Ghaziabad में Kanwar Yatra का असर: 9 दिन तक School-College रहेंगे बंद, जानें कब खुलेंगे
इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor ने Bankipur में BJP के 35 साल के गढ़ को ध्वस्त किया, Jan Suraaj की ऐतिहासिक जीत
इसे भी पढ़ें: Vadodara के Manjalpur में BJP की बादशाहत कायम, Satish Patel ने उपचुनाव जीता
New Scooter: एथर एनर्जी के नए स्कूटर की पहली झलक आई सामने, जानें कीमत और फीचर
New Scooter: एथर एनर्जी ने 29 अगस्त को आयोजित होने वाले एथर कम्युनिटी डे से पहले अपने नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित इलेक्ट्रिक स्कूटर की पहली स्पष्ट झलक शेयर की है। सामने आई तस्वीर से संकेत मिलता है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल पहले प्रदर्शित किए गए EL01 कॉन्सेप्ट के काफी करीब होगा। आइए जानते हैं इस नए स्कूटर के डिजाइन, संभावित फीचर्स और अनुमानित कीमत के बारे में।
प्रोडक्शन मॉडल की पहली झलक
टीजर इमेज से साफ होता है कि नया स्कूटर EL01 कॉन्सेप्ट और पिछले साल सामने आए डिजाइन पेटेंट से काफी मिलता-जुलता है। इसमें हैंडलबार पर लगा हेडलैंप और फ्रंट एप्रन पर चौड़ी LED DRL बरकरार रखी गई है, जिससे इसका लुक मॉडर्न और प्रीमियम नजर आता है।
सबसे बड़ा बदलाव इसकी मेटल बॉडी है। Ather के मौजूदा स्कूटरों में जहां पॉलिमर बॉडी पैनल का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं नए मॉडल में धातु की बॉडी मिलने की संभावना है, जिससे मजबूती और टिकाऊपन बेहतर हो सकता है।
नए व्हील सेटअप पर होगा फोकस
टीजर में स्कूटर का व्हील सेटअप भी अलग दिखाई देता है। इसमें आगे 14-इंच और पीछे 12-इंच का पहिया नजर आता है। माना जा रहा है कि यह कॉन्फिगरेशन बेहतर स्टेबिलिटी, आरामदायक राइड और शहर में आसान हैंडलिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
EL प्लेटफॉर्म की खासियत
Ather ने पहली बार 2025 में EL प्लेटफॉर्म से पर्दा उठाया था। कंपनी के अनुसार, इस नए आर्किटेक्चर को विकसित करने में 26 लाख किलोमीटर से अधिक के फील्ड डेटा का उपयोग किया गया है। यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग जरूरतों और सेगमेंट के इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए तैयार किया गया है।
कंपनी ने बताया था कि इस प्लेटफॉर्म पर आधारित स्कूटरों में 2kWh से 5kWh तक की बैटरी, साइलेंट गियर-ड्राइव मोटर और इन-बिल्ट (ऑन-बोर्ड) चार्जर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे भविष्य में अलग-अलग रेंज और कीमत वाले कई नए मॉडल पेश किए जा सकते हैं।
संभावित कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए EL प्लेटफॉर्म स्कूटर की शुरुआती कीमत 1 लाख से 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसे Ather की मौजूदा लाइनअप से अधिक किफायती मॉडल के रूप में पेश किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी की Rizta की शुरुआती कीमत 1.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 450 रेंज की शुरुआती कीमत 1.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi














.jpg)







