Responsive Scrollable Menu

Google Pixel 11 खरीदने का मौका! Flipkart Sale से पहले ₹23,000 तक की बचत, ऐसे मिलेगा फायदा

Google Pixel 11 सीरीज को कंपनी ने अगस्त 2026 में भारत में लॉन्च किया था। अब Google अपने फ्लैगशिप फोन पर Birthday Deals के तहत कई ऑफर दे रहा है। Google Store India पर Pixel 11 खरीदने पर कंपनी ने कुल ₹32,603 तक के बेनिफिट्स का जिक्र किया है। इनमें कुछ ऑफर सीधे बचत से जुड़े हैं, जबकि कुछ का फायदा अलग-अलग शर्तों के साथ मिलता है।

Pixel 11 पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर्स की बात करें तो Google Pixel Buds Pro 2 पर बंडल ऑफर के तहत ₹2,000 की छूट और ₹7,000 का Google Store क्रेडिट दे रहा है। हालांकि, ये ऑफर सीमित समय के लिए हैं और कंपनी इन्हें कभी भी बदल सकती है। ऐसे में मौजूदा ऑफर Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में मिलने वाली संभावित कीमत से भी फायदेमंद हो सकता है।

Google Pixel 11 की कीमत और ऑफर
Google Pixel 11 की भारत में कीमत ₹89,999 है और इसे Google के आधिकारिक India Store से खरीदा जा सकता है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर कंपनी ₹9,000 तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। Google के Super Saver Bundle के तहत Pixel Buds Pro 2 पर भी ₹2,000 की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

इसके अलावा, Pixel 11 खरीदते समय “HAPPYGBDAYIN” कोड का इस्तेमाल करने पर Google ₹7,000 का Store Credit दे रहा है। यह ऑफर Pixel 11 सीरीज के दूसरे मॉडल्स पर भी उपलब्ध है।

Pixel 11 Pro और दूसरे मॉडल पर भी ऑफर
Google Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold पर भी इसी तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। हालांकि, इन मॉडल्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट ₹10,000 तक है। इनके बंडल ऑफर में Pixel Buds Pro 2 की जगह Pixel Watch 5 शामिल है।

Pixel 11 पर कैसे बचेंगे ₹23,000?
अगर Google Store पर फिलहाल उपलब्ध सभी प्रमुख ऑफर्स को जोड़ें तो Pixel 11 पर कुल ₹23,000 तक की बचत हो सकती है। इसमें ₹7,000 का बैंक कैशबैक, ₹9,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹7,000 का Google Store Credit शामिल है।

हालांकि, Google Store Credit को तभी पूरी बचत माना जा सकता है जब खरीदार उसका इस्तेमाल आगे Google Store पर खरीदारी में कर सके। इसी तरह एक्सचेंज बोनस भी पुराने फोन की पात्रता और एक्सचेंज वैल्यू पर निर्भर करेगा।

अभी खरीदें या Flipkart Big Billion Days का इंतजार करें?
अगर आप मौजूदा सभी ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं, तो Google Store से अभी Pixel 11 खरीदने पर ₹23,000 तक के लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, Pixel Buds Pro 2 को बंडल के तौर पर खरीदना जरूरी नहीं है, क्योंकि यह Flipkart पर ₹3,901 कम कीमत में उपलब्ध है।

अगर आप मौजूदा ऑफर्स का पूरा फायदा नहीं उठा सकते हैं, तो Flipkart Big Billion Days 2026 सेल तक इंतजार करना एक विकल्प हो सकता है। मौजूदा Google Store ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और इनके नियम या कीमतें बदल सकती हैं।

Continue reading on the app

WhatsApp पैरेंट्स को देगा सुपर कंट्रोल, बच्चों के अनजान ग्रुप में जुड़ते ही आ जाएगा मैसेज

WhatsApp New Feature : वॉट्सऐप ने बच्‍चों को किसी भी तरह के ऑनलाइन खतरे से बचाने के लिए अब एक नया टूल लाने वाला है. यह टूल पैरेंट्स को बच्‍चों की वॉट्सऐप गतिविधियों पर नजर रखने में मदद करेगा. अगर बच्‍चा किसी नए ग्रुप में जुड़ता है या किसी ग्रुप को छोड़ता है, तो इसकी जानकारी तुरंत मां-बाप को मिल जाएगी.

Continue reading on the app

  Sports

करा ली बेइज्जती! अंपायर को भौकाल दिखा रहे थे, 10 रन पर निकल गई ऋषभ पंत की हवा, मुंह लकटाए जाना पड़ा वापस

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कप्तानी कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस छोटी सी पारी में पंत ने 36 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने सिर्फ 1 चौका लगाया. पंत को उमर नजीर ने अपना शिकार बनाया. Thu, 1 Oct 2026 16:35:57 +0530

  Videos
See all

हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे स्मित मच्छार..वीडियो आया सामने #flydubai #hijack #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T11:11:40+00:00

Protest Against Gyanesh Kumar: मुंबई से दिल्ली तक,कल ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संग्राम? |Election |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T11:16:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers