पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानिए एशियन गेम्स 2026 में आज भारत के हाथ लगे कितने मेडल
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. आज यानी 1 अक्टूबर को भारत को अब तक तीन मेडल मिल चुके हैं, जबकि भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर एक और मेडल देश का पक्का कर दिया है. आज भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर से अपने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. भारत को कंपाउंड आर्चरी के अलावा स्किफ इवेंट में भी मेडल मिला. वहीं स्क्वैश में भी भारतीय टीम ने अपना जलवा बिखेरा है. आज इंडियन मेंस हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. एशियन गेम्स 2026 हॉकी मेंस का फाइनल अब भारतीय टीम खेलेगी.
???????????????? ???? ???????????? ???????? ???????????????? ???????????? ????????????????????! ????????????
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 1, 2026
India beat Pakistan 4-3, thanks to a last-minute goal in a nail-biting Asian Games 2026 semi-final, to book a place in the final and keep their title defence alive! ????⚡
The Indian Men’s Team now stand just one win away… pic.twitter.com/J8vmZzR8K1
भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर बनाई फाइनल में जगह
आज भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल में मैच खेला गया. भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और अपने टाइटल डिफेंस की उम्मीद को जिंदा रखा है. इस मैच में दो क्वार्टर के भारत पाकिस्तान पर 3-1 की बढ़त के साथ हाफ-टाइम ब्रेक में भी आगे था. इसके बाद अंत में पाकिस्तान ने दो गोल और किए और भारत ने एक गोल किया और 4-3 से फाइनल में एंट्री कर ली. भारत के लिए
India in control after two quarters! ????????????
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 1, 2026
India head into half-time break with a 3-1 lead over Pakistan in the Asian Games 2026 semi-final. Two more quarters remain with a place in the gold-medal match on the line. ????⚡#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AichiNagoya2026… pic.twitter.com/8HWXwjHrLp
भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह मैच के 5वें और 13वें मिनट में गोल किए. वहीं सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट में गोल दागा. अभिषेक ने टीम के लिए 60वें मिनट में अंतिम गोल किया और टीम को जीत दिलाई. वहीं पाकिस्तान की ओर से इस मुकाबले में अबू महमूद ने 30वें मिनट में गोल किया, जबकि हन्नान शाहिद ने 45वें मिनट में गोल दागा. टीम के लिए अंतिम गोल वहीद अशरफ राणा ने 49वें मिनट में किया था. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल ने जीता सिल्वर मेडल
भारत को गुरुवार के दिन पुरुषों के स्किफ इवेंट में मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल ने सिल्वर मेडल मिला. भारतीय जोड़ी नौ रेस के बाद चीन की जोड़ी के बाद दूसरे स्थान पर रही और उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ गया. भारतीय जोड़ी ने 23 पॉइंट्स के साथ रेगाटा (सेलिंग प्रतियोगिता) खत्म की और शानदार प्रदर्शन कर भारत के खाते में एक मेडल जोड़ दिया. इस इवेंट में चीन की जोड़ी वेन जाइडिंग और लियू तियान ने 16 पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया. हांगकांग, चीन के अकीरा ल्यूक सकाई और रसेल आयल्सवर्थ 24 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ गया.
भारतीय सेलर्स ने रेस 3 जीती और रेस 1, 5 और 9 में दूसरे स्थान पर रहे. नौ रेस में उन्होंने कुल 29 पॉइंट्स हासिल किए. रेस 8 में छठे स्थान पर रहने के नतीजे को हटाकर उनका नेट स्कोर 23 रहा था. ये मेडल पुरुषों के स्किफ इवेंट में भारत का पहला एशियन गेम्स सिल्वर मेडल और इस इवेंट में देश का दूसरा मेडल था. वरुण ठक्कर और केसी गणपति ने जकार्ता 2018 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
SILVER FOR INDIA IN SAILING!????
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 1, 2026
Prince Noble & Manu Francis clinch silver in the Men’s Skiff event at #AsianGames2026, securing India’s first-ever Sailing silver at the Aichi-Nagoya Asian Games. #Cheer4Bharat pic.twitter.com/ev6hYTAW0n
गणेश मणि ने ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम
भारत के कंपाउंड आर्चर गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने आज पुरुषों के व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. गणेश ने ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में वियतनाम के कांग डुक डांग को 149-144 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया. गणेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 बार '10' का स्कोर किया और लगातार तीन बार '10' के साथ 149 का स्कोर बनाया. इससे पहले बुधवार को उन्होंने पुरुषों की टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. भारत ने कंपाउंड आर्चरी प्रतियोगिता का समापन टीम इवेंट में तीन गोल्ड मेडल और व्यक्तिगत इवेंट में एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ किया.
Bronze medal alert!
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 1, 2026
Ganesh Mani Ratnam T clinches bronze in the Men’s Compound Individual event, adding another medal for India in archery at #AsianGames2026. #Cheer4Bharat pic.twitter.com/OLBfxKW5T3
भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने मिला ब्रॉन्ज
आज एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ हार 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. अनाहत सिंह ने चान सिन युक के खिलाफ शानदार शुरुआत की और पहले दो गेम जीते. अनाहत ने पहला गेम 11-9 और दूसरा गेम 11-8 से अपने नाम किया. हालांकि, इसके बाद चान सिन ने शानदार वापसी की और उन्होंने अगले तीन गेम जीतकर मैच को अपने नाम कर लिया. तीसरा गेम चान सिन ने 11-6 से जीता, तो चौथे गेम को 13-11 और पांचवें गेम को 12-10 से जीता था. इस जीत के साथ हांगकांग ने मैच में 1-0 की बढ़त बना ली.
