Responsive Scrollable Menu

Taxation Laws Bill 2026: विदेशी निवेश बढ़ाने को केंद्र का मास्टरप्लान, Investment Funds को मिलेगी बड़ी छूट

भारत को वैश्विक निवेश प्रबंधन का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एलिजिबल निवेश फंड से जुड़े नियमों को आसान बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे विदेशों के निवेश फंड के लिए भारत से संचालन करना पहले की तुलना में अधिक सरल हो सकता है। माना जा रहा है कि इससे देश में विदेशी पूंजी आकर्षित करने और निवेश गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कराधान तथा अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 में ऐसे कई प्रावधान शामिल किए गए हैं, जिनके तहत भारत से संचालित विदेशी निवेश फंड को वैश्विक आय पर कर छूट पाने के लिए पहले लागू कई शर्तों से राहत दी जाएगी। बता दें कि अब इन कोषों के लिए कम से कम 25 निवेशकों की अनिवार्यता, किसी एक निवेशक की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत तक सीमित रखने की शर्त, एक ही संस्था में कुल निवेश का 25 प्रतिशत से अधिक निवेश न करने की बाध्यता, संबद्ध संस्थाओं में निवेश से जुड़े प्रतिबंध और 100 करोड़ रुपये की न्यूनतम औसत मासिक फंड राशि जैसी शर्तों को हटाने का प्रस्ताव रखा गया है।

गौरतलब है कि यह विधेयक संसद सदस्यों के बीच वितरित किया जा चुका है और जल्द ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे लोकसभा में पेश कर सकती हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र में संचालित निवेश फंड के लिए अलग से लागू छूट संबंधी नियमों को भी समाप्त करने का प्रस्ताव है। सरकार का उद्देश्य देश के भीतर संचालित सभी विदेशी निवेश फंड के लिए एक समान व्यवस्था लागू करना है।

नांगिया ग्लोबल के विलय एवं अधिग्रहण कर मामलों के भागीदार अभीत सचदेवा का कहना है कि इन बदलावों से भारत का निवेश प्रबंधन तंत्र अधिक आकर्षक बनेगा और विदेशों में संचालित कई निवेश प्रबंधन गतिविधियां भारत की ओर ट्रांसफर हो सकती हैं।

बता दें कि सरकार ने जून में एक अध्यादेश के जरिए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को सरकारी प्रतिभूतियों से मिलने वाली ब्याज आय और पूंजीगत लाभ पर कर छूट दी थी। अब उसी व्यवस्था को इस विधेयक के माध्यम से कानून का रूप देने का प्रस्ताव रखा गया है। सरकार का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच विदेशी पूंजी को आकर्षित करना जरूरी है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले भी कह चुकी हैं कि विदेशी निवेश बढ़ाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए आगे भी नए कदम उठाए जा सकते हैं। इसी दिशा में भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा गैर निवासी जमा से जुड़ी अदला-बदली सुविधा को सितंबर तक जारी रखने का फैसला किया है। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को विदेशी वाणिज्यिक ऋण जुटाने के लिए भी विशेष सुविधा दी गई है।

ग्रांट थॉर्नटन भारत की कर विशेषज्ञ ऋचा साहनी का कहना है कि यह विधेयक केवल तात्कालिक राहत तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत को लंबे समय तक निवेश के लिए प्रतिस्पर्धी और भरोसेमंद गंतव्य बनाने की रणनीति का हिस्सा है। गौरतलब है कि जुलाई के अंत तक इन उपायों के बाद देश में 40.81 अरब डॉलर का शुद्ध विदेशी निवेश आया, जबकि विदेशी मुद्रा भंडार भी बढ़कर 682.354 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ये प्रस्ताव लागू होते हैं तो भारत वैश्विक निवेश प्रबंधन क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है।

Continue reading on the app

Ghaziabad में Kanwar Yatra का असर: 9 दिन तक School-College रहेंगे बंद, जानें कब खुलेंगे

