Responsive Scrollable Menu

Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत रखने जा रही हैं? पहले जान लें किन महिलाओं के लिए है व्रत से बचना जरूरी

Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाता है. जानें गर्भवती और निसंतान महिलाओं के व्रत से जुड़े धार्मिक मत और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी बातें.

The post Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत रखने जा रही हैं? पहले जान लें किन महिलाओं के लिए है व्रत से बचना जरूरी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

IMD ने जारी किए आंकड़े, इस साल Monsoon में सामान्य से 13 फीसदी कम दर्ज हुई बारिश

भारत में जून से सितंबर के बीच इस साल दीर्घावधि औसत (एलपीए) की 87.4 प्रतिशत बारिश हुई, जो 2001 के बाद मानसून के मौसम में चौथी सबसे कम बारिश है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा कि इस मानसून में बारिश की कमी का एक प्रमुख कारण उष्णकटिबंधीय प्रशांत क्षेत्र में जून में उभरी अल नीनो की स्थिति थी, जो उसके बाद से मजबूत होती गई।

आईएमडी ने कहा कि फिलहाल अल नीनो की स्थिति मजबूत है और इसके मार्च 2027 तक बने रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, इस मानसून देश में 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 868.6 मिलीमीटर होती है। यह सामान्य से 13 प्रतिशत कम है।

आईएमडी ने 29 मई को जारी मानसून के पूर्वानुमान में कहा था कि बारिश एलपीए की 90 प्रतिशत रह सकती है, जिसमें चार प्रतिशत की मॉडल त्रुटि थी। इससे पहले 13 अप्रैल को विभाग ने मानसून में एलपीए की 92 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया था। अल नीनो, अल नीनो-दक्षिणी दोलन (ईएनएसओ) नामक जलवायु घटना के तीन चरणों में से एक है।

इसका पृथ्वी पर गर्म प्रभाव पड़ता है और इसे भारत में कम मानसूनी बारिश से जोड़ा जाता है। इसके विपरीत चरण ला-नीना का आमतौर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है। ईएनएसओ की एक तटस्थ स्थिति भी होती है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष बारिश की कमी जून में सबसे अधिक 35.4 प्रतिशत रही। इसके बाद अगस्त में 16.3 प्रतिशत और सितंबर में 7.6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। जुलाई ही एकमात्र ऐसा महीना रहा, जब सामान्य से अधिक बारिश हुई और इस दौरान एक प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई।

आईएमडी के महानिदेशक मौसम विज्ञान डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने एक बयान में कहा कि यदि कम दबाव की प्रणालियों के कारण अतिरिक्त बारिश नहीं हुई होती तो देश में बारिश की कमी और अधिक हो सकती थी। उन्होंने कहा कि इस मौसम में 14 कम दबाव की प्रणालियां बनीं और कुल 77 दिन कम दबाव की प्रणालियां सक्रिय रहीं, जबकि सामान्य तौर पर यह अवधि 57 दिन होती है। मानसून की वापसी के बारे में महापात्र ने कहा कि अब तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पूरी दिल्ली से मानसून की वापसी हो चुकी है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों से भी मानसून लौट चुका है।

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND: बीच सीरीज भारतीय टीम में बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा की हुई छुट्टी, टी20 स्क्वाड में भी हुआ फेरबदल

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय टीम में एक अहम बदलाव की घोषणा की गई है. टीम में चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है. प्रसिद्ध कृष्णा को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में चोट लग गई. इसके अलावा नमन धीर को टी20 में वाशिंटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है Thu, 1 Oct 2026 18:38:46 +0530

  Videos
See all

SIR को लेकर Live Debate ऐसा क्या बोले AAP Spokesperson... हो गई तगड़ी बहस ! Garjana | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T13:15:49+00:00

डॉक्टरी पर भारी 'कट्टरता' ...अस्पताल में नारा-ए-तकबीर ! Jammu Kashmir | Hijab Controversy | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T13:16:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers