Responsive Scrollable Menu

RBI ने जारी की बैंक हॉलिडे लिस्ट: अक्टूबर में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

अक्टूबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों की रंगत और छुट्टियों की भरमार देखने को मिल रही है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इस महीने देश भर के बैंकों में राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय पर्वों को मिलाकर कुल 16 दिनों का अवकाश रहेगा. हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी, बल्कि कई छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों और जयंती के आधार पर तय की गई हैं. यदि देश की राजधानी दिल्ली की बात करें, तो यहां पूरे महीने में कुल 8 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इसमें साप्ताहिक छुट्टियों के साथ-साथ त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं. अगर आपका बैंक शाखा (ब्रांच) से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो छुट्टियों की इस सूची को देखकर ही योजना बनाएं.

 बैंकों में भौतिक काम-काज बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि डिजिटल माध्यम से होने वाले लेन-देन पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा:
*एटीएम (ATM) सेवाएं: कैश निकालने या जमा करने की सुविधा 24 घंटे चालू रहेगी.
यूपीआई और नेट बैंकिंग: गूगल पे, फोनपे, पेटीएम जैसी यूपीआई सेवाओं और मोबाइल बैंकिंग/नेट बैंकिंग से तुरंत पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे.
ऑनलाइन सेवाएं: बैलेंस चेक करना, क्रेडिट/डेबिट कार्ड ब्लॉक करना या यूटिलिटी बिलों का भुगतान आसानी से घर बैठे किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: भारत-ईयू एफटीए को लागू करने की दिशा में हुई तेज प्रगति की समीक्षा की गई: पीयूष गोयल

शाखा जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

यदि आपको ड्राफ्ट बनवाना, चेक जमा करना, केवाईसी अपडेट कराना या कोई अन्य ऐसा काम करना है जिसके लिए बैंक शाखा जाना अनिवार्य है, तो इन बातों को ध्यान में रखें:
योजना पहले बनाएं: अपनी नजदीकी बैंक शाखा के काम छुट्टियों से एक-दो दिन पहले ही निपटा लें.
राज्यवार सूची जांचें: यदि आप दिल्ली से बाहर किसी अन्य राज्य में रहते हैं, तो स्थानीय त्योहारों के अनुसार अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें.

तारीख दिन अवसर / कारण टिप्पणी / स्थान
2 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती राष्ट्रीय अवकाश (पूरे देश में)
4 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
10 अक्टूबर शनिवार महीने का दूसरा शनिवार पूरे देश में
11 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
17 अक्टूबर शनिवार महा सप्तमी अगरतला में बैंक बंद
18 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
19 अक्टूबर सोमवार महाअष्टमी और दुर्गा पूजा कई राज्यों में
20 अक्टूबर मंगलवार विजया दशमी (दशहरा) गंगटोक सहित कुछ स्थानों में
21 अक्टूबर बुधवार विजया दशमी (दशहरा) गंगटोक सहित कुछ स्थानों में
22 अक्टूबर गुरुवार दुर्गा पूजा (दशैन) गंगटोक में बैंक बंद
23 अक्टूबर शुक्रवार दुर्गा पूजा (दशैन) गंगटोक में बैंक बंद
24 अक्टूबर शनिवार महीने का चौथा शनिवार पूरे देश में
25 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
26 अक्टूबर सोमवार महर्षि वाल्मीकि जयंती, लक्ष्मी पूजन, एक्सेशन डे कुछ केंद्रों में
29 अक्टूबर गुरुवार करवा चौथ शिमला आदि कुछ स्थानों में
31 अक्टूबर शनिवार सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती अहमदाबाद आदि कुछ स्थानों में

ये भी पढ़ें: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत बनी भारतीय अर्थव्यवस्था, दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान: वित्त मंत्रालय

Continue reading on the app

अजय देवगन ने की थी मोहनलाल से दृश्यम 3 देखने की गुजारिश, फिर भी मलयालम स्टार ने नहीं देखी फिल्म, जानें वजह

Ajay Devgn Drishyam 3: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन (Drishyam: The Conclusion) को लेकर तगड़ा बज बना हुआ. फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होने वाली है. इसी बीच अजय देवगन ने खुलासा किया कि उन्होंने मलयालम स्टार मोहनलाल से अपनी फिल्म 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' देखने की गुजारिश की थी. लेकिन उन्होंने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी. आइए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है. 