गाज़ियाबाद में कांवड़ यात्रा को देखते हुए, 4 से 12 अगस्त तक कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे। ज़िला स्कूल निरीक्षक ने सोमवार, 3 अगस्त को जारी एक आदेश में इसकी पुष्टि की। प्रशासन ने यह आदेश छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यात्रा के दौरान ट्रैफ़िक को संभालने में मदद के लिए जारी किया है। कॉलेज और टेक्निकल इंस्टिट्यूट भी बंद रहेंगे, सिवाय उन परीक्षाओं के जो पहले से तय थीं।
 

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor ने Bankipur में BJP के 35 साल के गढ़ को ध्वस्त किया, Jan Suraaj की ऐतिहासिक जीत


ज़िला स्कूल निरीक्षक ने एक बयान में कहा कि गाज़ियाबाद के ज़िला मजिस्ट्रेट के निर्देशों का पालन करते हुए और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, बेसिक शिक्षा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE, ICSE, अन्य संबद्ध बोर्ड और मदरसा बोर्ड के तहत चलने वाले सभी स्कूल (नर्सरी/कक्षा 1 से कक्षा 12 तक) 04-08-2026 से 12-08-2026 तक बंद रहेंगे। आदेश में आगे कहा गया है कि इसी तरह, जिले में चल रहे सभी कॉलेज, यूनिवर्सिटी और टेक्निकल संस्थान (सरकारी और प्राइवेट) भी 04-08-2026 से 12-08-2026 तक बंद रहेंगे। हालांकि, किसी भी कोर्स या विषय के लिए पहले से तय परीक्षाएं योजना के अनुसार होती रहेंगी। इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

हाल ही में, दिल्ली पुलिस ने सावन के पवित्र महीने में होने वाली सालाना हिंदू तीर्थयात्रा को देखते हुए यात्रियों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है। अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे ट्रैफ़िक अपडेट चेक करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि उन्हें ट्रैफ़िक जाम में न फंसना पड़े, खासकर तब जब तीर्थयात्री बड़ी संख्या में यात्रा कर रहे हों।
 

इसे भी पढ़ें: Vadodara के Manjalpur में BJP की बादशाहत कायम, Satish Patel ने उपचुनाव जीता


दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 30.07.2026 से 11.08.2026 तक होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए, कांवड़ियों और कांवड़ कैंपों की वजह से दिल्ली के वेस्टर्न रेंज के कई रूटों पर ट्रैफ़िक प्रभावित हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, प्रभावित रास्तों से बचें, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और ट्रैफ़िक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
 
 देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

Continue reading on the app

  Sports

Benjamin Mendy: दिवालिया होने की कगार पर बेंजामिन मेंडी, बेच डाला FIFA वर्ल्ड कप मेडल, लगी इतनी बोली

Benjamin Mendy World Cup Medal Sold: फ्रांस के पूर्व इंटरनेशनल डिफेंडर बेंजामिन मेंडी ने अपना वर्ल्ड कप मेडल नीलाम कर दिया है. वो 2018 वर्ल्ड कप विजेता फ्रांस टीम का हिस्सा थे. Mon, 03 Aug 2026 19:35:47 +0530

  Videos
See all

Jaipur में UGC के खिलाफ Karni Sena ने निकाली विशेष यात्रा, कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सैंपा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T15:45:06+00:00

मुल्ला मुक्त नेपाल बनेगा, ये सीमा पार से गूंजा है..गोरखा वीरों की खातिर, उद्घोष नहीं , ये पूजा है.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T15:44:33+00:00

Datia By Election Result Live: भीतरघात से BJP हारी? | Narottam Mishra | Ashutosh Tiwari | Ghanshyam #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T15:46:12+00:00

Bankipur By Election Results: Prashant Kishor ने BJP के किले में कैसे लगाई सेंध | Jan Suraj | RJD #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T15:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers