Explainer: 14 सालों में 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी किस-किस ने उठाई? देखें पूरी विनर्स लिस्ट
Khatron Ke Khiladi Winners List: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अब अपने 15वें सीजन के ग्रैंड फिनाले तक पहुंच चुका है. रोहित शेट्टी के इस शो में हर सीजन कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट के सामने अपना डर भूलकर परफॉर्म करना पड़ता है. कभी ऊंचाई तो कभी पानी, आग और खतरनाक जानवरों से जुड़े स्टंट खिलाड़ियों की परीक्षा लेते हैं.
वहीं, सीजन 15 के फिनाले को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इस सीजन का ग्रैंड फिनाले 3 और 4 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा. फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर विनर को लेकर भी कई तरह के दावे वायरल हो रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले 14 सीजन में कौन-कौन से सितारे 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं? आइए जानते हैं, पूरी विनर्स लिस्ट.
सीजन 1- नेथरा रघुरामन (Nethra Raghuraman)
'खतरों के खिलाड़ी' का पहला सीजन साल 2008 में आया था. इस सीजन को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने होस्ट किया था और इसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका में हुई थी. तब मॉडल और एक्ट्रेस नेथरा रघुरामन ने शो का पहला सीजन जीतकर इतिहास रचा था.
सीजन 2- अनुष्का मनचंदा (Anushka Manchanda)
इसके बाद साल 2009 में 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 2 आया था और इसे भी अक्षय कुमार ने ही होस्ट किया था. इस सीजन को भी साउथ अफ्रीका में ही शूट किया गया था. तब सिंगर अनुष्का मनचंदा ने ट्रॉफी अपने नाम की थी.
सीजन 3- शब्बीर अहलूवालिया (Shabir Ahluwalia)
'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 3 प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया था. इस बार शो की शूटिंग ब्राजील में हुई थी. टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ये सीजन जीता.
सीजन 4- आरती छाबड़िया (Aarti Chhabria)
साल 2011 में आए चौथे सीजन में एक बार फिर से अक्षय कुमार इस शो के होस्ट बने थे. इस सीजन की विनर एक्ट्रेस आरती छाबड़िया बनीं थी. इन्हें पार्टनर जैसी फिल्मों में देखा गया था.
ये भी पढ़ें- मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बेइज्जत कर निकाले गए राजपाल यादव? जाने वायरल वीडियो का सच
सीजन 5- रजनीश दुग्गल (Rajneesh Duggal)
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 5 में रोहित शेट्टी की एंट्री हुई थी और फिल्म मेकर ने होस्ट करना शुरू किया था. इसके बाद वो 'खतरों के खिलाड़ी' का चेहरा बन गए. साल 2014 में आए इस सीजन की ट्रॉफी एक्टर रजनीश दुग्गल ने जीती थी.
सीजन 6- आशीष चौधरी (Ashish Chaudhary)
रोहित शेट्टी ने ही सीजन 6 होस्ट किया था. साल 2015 में आए इस सीजन में एक्टर आशीष चौधरी ने खतरों का सामना करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी.
सीजन 7- सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 7 को रोहित शेट्टी ने नहीं, एक्टर अर्जुन कपूर ने होस्ट किया था. साल 2016 में आए इस सीजन के विनर दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला बने थे. सिद्धार्थ ने शो में कई मुश्किल स्टंट पूरे किए थे और फैंस का दिल भी जीता था.
सीजन 8- शांतनु माहेश्वरी (Shantanu Maheshwari)
साल 2017 में आए सीजन 8 में रोहित शेट्टी ने दोबारा होस्ट की कमान संभाली थी. इस सीजन में एक्टर और डांसर शांतनु माहेश्वरी ने ट्रॉफी जीती थी.
सीजन 9- पुनीत पाठक (Punit Pathak)
RBI ने जारी की बैंक हॉलिडे लिस्ट: अक्टूबर में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
अक्टूबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों की रंगत और छुट्टियों की भरमार देखने को मिल रही है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इस महीने देश भर के बैंकों में राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय पर्वों को मिलाकर कुल 16 दिनों का अवकाश रहेगा. हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी, बल्कि कई छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों और जयंती के आधार पर तय की गई हैं. यदि देश की राजधानी दिल्ली की बात करें, तो यहां पूरे महीने में कुल 8 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इसमें साप्ताहिक छुट्टियों के साथ-साथ त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं. अगर आपका बैंक शाखा (ब्रांच) से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो छुट्टियों की इस सूची को देखकर ही योजना बनाएं.
बैंकों में भौतिक काम-काज बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि डिजिटल माध्यम से होने वाले लेन-देन पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा:
*एटीएम (ATM) सेवाएं: कैश निकालने या जमा करने की सुविधा 24 घंटे चालू रहेगी.
यूपीआई और नेट बैंकिंग: गूगल पे, फोनपे, पेटीएम जैसी यूपीआई सेवाओं और मोबाइल बैंकिंग/नेट बैंकिंग से तुरंत पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे.
ऑनलाइन सेवाएं: बैलेंस चेक करना, क्रेडिट/डेबिट कार्ड ब्लॉक करना या यूटिलिटी बिलों का भुगतान आसानी से घर बैठे किया जा सकता है.ये भी पढ़ें: भारत-ईयू एफटीए को लागू करने की दिशा में हुई तेज प्रगति की समीक्षा की गई: पीयूष गोयल
शाखा जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
यदि आपको ड्राफ्ट बनवाना, चेक जमा करना, केवाईसी अपडेट कराना या कोई अन्य ऐसा काम करना है जिसके लिए बैंक शाखा जाना अनिवार्य है, तो इन बातों को ध्यान में रखें:
योजना पहले बनाएं: अपनी नजदीकी बैंक शाखा के काम छुट्टियों से एक-दो दिन पहले ही निपटा लें.
राज्यवार सूची जांचें: यदि आप दिल्ली से बाहर किसी अन्य राज्य में रहते हैं, तो स्थानीय त्योहारों के अनुसार अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें.
तारीख दिन अवसर / कारण टिप्पणी / स्थान 2 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती राष्ट्रीय अवकाश (पूरे देश में) 4 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में 10 अक्टूबर शनिवार महीने का दूसरा शनिवार पूरे देश में 11 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में 17 अक्टूबर शनिवार महा सप्तमी अगरतला में बैंक बंद 18 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में 19 अक्टूबर सोमवार महाअष्टमी और दुर्गा पूजा कई राज्यों में 20 अक्टूबर मंगलवार विजया दशमी (दशहरा) गंगटोक सहित कुछ स्थानों में 21 अक्टूबर बुधवार विजया दशमी (दशहरा) गंगटोक सहित कुछ स्थानों में 22 अक्टूबर गुरुवार दुर्गा पूजा (दशैन) गंगटोक में बैंक बंद 23 अक्टूबर शुक्रवार दुर्गा पूजा (दशैन) गंगटोक में बैंक बंद 24 अक्टूबर शनिवार महीने का चौथा शनिवार पूरे देश में 25 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में 26 अक्टूबर सोमवार महर्षि वाल्मीकि जयंती, लक्ष्मी पूजन, एक्सेशन डे कुछ केंद्रों में 29 अक्टूबर गुरुवार करवा चौथ शिमला आदि कुछ स्थानों में 31 अक्टूबर शनिवार सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती अहमदाबाद आदि कुछ स्थानों में
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