अजय देवगन ने की थी मोहनलाल से दृश्यम 3 देखने की गुजारिश

दरअसल, अजय देवगन हाल ही में फिक्की फ्रेम्स सम्मेलन में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने मोहनलाल से दृश्यम 3 देखने के लिए कहा था लेकिन वह फिल्म नहीं देख पाए. उन्होंने कहा, 'असल में, मैंने मोहनलाल सर को फोन किया था, क्योंकि मैं चाहता था कि वह फिल्म देखें. जैसा कि आलोक जैन कहा कि वे बहुत अच्छा काम करते हैं, और इस बार हमने कहानी को बिल्कुल अलग दिशा दी है. इसलिए, मुझे लगा कि उनसे मंजूरी मिल जाए तो अच्छा रहेगा.

क्यों नहीं देखी फिल्म

इसके आगे अजय देवगन ने इसकी वजह बताई कि मोहनलाल ने उनकी फिल्म क्यों नहीं देखी. उनका कहना था कि वह अभी छुट्टियों पर हैं. इसलिए टाइम नहीं मिल पाने की वजह से वह फिल्म नहीं देख पाए. उन्होंने कहा, 'मैं चाहता था कि वह फिल्म देखें, लेकिन वह छुट्टियों पर हैं. यह बहुत अच्छी बात है कि वह लगातार बातचीत करते रहे, मुझे लगता है कि वह जल्द ही वहां फिल्म देखेंगे.’

'दृश्यम  2’ से बेहतर है 'दृश्यम 3'

इसी बातचीत के दौरान अजय देवगन ने फिल्म के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि यह फिल्म लिखना बहुत मुश्किल है और हम इसे शानदार मोड़ पर खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘यह फ्रैंचाईजी का  लास्ट पार्ट भी है क्योंकि मुझे लगता है कि 'दृश्यम' जैसी फिल्म लिखना बहुत मुश्किल है. हम इसे एक शानदार मोड़ पर खत्म करना चाहते हैं. जिस तरह से स्क्रिप्ट और फिल्म तैयार हुई है, मुझे लगता है कि हमें अभी इसे यहीं रोक देना चाहिए. मैंने कल फिल्म देखी, और मेरी निजी राय है कि यह 'दृश्यम 2' से भी बेहतर है. इसे लिखना आसान नहीं है,जैसा कि मैंने कहा, आपके पास राइटर और निर्देशक लिमिटेड हैं.’ 

एडवांस बुकिंग से 24 घंटे में की 5 करोड़ की कमाई

फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन की एडवांस बुकिंग (Drishyam 3 Advance Booking) खुलते ही टिकटों की बिक्री बहुत तेजी से हो रही है. शुरुआती आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि रिलीज से पहले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस बड़ी कमाई कर सकती है. सैकलिंक की रिपोर्ट के मुताबिक,  दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंस सिर्फ 24 घंटे में करीब 5 करोड़ रुपये हो गई है. एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकट पहले दिन के शो के लिए बिक रहे हैं. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.

दृश्यम: द कन्क्लूजन में इन नए किरदारों की हुई एंट्री

दृश्यम: द कन्क्लूजन ये इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है और इस बार कहानी में कुछ नए और दमदार किरदारों की भी एंट्री हुई है. जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और प्रकाश राज (Prakash Raj) जैसे कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं. माना जा रहा है कि ये किरदार फिल्म  की कहानी में बड़ा मोड़ लाएंगे. इसी के साथ नए किरदारों की वजह से विजय के सामने पहले से कहीं ज्यादा मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं. वहीं, फिल्म में अजय देवगन, तब्बू (Tabu), श्रिया सरन (Shriya Sharan), रजत कपूर (Rajat Kapoor) कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बेइज्जत कर निकाले गए राजपाल यादव? जाने वायरल वीडियो का सच

 

Continue reading on the app

  Sports

एक वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 5 भारतीय गेंदबाज, 2 के नाम तो शर्मनाक शतक भी दर्ज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में खेले गए मुकाबले में रनों का अंबार लग गया. दोनों टीमों को मिलाकर कुल 811 रन बने. इससे साफ पता चलता है कि मुकाबले में गेंदबाजों की किस कदर धुनाई हुई होगी. खास तौर पर भारतीय गेंदबाजों की मैच में हालत खराब रही. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही पांच भारतीय गेंदबाजों के बारे में जिनके नाम वनडे में सबसे महंगा स्पेल डालने का रिकॉर्ड दर्ज है. Fri, 2 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Patna में ‘पुलिस दीदी’ से बदसलूकी, थप्पड़ मारने का VIDEO वायरल! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T00:35:35+00:00

DM gave biscuits to a child picking up trash, then got him admitted to school.! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T00:40:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers