UPSSSC Havildar Instructor Result 2026: हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट में कुल 10,025 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अभ्यर्थियों को अपना परिणाम देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड जैसी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
ऐसे चेक करें UPSSSC Havildar Instructor Result
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हवलदार इंस्ट्रक्टर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर View More सेक्शन में जाएं।
- यहां UPSSSC Havildar Instructor Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आगे क्या करें उम्मीदवार?
रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए आयोग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आगे की प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन या अन्य संबंधित अपडेट के लिए नजर बनाए रखें।
Heart Health Tips: जिम की जरूरत नहीं, बिना पैसे खर्च किए रखें दिल का ख्याल, रोज करें ये आसान एक्सरसाइज
Heart Health Tips: आज की दिनचर्या में लंबे समय तक बैठना, कम चलना और शारीरिक गतिविधि के लिए समय न निकाल पाना आम हो गया है। ऐसे में पूरे दिन में छोटे-छोटे एक्टिविटी ब्रेक लेना एक आसान शुरुआत हो सकती है। घर पर कुछ बेसिक एक्सरसाइज, थोड़ी वॉक और योग के आसान आसन शरीर को सक्रिय रखने में मदद कर सकते हैं।
लंबे समय तक लगातार बैठे रहने के बजाय बीच-बीच में उठकर चलना भी फायदेमंद आदत हो सकती है। दिल की सेहत के लिए रोज थोड़ा एक्टिव रहना जरूरी जिसके लिए आप ये 6 तरीके आजमा सकते हैं।
1. चेयर स्क्वाट से करें शुरुआत
कुर्सी के सामने खड़े होकर धीरे-धीरे बैठने की मुद्रा में जाएं और फिर वापस खड़े हो जाएं। इस एक्सरसाइज को अपनी क्षमता के अनुसार कुछ बार दोहराया जा सकता है। इससे पैरों और शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं।
2. वॉल पुश-अप भी है आसान विकल्प
अगर सामान्य पुश-अप मुश्किल लगता है तो दीवार के सहारे वॉल पुश-अप किया जा सकता है। दीवार से थोड़ी दूरी पर खड़े होकर दोनों हथेलियां दीवार पर रखें और कोहनियों को मोड़ते हुए शरीर को आगे लाएं। फिर धीरे-धीरे शुरुआती स्थिति में लौटें।
3. जगह कम हो तो करें मार्चिंग
घर में ज्यादा जगह न हो तो एक ही जगह पर खड़े होकर बारी-बारी से पैरों को ऊपर उठाते हुए मार्चिंग कर सकते हैं। हाथों को भी साथ में चलाने से शरीर की गतिविधि बढ़ती है। इसे कुछ समय तक अपनी क्षमता के अनुसार किया जा सकता है।
4. योग में ताड़ासन से करें शुरुआत
ताड़ासन एक सरल योगासन है, जिसे शुरुआती लोग भी सीख सकते हैं। इसमें सीधे खड़े होकर शरीर को ऊपर की ओर स्ट्रेच किया जाता है। यह पोस्चर और शरीर के संतुलन पर काम करने वाली आसान मुद्रा है।
5. कैट-काउ स्ट्रेच से शरीर को दें हल्की मूवमेंट
कैट-काउ स्ट्रेच में शरीर को एक मुद्रा से दूसरी मुद्रा में धीरे-धीरे ले जाया जाता है। यह खास तौर पर लंबे समय तक बैठे रहने के बाद शरीर को हल्की मूवमेंट देने के लिए किया जा सकता है।
6. रोज की वॉक को बनाएं आदत
हार्ट हेल्थ के लिए सिर्फ एक-दो एक्सरसाइज पर निर्भर रहने के बजाय पूरे दिन की शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देना जरूरी है। छोटी दूरी के लिए पैदल चलना, सीढ़ियों का इस्तेमाल करना और खाने के बाद कुछ देर टहलना रोज की एक्टिविटी बढ़ाने के आसान तरीके हो सकते हैं।
अगर आप लंबे समय से एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं तो शुरुआत हल्की गतिविधियों से करें और धीरे-धीरे समय व कठिनाई बढ़ाएं। अचानक बहुत ज्यादा वर्कआउट करने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार नियमित एक्टिविटी करना बेहतर तरीका है।
हृदय संबंधी बीमारी, हाल की सर्जरी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या वाले लोगों को नई एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
(Discliamer): यह लेख सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। किसी बीमारी, सीने में दर्द, सांस फूलने या चक्कर जैसी समस्या होने पर एक्सरसाइज रोककर डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: पैरों में बार-बार ऐंठन होती है तो शरीर में इस चीज की कमी हो सकती है, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







