Responsive Scrollable Menu

Captain Smit Machhar: 174 लोगों की जान बचाने वाले 'हीरो' पायलट के लिए शिव आराधना! काशी विश्वनाथ और सोमनाथ धाम में हो रही विशेष महापूजा

Captain Smit Machhar: 174 लोगों की जान बचाने वाले 'हीरो' पायलट के लिए देश भर में शिव आराधना की जा रही है. काशी विश्वनाथ और सोमनाथ धाम में पायलट की सलामती और दीर्घायु के लिए विशेष महापूजा का आयोजन किया गया है. इस पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जो पायलट के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम कर रहे हैं. यह पूजा उनकी बहादुरी और लोगों के प्रति उनकी सेवा भावना को श्रद्धांजलि है.

Continue reading on the app

Expert Advice: बच्चे के दांत काले क्यों हो रहे हैं? रात की ये आदत हो सकती है वजह

अगर आपके 1 से 3 साल के बच्चे के दांत काले पड़ रहे हैं या उनमें कैविटी की समस्या दिख रही है, तो रात में बार-बार दूध पीने की आदत पर ध्यान देना जरूरी है। डॉक्टर साक्षी बरनवाल के मुताबिक, दूध अपने आप में नुकसानदायक नहीं है, लेकिन रात में बार-बार दूध पीना, खासकर ब्रश करने के बाद, दांतों पर कैविटी का खतरा बढ़ा सकता है।

दूध नहीं, रात में बार-बार दूध पीने की आदत है चिंता की बात

अक्सर माता-पिता कहते हैं कि दूध तो बच्चे के लिए हेल्दी है। यह बात सही है, लेकिन समस्या तब हो सकती है जब बच्चा रात में बार-बार दूध पीता है, दूध पीने के बाद ब्रश नहीं करता और फिर सो जाता है। ऐसे में दूध में मौजूद प्राकृतिक शुगर बार-बार दांतों के संपर्क में आती रहती है। समय के साथ इससे दांतों में कैविटी का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: घर के अंदर रहने वालों में बढ़ता है Vitamin D Deficiency का खतरा, इन लक्षणों से पहचानें

ब्रश के बाद दूध मांगता है बच्चा?

डॉक्टर साक्षी बरनवाल के अनुसार, माता-पिता को बच्चे की रात की इस रूटीन पर खास ध्यान देना चाहिए। कई बार रूटीन कुछ ऐसी होती है बच्चा ब्रश करता है, फिर कहता है कि उसे दूध चाहिए और दूध पीकर सो जाता है। यही आदत बदलने की जरूरत है, क्योंकि ब्रश के बाद दूध पीने से दांतों पर दूध की शुगर रातभर बनी रह सकती है।

बच्चे की रात की रूटीन में करें छोटा सा बदलाव

रात की रूटीन का क्रम बदलना एक आसान तरीका हो सकता है। कोशिश करें कि बच्चे को पहले दूध दें, उसके बाद ब्रश करवाएं और फिर कहानी सुनाने या बच्चे को गले लगाकर सुलाने जैसी रूटीन रखें। यानी सही क्रम होना चाहिए दूध, फिर ब्रश, फिर कहानी या प्यार से समय बिताना और फिर नींद। ध्यान रखें कि सोने से पहले ब्रश बच्चे के खाने-पीने का आखिरी स्टेप होना चाहिए।

रात में बच्चा फिर दूध मांगे तो क्या करें?

अगर बच्चा रात में उठकर बार-बार दूध मांगता है, तो इसे अचानक बंद करने की बजाय धीरे-धीरे रूटीन बदलने की कोशिश करें। बच्चे को दूध पिलाने के बाद ब्रश करवाकर सुलाने की आदत डालें। रात में बच्चा दोबारा उठे तो बार-बार दूध देने के बजाय पानी देने की कोशिश की जा सकती है। इस बदलाव को धीरे-धीरे अपनाएं, ताकि बच्चे के लिए यह बहुत बड़ा बदलाव न बने।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: सीने में जलन दिल का रोग नहीं बल्कि Digestion की गड़बड़ी, ऐसे पहचानें Heartburn

1 से 3 साल के बच्चों के दांतों के लिए जरूरी नियम

डॉक्टर साक्षी बरनवाल के अनुसार, 1 से 3 साल की उम्र में बच्चे के दांतों की सफाई को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। बच्चे के दांत दिन में दो बार ब्रश करवाएं और फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल करें। 3 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए टूथपेस्ट की मात्रा चावल के एक दाने जितनी या बहुत थोड़ी, यानी स्मीयर मात्रा होनी चाहिए। ब्रश करते समय माता-पिता बच्चे की मदद करें और खास तौर पर रात में होने वाली ब्रशिंग को दिन की आखिरी ब्रशिंग रखें।

इसके अलावा, बच्चे को बार-बार मीठे पेय या मीठे स्नैक्स देने से बचें। बच्चे की पहली डेंटल विजिट 1 साल की उम्र तक हो जानी चाहिए, ताकि दांतों की शुरुआती समस्याओं का समय पर पता लगाया जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

करा ली बेइज्जती! अंपायर को भौकाल दिखा रहे थे, 10 रन पर निकल गई ऋषभ पंत की हवा, मुंह लकटाए जाना पड़ा वापस

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कप्तानी कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस छोटी सी पारी में पंत ने 36 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने सिर्फ 1 चौका लगाया. पंत को उमर नजीर ने अपना शिकार बनाया. Thu, 1 Oct 2026 16:35:57 +0530

  Videos
See all

हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे स्मित मच्छार..वीडियो आया सामने #flydubai #hijack #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T11:11:40+00:00

Protest Against Gyanesh Kumar: मुंबई से दिल्ली तक,कल ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संग्राम? |Election |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T11:16:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers