Responsive Scrollable Menu

Tesla SUV: टेस्ला ने भारत में शुरू की Model Y के प्रीमियम वेरिएंट की टेस्ट ड्राइव, जानें फीचर्स

Tesla SUV: टेस्ला ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी नई 2026 मॉडल Y प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (RWD) की टेस्ट ड्राइव शुरू कर दी है। अब ग्राहक देशभर के चुनिंदा टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर्स पर इस इलेक्ट्रिक SUV का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। कंपनी ने इसके साथ कई नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स भी पेश किए हैं, जिनमें सबसे खास Grok AI Assistant है। इसे xAI और Tesla ने मिलकर विकसित किया है, जो ड्राइविंग को अधिक स्मार्ट, आसान और सुविधाजनक बनाएगा।

कंपनी का क्या कहना है?
Tesla का कहना है कि Model Y पहले से ही दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है। अब नए अपडेट और AI फीचर्स के साथ इसे और भी बेहतर बनाया गया है। कंपनी को उम्मीद है कि भारत में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में यह मॉडल ग्राहकों की पहली पसंद बन सकता है।

दमदार परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकल डिजाइन
नई 2026 Model Y Premium RWD में पांच लोगों के बैठने की सुविधा दी गई है। इसमें 2,138 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसे पीछे की सीटों को फोल्ड करके और बढ़ाया जा सकता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं, एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी WLTP प्रमाणित रेंज 500 किलोमीटर तक बताई गई है।

कीमत और ऑफर्स
भारत में 2026 Tesla Model Y Premium RWD की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 50.89 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार ग्राहक 6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर इसे खरीद सकते हैं। फाइनेंस प्लान के तहत इसकी शुरुआती EMI 39,990 रुपये प्रति माह से शुरू होगी।

इसके अलावा, 30 अगस्त 2026 तक इस मॉडल की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को Tesla Wall Connector मुफ्त दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि भारत के सभी राज्यों में होम चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे चार्जिंग को लेकर ग्राहकों को अतिरिक्त परेशानी नहीं होगी।

AI फीचर्स होंगे सबसे बड़ी खासियत
नई Model Y की सबसे बड़ी विशेषता इसका Grok AI Assistant है। Tesla ने इसे OTA (Over-The-Air) अपडेट के जरिए भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया है। यानी ग्राहकों को नए फीचर्स पाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। इंटरनेट के माध्यम से कार में सॉफ्टवेयर और फीचर्स अपने आप अपडेट होते रहेंगे।

ड्राइवर "Hey Grok" बोलकर या स्टीयरिंग पर दिए गए वॉयस बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर इस AI असिस्टेंट को सक्रिय कर सकते हैं। इसके बाद यह वॉयस कमांड को समझकर विभिन्न कार्यों को पूरा करेगा।

भारतीय भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट
Tesla ने Grok AI को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार तैयार किया है। यह हिंदी, मराठी, गुजराती, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ सहित कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे अलग-अलग राज्यों के ग्राहक अपनी पसंदीदा भाषा में इसका उपयोग कर सकेंगे।

स्मार्ट नेविगेशन और Hyperlocal Search
Grok AI की मदद से ड्राइवर केवल आवाज के जरिए मल्टी-स्टॉप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यात्रा के दौरान नया स्टॉप जोड़ना, किसी स्थान को हटाना या रूट बदलना भी बिना स्क्रीन को छुए संभव होगा।

इसके अलावा यह AI असिस्टेंट आसपास मौजूद Tesla Supercharger, कॉफी शॉप, रेस्टोरेंट, अस्पताल, ATM और अन्य जरूरी स्थानों की जानकारी भी देता है। भारतीय सड़कों और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें Hyperlocal Location Search फीचर भी शामिल किया गया है, जो यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाता है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Price Hike: टीवीएस के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें वेरिएंट वाइज कीमतों में बदलाव

Price Hike: टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी के लोकप्रिय TVS iQube और TVS Orbiter अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। आइए जानते हैं किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है।

TVS iQube की कीमत में हुआ इजाफा
कंपनी ने TVS iQube के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत में 500 रुपये से लेकर 10,400 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

iQube 2.2 kWh – ₹500 की बढ़ोतरी
iQube 3.1 kWh – ₹1,650 की बढ़ोतरी
iQube 3.5 kWh – ₹3,900 की बढ़ोतरी
iQube S 4.7 kWh – ₹3,000 की बढ़ोतरी
iQube ST 5.3 kWh – ₹10,400 की बढ़ोतरी

TVS Orbiter भी हुआ महंगा
टीवीएस ने अपने दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter की कीमत में भी बड़ा इजाफा किया है। इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत 7,000 रुपये से लेकर 13,580 रुपये तक बढ़ाई गई है।

Orbiter V1 (बेस वेरिएंट) – ₹7,000 की बढ़ोतरी
Orbiter टॉप वेरिएंट – ₹13,580 की बढ़ोतरी

अब कितनी है नई कीमत?
कीमतों में संशोधन के बाद TVS iQube की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये हो गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.72 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

वहीं TVS Orbiter की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 95,000 रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.18 लाख रुपये हो गई है।

ग्राहकों पर पड़ेगा असर
नई कीमतें लागू होने के बाद TVS के दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी होगी। हालांकि कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे किसी आधिकारिक कारण की जानकारी साझा नहीं की है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

जसप्रीत बुमराह के बाहर होते ही खुली सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की पोल! सेलेक्टर्स को फिटनेस पर झूठ बोला गया?

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. खेल विज्ञान और मेडिकल टीम और नेशनल सेलेक्टर्स के बीच तालमेल की कमी को इस पूरे मामले की बड़ी वजह माना जा रहा है. Mon, 3 Aug 2026 22:30:22 +0530

  Videos
See all

UP Monsoon Session 2026:पहले ही दिन विपक्ष का हंगामा, योगी सरकार पर विपक्ष का हमला! UP Assembly News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T18:45:02+00:00

News Ki Pathshala: Rubika Liyaquat | Bankipur में Prashant Kishor ने पलटी बाजी | Byelection Result #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T18:45:11+00:00

Weather News Today: मानसून की एंट्री से बढ़ी परेशानी! Rain | IMD Alert | Monsoon Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T19:00:55+00:00

बारिश का कहर, घरों को भारी नुकसान | #shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T18:50:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers