Responsive Scrollable Menu

Gurugram में शादी का झांसा देकर इटली की महिला से 1000 यूरो की ठगी, FIR दर्ज

गुरुग्राम, एक अक्टूबर इटली की एक महिला ने गुरुग्राम साइबर पुलिस से शिकायत की है कि गुरुग्राम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर प्यार का झांसा देकर उससे 1,000 यूरो ठग लिए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उससे शादी करने का झूठा इरादा जताया था और पैसे मिलने के बाद उससे सारे संपर्क तोड़ लिए।।

अधिकारी ने बताया कि इटली में दर्ज शिकायत पर समय पर कार्रवाई नहीं होने से निराश महिला पाओला बर्तोलिनी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची और गुरुग्राम साइबर पुलिस से संपर्क किया। बर्तोलिनी ने साइबर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गौरव फोगाट से मुलाकात की और उन्हें अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। उन्होंने गुरुग्राम पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर पुलिस अधिकारियों से अपनी मुलाकात का विवरण भी साझा किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं एक अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी की शिकायत करने इटली से आई हूं। शिकायत में एक एनआरआई (अनिवासी भारतीय) खाते के साथ विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) का उल्लंघन, प्रेम संबंध का झांसा देकर ठगी करना, इंस्टाग्राम पर मादक पदार्थों का प्रचार और फर्जी ईमेल का इस्तेमाल कर लोगों के बैंक खातों को खाली करने का आरोप शामिल हैं। महिला ने दावा किया कि व्यक्ति गुरुग्राम में ही रहता है।’’ बर्तोलिनी ने कहा, ‘‘मैं एसीपी गौरव फोगाट से बात करने के बाद इटली से उड़ान भरकर गुरुग्राम साइबर थाने पहुंची।

उन्होंने तुरंत मेरी मदद की और अपनी शानदार टीम को इसकी जानकारी दी। पूरी साइबर टीम बहुत पेशेवर और मददगार थी।’’ महिला ने कहा कि उसने इटली में भी अपराध की शिकायत की थी, लेकिन वहां इस मामले में लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई क्योंकि दोनों सरकारों को समन्वय करना होता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इटली में इस तरह के अपराध को कमतर आंका जाता है, जबकि यह बहुत बड़ा और गंभीर अपराध है।

पुलिस अधिकारी का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वह आरोपी के पकड़े जाने का इंतजार कर रही हैं और जांच में पूरा सहयोग करेंगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस देश और विदेश से मिलने वाली साइबर अपराध की शिकायतों को गंभीरता से लेने और पीड़ितों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ऐसे मामलों में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसीपी फोगाट ने कहा, ‘‘तकनीकी निगरानी और बैंक खाते के विवरण के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue reading on the app

Rahul Gandhi Balaghat Visit: आदिवासी बच्चों की मौत पर पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के बालाघाट का दौरा कर रहे हैं। वे उन आदिवासी परिवारों से मिलेंगे जिनके बच्चों की हाल ही में बीमारी, कुपोषण और खराब स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण मौत हो गई थी। गांधी ने X पर अपने दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि मैं आज बालाघाट आ रहा हूँ। उन आदिवासी परिवारों से मिलने, जिन्होंने बीमारी और BJP सरकार की लापरवाही के कारण अपने मासूम बच्चों को खो दिया है। उनके साथ समय बिताकर मैं उन्हें यह बताना चाहता हूँ कि वे इस दुख में अकेले नहीं हैं—मैं उनके साथ हूँ।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने ECI और TCS पर उठाए सवाल, Form 6 में बदलाव पर पूछा किसने दिया आदेश

उन्होंने केन-बेतवा प्रोजेक्ट से प्रभावित आदिवासी परिवारों से जुड़े मुद्दों पर भी बात की और आरोप लगाया कि गांवों को बिना सही पुनर्वास या मुआवज़े के ही डुबोया जा रहा है। गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं केन-बेतवा आंदोलन से जुड़े आदिवासी भाई-बहनों से भी मिला था। आज इस प्रोजेक्ट की वजह से उनके गांव डूब रहे हैं, लेकिन सरकार से उन्हें न तो पुनर्वास मिला और न ही मुआवज़ा—उन्हें सिर्फ़ उत्पीड़न, सरकारी दमन और हिंसा का सामना करना पड़ा है।

इंदौर में अपने हालिया "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के दौरान आदिवासी छात्रों की चिंताओं का ज़िक्र करते हुए, गांधी ने शिक्षण संस्थानों, हॉस्टलों और खाने-पीने की सुविधाओं में कमियों, परीक्षा में गड़बड़ियों और आरक्षण के अधिकारों से जुड़े मुद्दों की बात की। उन्होंने इन समस्याओं के लिए आदिवासी समुदायों के प्रति बीजेपी-आरएसएस की सोच को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने आदिवासी आबादी को भरोसा दिलाया, "मैं हर संघर्ष में आपके साथ खड़ा हूँ—आपकी आवाज़ को बुलंद करना मेरी ज़िम्मेदारी है, और मैं इस बहरी सरकार को पूरी ताक़त के साथ यह आवाज़ सुनाऊँगा।"

इसे भी पढ़ें: INDIA bloc का मतपत्र से चुनाव कराने पर जोर, Election Commission मुख्यालय तक निकालेंगे मार्च

गांधी का यह दौरा बालाघाट में 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की कथित मौतों को लेकर हुए राजनीतिक विवाद के बाद हो रहा है। मरने वालों की सही संख्या और मेडिकल कारणों को लेकर सरकारी अनुमान अलग-अलग रहे हैं। केंद्र की अगुवाई में हुई जांच में किसी एक कारण के बजाय कई स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान की गई, जिनमें खसरा, मलेरिया, एक साथ कई संक्रमण (co-infections), सांस लेने में तकलीफ़, डिहाइड्रेशन, कुपोषण, एनीमिया और शॉक शामिल हैं।
 

Continue reading on the app

  Sports

Nitesh Siwach एशियन गेम्स: घर-घर जाकर दूध बेचने वाले ने रचा इतिहास, 64 साल बाद ग्रीको रोमन कुश्ती में भारत को दिलाया मेडल

Asian Games 2026 के ग्रीको रोमन इवेंट के फाइनल में नितेश सिवाच को जापानी पहलवान यूरी नकाजातो से हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. नितेश भले ही गोल्ड नहीं जीत पाए, लेकिन भारत को एशियन गेम्स के ग्रीको रोमन में 64 साल बाद मेडल दिला दिया, उनसे पहले 1962 में गणपत अंदलकर ने गोल्ड मेडल जीता था. Thu, 1 Oct 2026 16:35:30 +0530

  Videos
See all

Protest Against Gyanesh Kumar: मुंबई से दिल्ली तक,कल ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संग्राम? |Election |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T11:16:07+00:00

UP Elections 2027 | UP में हुई BJP की बड़ी बैठक..क्या बनी रणनीति? | CM Yogi | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T11:13:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers