Responsive Scrollable Menu

Mahua Moitra को दौरे पर दें सुरक्षा, कलकत्ता HC ने Krishnanagar SP को दिया 30 नवंबर तक का निर्देश

कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को TMC सांसद महुआ मोइत्रा को उनकी कृष्णानगर संसदीय क्षेत्र की यात्राओं के दौरान दो सुरक्षाकर्मी मुहैया कराने का आदेश 30 नवंबर तक बढ़ा दिया। यह आदेश वहां पिछली यात्राओं के दौरान उन पर अंडे फेंकने और परेशान किए जाने के आरोपों को देखते हुए दिया गया है। जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की सिंगल बेंच ने यह भी निर्देश दिया कि मोइत्रा की इस याचिका को चीफ जस्टिस रवींद्र वी. घुगे की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच के सामने पेश किया जाए। यह निर्देश पश्चिम बंगाल में अंडे फेंकने की घटनाओं से जुड़ी एक PIL (जनहित याचिका) मामले में उनके आदेश के अनुसार दिया गया। जस्टिस भट्टाचार्य ने 1 सितंबर के पिछले आदेश के तहत कृष्णानगर के SP को दिए गए निर्देश के अनुसार, सांसद को दी गई सुरक्षा को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया।

इसे भी पढ़ें: 83 की उम्र में भी महानायक का अटूट जज़्बा! KBC 18 के सेट पर फिसले Amitabh Bachchan, घुटने में चोट के बावजूद काम जारी


कोर्ट ने 1 सितंबर को कृष्णानगर के SP को निर्देश दिया था कि जब भी मोइत्रा अपने चुनाव क्षेत्र में आएं, तो उन पर अंडे फेंकने और अन्य तरह से परेशान करने की कथित घटनाओं को रोकने के लिए दो पुलिसकर्मियों को तैनात करके उन्हें सुरक्षा दी जाए। मोइत्रा के वकील अर्का नाग ने बताया कि कोर्ट के 1 सितंबर के आदेश के बाद, उनके चुनाव क्षेत्र के दौरे के दौरान उन पर अंडे फेंकने और भीड़ के हमले की घटनाएं हुईं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इस याचिका को 27 नवंबर को चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली डिवीज़न बेंच के सामने पेश किया जाए। एडिशनल एडवोकेट जनरल राजदीप मजूमदार ने बताया कि चीफ जस्टिस घुगे की अध्यक्षता वाली डिवीज़न बेंच ने 23 सितंबर को एक PIL पर आदेश दिया था। इसमें हाई कोर्ट की रजिस्ट्री को निर्देश दिया गया था कि वे ऐसे मामलों की याचिकाएं खोजें जिनमें लोगों या सार्वजनिक हस्तियों पर "अंडे फेंकने" की घटना हुई हो, ताकि उन्हें 27 नवंबर को सुनवाई के लिए लिस्ट किया जा सके।

Continue reading on the app

फ्लाईदुबई विमान में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले Pilot Smit Machhar के साहस की नेताओं ने की तारीफ

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस की सराहना की जिन्होंने ‘फ्लाईदुबई’ की एक उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कोशिश को नाकाम कर दिया था। विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे। दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान एफजेड1073 ने बुधवार को आपात संकेत भेजे थे।

इसके बाद विमान 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से 17,000 फुट से अधिक नीचे आ गया। बाद में उसका मार्ग सऊदी अरब के तबूक शहर स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्देल अजीज हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। सह-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल मच्छार का सऊदी अरब के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्र कैप्टन स्मित मच्छार के साथ खड़ा है और उनके असाधारण साहस पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है। अपनी जान जोखिम में डालकर उन्होंने कर्तव्य और सेवा की सर्वोच्च परंपराओं को कायम रखा और विमान में सवार सभी लोगों की जान बचाने में मदद की।’’ सिंह ने कहा, ‘‘मच्छार का साहस, संयम और कर्तव्य के प्रति निष्ठा राष्ट्र के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। मैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ नवीन ने कहा कि मच्छार ने दुनिया को दिखाया कि ‘‘सच्चा साहस’’ कैसा होता है और उनकी कार्रवाई से सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद मिली।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘चाकू से हमला किए जाने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा। उन्होंने अपनी सुरक्षा से ऊपर दूसरों की सुरक्षा को रखा। भारत को उनकी बहादुरी पर गर्व है और सेवा तथा जिम्मेदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देश हमेशा याद रखेगा।’’ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कहा कि गंभीर खतरे के बीच कैप्टन मच्छार का असाधारण साहस राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मच्छार को ‘‘सच्चा नायक’’ बताया। गोयल ने कहा, ‘‘मौत के खतरे के सामने मच्छार का साहस एक भारतीय पायलट के बेहतरीन जज्बे को दर्शाता है। आज 140 करोड़ भारतीय गर्व से उनके साथ खड़े हैं।

उनके असाधारण शौर्य को सलाम और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना।’’ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मच्छार का साहस ‘‘भारत के सर्वोत्तम मूल्यों’’ को दर्शाता है। चौहान ने कहा कि अपनी जान खतरे में होने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने सबसे पहले दूसरों की सुरक्षा का ख्याल किया।

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन की कमबैक के बाद 5 बड़ी पारियां, किसी भी नंबर पर बना रहे हैं रन, टी-20 में बने भरोसे का दूसरा नाम

ishan kishan 5 best innings: अलग अलग तरह की पिचों पर ईशान किशन ने एक बार फिर बल्ले से अपनी काबिलियत का दम दिखाया है. श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स में खेली गई 80 रन की तूफानी पारी ने उनकी वापसी को और खास बना दिया. मुश्किल हालात में तेज बल्लेबाजी करते हुए किशन ने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि मैच का रुख भी भारत के पक्ष में मोड़ दिया. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किशन ने दबाव के बीच ऐसी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई हो Thu, 1 Oct 2026 13:42:17 +0530

  Videos
See all

पत्नी से परेशान होकर डिलीवरी बॉय ने की आत्महत्या | #uttarpradesh #noida #crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T08:45:24+00:00

NDA Seat Sharing News Live: एनडीए में सीट शेयरिंग | Rajbhar | RLD | Apna Dal | Nishad | UP Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T08:47:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers