Responsive Scrollable Menu

ऑटो-रिक्शा में शूटिंग सेट पहुंचे रजनीकांत, सादगी ने जीता फैंस का दिल; वीडियो वायरल

ऑटो-रिक्शा में शूटिंग सेट पहुंचे रजनीकांत, सादगी ने जीता फैंस का दिल; वीडियो वायरल

Continue reading on the app

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के मुख्य आरोपी को ग्वालियर से पकड़ा, 7 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के मुख्य आरोपी अभिषेक अग्रवाल को ग्वालियर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप और तीन मोबाइल मिले हैं, पूछताछ में अम्लुम चला है कि आरोपी अभिषेक अग्रवाल लोगों को ऑनलाइन आईडी उपलब्ध करवाकर सट्टा खिलाता था।

इंदौर में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल फैलाने वाले सिंडिकेट के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। उषा नगर स्थित अपार्टमेंट’ में पूर्व में पुलिस द्वारा मारी गई रेड के बाद से लगातार फरार चल रहे मुख्य सटोरिये अभिषेक अग्रवाल को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है, पकड़ा गया आरोपी ग्राहकों को ऑनलाइन सट्टे की आईडी उपलब्ध कराकर नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लैपटॉप और 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें सट्टे का हिसाब-किताब मिला है।

3 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजिक्शन सामने आया था  

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि  बीती 6 मई को जब क्राइम ब्रांच ने उषा नगर स्थित ‘साईं नयन अपार्टमेंट’ के फ्लैट नंबर 102 में दबिश देकर 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।​ उस समय मौके से 39 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 1.40 लाख नगदी सहित करीब 7.70 लाख रुपये का सामान जब्त हुआ था।  पुलिस एन बताया कि आरोपियों के एकाउंट से करीब 3 करोड़ रुपये का ट्रांजिक्शन मिला था,  उसी कार्रवाई के दौरान ग्वालियर निवासी अभिषेक अग्रवाल का नाम मुख्य सरगना के रूप में सामने आया था, जो पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया था।

सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े चेहरों का पता लगा रही है पुलिस 

क्राइम ब्रांच की टीम लगातार तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही थी, जिसके बाद टीम ने ग्वालियर में दबिश देकर आरोपी अभिषेक अग्रवाल को धर दबोचा। आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आईडी बनाकर डिजिटल पॉइंट्स के जरिए सट्टा खिलवाता था। पुलिस ने उसके पास से 1 लैपटॉप और 3 मोबाइल जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच अब आरोपी से पूछताछ कर इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े चेहरों का पता लगा रही है।

शकील अंसारी को रिपोर्ट 

Continue reading on the app

  Sports

गुलाबी गेंद, ओवर-थ्रो और समय की बर्बादी पर ICC ने लागू किए नए नियम, क्रिकेट में बढ़ेगा रोमांच

आईसीसी ने क्रिकेट के रोमांच को बढ़ाने के लिए कुछ नए और क्रांतिकारी नियम को लागू करने का ऐलान किया है. इन नियमों में ट्रायल के तौर पर दिन में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना भी शामिल है. इसके अलावा ओवर थ्रो और समय की बर्बादी करने वाले खिलाड़ियों को भी नकेल कसने के लिए नियमों में बदलाव की घोषणा की गई है. Thu, 1 Oct 2026 20:17:38 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | राजीव रूड़ी कैप्टन स्मित की तारीफ की | #pmmodi #narendramodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T15:38:40+00:00

Anjana Om Kashyap | कैप्टन स्मित की तारीफ की तारिफ़ कर रहा पूरा देश | #smitmachharnews #indianpilot #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T15:42:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers