Nitesh Siwach एशियन गेम्स: घर-घर जाकर दूध बेचने वाले ने रचा इतिहास, 64 साल बाद ग्रीको रोमन कुश्ती में भारत को दिलाया मेडल
Asian Games 2026 के ग्रीको रोमन इवेंट के फाइनल में नितेश सिवाच को जापानी पहलवान यूरी नकाजातो से हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. नितेश भले ही गोल्ड नहीं जीत पाए, लेकिन भारत को एशियन गेम्स के ग्रीको रोमन में 64 साल बाद मेडल दिला दिया, उनसे पहले 1962 में गणपत अंदलकर ने गोल्ड मेडल जीता था.
प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हो सकते हैं:दूसरे वनडे में चोट लगी; अंशुल कंबोज को मौका मिल सकता है
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे से बाहर हो सकते हैं। उन्हें बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी। उनकी जगह अंशुल कंबोज को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। BCCI ने प्रसिद्ध की चोट पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। 5 ओवर ही डाल सके थे प्रसिद्ध गेंदबाजी के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की जांघ में परेशानी हुई। वे मैच में सिर्फ 5 ओवर ही गेंदबाजी कर सके। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। भारत ने इस मुकाबले 8 विकेट से जीता। इसमें वेस्टइंडीज ने 7 विकेट पर 405 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 39 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया। भारत ने इस जीत के साथ 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। घरेलू क्रिकेट में हरियाणा से खेलते हैं अंशुल कंबोज अंशुल कंबोज को तेज गेंदबाज हैं। वे घरेलू क्रिकेट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हैं। अंशुल कंबोज ने जुलाई 2025 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था और एक विकेट लिया था। यह कंबोज का अब तक का इकलौता टेस्ट मैच है। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने पहली बार 400 रन का टारगेट चेज किया:गिल की फास्टेस्ट डबल सेंचुरी, रोहित का 35वां शतक; वेस्टइंडीज से सीरीज जीती टीम इंडिया ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार 400 रन से ऊपर का टारगेट चेज कर लिया है। गुवाहाटी में बुधवार को खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








