Responsive Scrollable Menu

ऋतिक-सबा के रिलेशनशिप को हुए 5 साल पूरे, एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, Ex-वाइफ ने किया ऐसे रिएक्ट

Hrithik Roshan-Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) एक-दूसरे को साल 2021 से डेट कर रहे हैं. शुरुआत में दोनों ने इस रिश्तों को मीडिया और बाकी लोगों से छुपाकर रखा था, कपल इस मुद्दे पर मीडिया में बात करने से बचता नजर आता था. लेकिन बाद में उन्होंने अपने इस रिश्तों का खुलासा कर दिया था. हाल ही में कपल ने अपने रिश्ते के 5 साल पूरे होने का जश्न मनाया है. इस मौके पर ऋतिक ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की. जिस पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) ने रिएक्ट किया है.

ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

ऋतिक रोशन ने सबा आजाद संग अपने रिश्ते के पांच पूरे होने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सबा आजाद के साथ कई सारी रोमाटिंक तस्वीरें शेयर कीं. जिसमें कपल साथ में बिताए पांच साल का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वे दोनों इन फोटो में कुछ प्यारे पल बिताते हुए नजर आए. फोटो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, 'आज हमारा जन्मदिन है. 5वीं सालगिरह मुबारक हो माय लव.' ऋतिक की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया. लेकिन लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के रिएक्शन ने खींचा. 

सेलेब्स के साथ सुजैन खान ने भी किया रिएक्ट

ऋतिक रोशन की इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'आप मेरे बचपन से सबसे पसंदीदा एक्टर हैं.' वहीं, दूसरे ने कपल को उनके रिश्ते को पांच पूरे होने पर बधाई दी. इसके साथ ही तीसरे कहा, 'दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं. जल्द शादी कर लो.' इन सबके बीच सबसे ज्यादा ध्यान लोगों का सुजैन खान के कमेंट ने खींचा. ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'सो स्वीट हैप्पी एनिवर्सरी.' 

साल 2022 में किया था रिश्ता ऑफिशियल

ऋतिक रोशन ने सबा आजाद संग अपना रिश्ता साल 2022 में ऑफिशियल किया था. दोनों पहली बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर हाथ में हाथ थामे दिखे थे. जिसके बाद दोनों की डेटिंग को लेकर मीडिया में खबरें आने लगी थीं. इसके बाद कपल ने अपने रिश्तों को किसी से नहीं छिपाया और दोनों कई बार साथ में इंजॉय करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया से लेकर फैमिली फंक्शन में कई बार दोनों को साथ में देखा गया. इसके अलावा सबा को कई बार ऋतिक की फैमिली और उनके बच्चों के साथ भी टाइम बताते हुए देखा गया. 

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का साल 2014 में हुआ था तलाक

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से साल 2000 में शादी में शादी की थी. लेकिन शादी के 14 साल बाद अक्टूबर 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी वजह ऋतिक रोशन के अन्य एक्ट्रेसेस के साथ कथित अफेयर्स और सुजैन के उनके ससुराल वालों से अनबन जैसी कई वजहें बताई गईं, हालांकि दोनों ने कभी भी इन अफवाहों की पु्ष्टि नहीं की. सुजैन खान ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि वे एक-दूसरे के साथ ऐसे मोड़ पर पहुंच गए थे, जहां दोनों ने अगल होना अच्छा समझा. इसके अलावा तलाक के दौरान मीडिया में करोड़ों रुपये की एलिमनी दिए जाने की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी. जिसे बाद में सुजैन की फैमिली ने खारिज कर दिया था. इस तलाक की सबसे खास बात यह रही कि अलग होने के बाद भी दोनों एक दूसरी की रिस्पेक्ट करते हैं और वे आज भी अपने दोनों बेटों (रेहान और रिदान) की को-पेरेंटिंग) कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Explainer: 14 सालों में 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी किस-किस ने उठाई? देखें पूरी विनर्स लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: दादी के 3000 रुपये ने बदली कुमकुम की किस्मत, गोल्ड पर तीर लगाकर कटाया ओलंपिक का टिकट

17 साल की कुमकुम ने महिलाओं के रिकर्व इंडिविजुअल इवेंट में भारत का नाम रोशन किया है. इस इवेंट में उन्होंने ओलंपिक का टिकट हासिल करते हुए गोल्ड मेडल पर तीर चलाया है. Sat, 03 Oct 2026 08:03:46 +0530

  Videos
See all

Mumbai: Amitabh Bachchan ने Jaya का थामा हाथ, Gulzar से की गुफ्तगू | VIDEO VIRAL #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T02:59:54+00:00

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का कमाल, 44 साल बाद जीता ऐतिहासिक गोल्ड | India vs China #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T02:57:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers