +0530

  Videos
See all

SIR Protest: SIR पर घमासान! दिल्ली से मुंबई तक बवाल | Delhi | Mumbai | Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T12:47:18+00:00

Pune News: सड़क पर सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला से अभद्रता! फलियां फेंकने का आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T12:40:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers