दिल्ली में ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ अभियान की शुरुआत, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ऐप
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप लॉन्च किया. दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऐप पर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत भी की गई. इस अभियान का उद्देश्य यमुना की सफाई और संरक्षण से दिल्ली के नागरिकों और खासकर युवाओं को जोड़ना है.
18 अक्टूबर को हजारों छात्र लेंगे यमुना सफाई का संकल्प
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 18 अक्टूबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के 30 कॉलेजों के हजारों विद्यार्थी एक साथ यमुना की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लेंगे. उन्होंने छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और दिल्लीवासियों से ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ अभियान से जुड़ने की अपील की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना को साफ करना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है. इसके लिए सरकार के साथ समाज और नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि यमुना प्रदूषित हुई है तो उसे निर्मल और स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी भी सभी की है.
यमुना सफाई के लिए 3 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की संस्कृति और विरासत का हिस्सा है. उन्होंने बताया कि यमुना की सफाई के लिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है.
सरकार के मुताबिक, यमुना में गिरने वाले प्रमुख नालों को रोकने और सीवेज के उपचार के लिए अलग-अलग परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है. 22 बड़े नालों के मुहानों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 12 स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है.
पूजा सामग्री यमुना में न डालने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ नागरिकों के व्यवहार में बदलाव भी जरूरी है. उन्होंने पूजा सामग्री, फूल-मालाएं, खंडित मूर्तियां और अन्य सामग्री यमुना में प्रवाहित नहीं करने की अपील की.
रेखा गुप्ता ने युवाओं से कहा कि वे सिर्फ अभियान से जुड़ें ही नहीं, बल्कि इसके संदेश को अपने कॉलेज, परिवार और समाज तक भी पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि युवा तकनीक, नवाचार और जनभागीदारी के जरिए यमुना संरक्षण के लिए नए समाधान सामने ला सकते हैं.
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा मौजूद रहे.
कैसे जुड़ें ‘यमुना प्रहरी’ अभियान से?
‘मैं भी यमुना प्रहरी’ ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर कोई भी नागरिक इस अभियान से जुड़ सकता है. सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़कर यमुना की स्वच्छता और संरक्षण को जनभागीदारी का आंदोलन बनाना है.
भारत 114 राफेल खरीदेगा, इस साल डील पर फैसला संभव:विमानों में स्वदेशी सिस्टम के इस्तेमाल पर जोर; फ्रांस की कंपनी भारतीय हथियार लगाने को तैयार
भारत की 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की योजना आगे बढ़ रही है। डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर इस वित्त वर्ष के अंत तक फैसला हो सकता है। अभी कंपनियों से मिले प्रस्तावों की जांच की जा रही है। भारत इस डील में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करना चाहता है। योजना के मुताबिक, ज्यादातर राफेल विमान भारत में असेंबल किए जाएंगे। इनमें भारत में बने हथियार और दूसरे सिस्टम लगाए जाएंगे। डिफेंस सेक्रेटरी ने बताया कि फ्रांस की कंपनी पहले खरीदे गए राफेल मरीन विमानों में भी भारतीय हथियार लगाने पर सहमत हो गई है। राफेल की खरीद कैसे होगी? यह खरीद ‘बाय एंड मेक’ मॉडल के तहत होगी। इसके तहत राफेल बनाने वाली कंपनी के साथ मिलकर भारत में विमानों की असेंबली और उत्पादन से जुड़े काम किए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय को मिले प्रस्तावों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। डिफेंस सेक्रेटरी के मुताबिक, इस साल के अंत तक इस प्रक्रिया में कोई निष्कर्ष निकल सकता है। राफेल मरीन में लगेंगे भारतीय हथियार भारत पहले ही राफेल मरीन विमान खरीद चुका है। अब फ्रांस की कंपनी इन विमानों में भारतीय हथियार लगाने के लिए तैयार है। इससे भारत के बनाए हथियारों को राफेल के साथ इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ेगी। नई खरीद में भी भारतीय हथियारों और सिस्टम का इस्तेमाल बढ़ाने की योजना है। 2027 में तेजस Mk2 की पहली उड़ान डिफेंस सेक्रेटरी ने बताया कि तेजस Mk2 की पहली उड़ान 2027 के मध्य में होने की योजना है। पहले इसके प्रोटोटाइप तैयार होंगे और फिर भारतीय वायुसेना उनका परीक्षण करेगी। वायुसेना ने शुरुआत में करीब 120 तेजस Mk2 विमानों की जरूरत बताई थी। इनकी संख्या पर अंतिम फैसला प्रोटोटाइप के परीक्षण के बाद किया जाएगा। तेजस Mk2 में निजी कंपनियों की भी भूमिका तेजस Mk2 को विकसित करने की मुख्य जिम्मेदारी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL की होगी। इसे फेज वाइज तरीके से विकसित किया जाएगा और जरूरत के हिसाब से इसमें नए बदलाव किए जाएंगे। इस काम में निजी कंपनियां और MSME सेक्टर भी शामिल होंगे। निजी कंपनियां सब-असेंबली के साथ फ्यूजलेज जैसे बड़े हिस्से बनाने में मदद कर रही हैं। कुछ हिस्सों के लिए निजी क्षेत्र की प्रोडक्शन लाइन भी शुरू की गई है। AMCA पर भारत का फोकस भारत ने फिलहाल किसी विदेशी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोजेक्ट में शामिल होने का फैसला नहीं किया है। अभी भारत अपने AMCA यानी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहा है। AMCA के लिए शॉर्टलिस्ट की गई कंपनियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। कंपनियों ने प्रोजेक्ट की जटिलता और इस क्षेत्र में पहली बार काम करने की वजह से ज्यादा समय मांगा है। सरकार उन्हें कुछ और समय देने जा रही है। डिफेंस सेक्रेटरी के मुताबिक, फिलहाल भारत का फोकस AMCA प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर है। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… 114 राफेल फाइटर जेट के लिए फ्रांस ने प्रस्ताव सौंपा:भारत में ही बनाने और स्वदेशी कलपुर्जे लगाने का ऑफर फ्रांस ने भारत को 114 राफेल फाइटर जेट देने का प्रस्ताव सौंप दिया है। 3.25 लाख करोड़ रुपए के सौदे में फाइटर जेट का बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर निर्माण और उत्पादन शामिल है। यानी इसमें लगने वाले कलपुर्जे स्वदेशी फैक्टरियों में बनाए जा सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