Bronze in squash!
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 1, 2026
Indian women’s team settled for bronze after losing the semifinal 1–2 to Hong Kong. #AsianGames2026 #Cheer4Bharat pic.twitter.com/tKb4G1LVcx
इसके बाद तन्वी खन्ना ने भारतीय टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा. ली का यी को बेहतरीन वापसी करते हुए हराया. पहले गेम में तन्वी को 4-11 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद तन्वी ने वापसी की और अगले तीनों गेम जीतकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. तन्वी ने दूसरा गेम 13-11, तीसरा गेम 11-9 और 13-11 से जीता था. निर्णायक मुकाबले में जोशना चिनप्पा ने निराश किया और वह हो त्जे लोक के खिलाफ हार गईं. हो त्जे ने पहला गेम 11-4 से अपने नाम किया. इस मैच जीतकर हांगकांग को फाइनल का टिकट मिल गया.
ये भी पढ़ें : इंडियन क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर बनाई एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह, अब भारत-पाकिस्तान में होगा गोल्ड मेडल मैच
ऋतिक-सबा के रिलेशनशिप को हुए 5 साल पूरे, एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, Ex-वाइफ ने किया ऐसे रिएक्ट
Hrithik Roshan-Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) एक-दूसरे को साल 2021 से डेट कर रहे हैं. शुरुआत में दोनों ने इस रिश्तों को मीडिया और बाकी लोगों से छुपाकर रखा था, कपल इस मुद्दे पर मीडिया में बात करने से बचता नजर आता था. लेकिन बाद में उन्होंने अपने इस रिश्तों का खुलासा कर दिया था. हाल ही में कपल ने अपने रिश्ते के 5 साल पूरे होने का जश्न मनाया है. इस मौके पर ऋतिक ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की. जिस पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) ने रिएक्ट किया है.
ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
ऋतिक रोशन ने सबा आजाद संग अपने रिश्ते के पांच पूरे होने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सबा आजाद के साथ कई सारी रोमाटिंक तस्वीरें शेयर कीं. जिसमें कपल साथ में बिताए पांच साल का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वे दोनों इन फोटो में कुछ प्यारे पल बिताते हुए नजर आए. फोटो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, 'आज हमारा जन्मदिन है. 5वीं सालगिरह मुबारक हो माय लव.' ऋतिक की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया. लेकिन लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के रिएक्शन ने खींचा.
सेलेब्स के साथ सुजैन खान ने भी किया रिएक्ट
ऋतिक रोशन की इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'आप मेरे बचपन से सबसे पसंदीदा एक्टर हैं.' वहीं, दूसरे ने कपल को उनके रिश्ते को पांच पूरे होने पर बधाई दी. इसके साथ ही तीसरे कहा, 'दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं. जल्द शादी कर लो.' इन सबके बीच सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का सुजैन खान के कमेंट ने खींचा. ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'सो स्वीट हैप्पी एनिवर्सरी.'
साल 2022 में किया था रिश्ता ऑफिशियल
ऋतिक रोशन ने सबा आजाद संग अपना रिश्ता साल 2022 में ऑफिशियल किया था. दोनों पहली बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर हाथ में हाथ थामे दिखे थे. जिसके बाद दोनों की डेटिंग को लेकर मीडिया में खबरें आने लगी थीं. इसके बाद कपल ने अपने रिश्तों को किसी से नहीं छिपाया और दोनों कई बार साथ में इंजॉय करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया से लेकर फैमिली फंक्शन में कई बार दोनों को साथ में देखा गया. इसके अलावा सबा को कई बार ऋतिक की फैमिली और उनके बच्चों के साथ भी टाइम बताते हुए देखा गया.
ऋतिक रोशन और सुजैन खान का साल 2014 में हुआ था तलाक
ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से साल 2000 में शादी में शादी की थी. लेकिन शादी के 14 साल बाद अक्टूबर 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी वजह ऋतिक रोशन के अन्य एक्ट्रेसेस के साथ कथित अफेयर्स और सुजैन के उनके ससुराल वालों से अनबन जैसी कई वजहें बताई गईं, हालांकि दोनों ने कभी भी इन अफवाहों की पु्ष्टि नहीं की. सुजैन खान ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि वे एक-दूसरे के साथ ऐसे मोड़ पर पहुंच गए थे, जहां दोनों ने अगल होना अच्छा समझा. इसके अलावा तलाक के दौरान मीडिया में करोड़ों रुपये की एलिमनी दिए जाने की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी. जिसे बाद में सुजैन की फैमिली ने खारिज कर दिया था. इस तलाक की सबसे खास बात यह रही कि अलग होने के बाद भी दोनों एक दूसरी की रिस्पेक्ट करते हैं और वे आज भी अपने दोनों बेटों (रेहान और रिदान) की को-पेरेंटिंग) कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Explainer: 14 सालों में 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी किस-किस ने उठाई? देखें पूरी विनर्स लिस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










.jpg)