पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी
पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी
वैभव सूर्यवंशी टाइम मैग्जीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल:इस लिस्ट में सबसे युवा, 7 एथलीट्स में इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं
टाइम मैगजीन की TIME 100 Next लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। यह दुनिया के उभरते सितारों की सालाना लिस्ट है। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में तेजी से पहचान बना रहे लोगों को शामिल किया जाता है। 15 साल के वैभव इस लिस्ट में शामिल इकलौते भारतीय एथलीट और सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। टाइम ने उन्हें खेल जगत के तेजी से उभरते सितारों की कैटेगरी में रखा है। इस साल की लिस्ट में कुल 7 एथलीट शामिल हैं। लिस्ट में उनके साथ अमेरिकी फुटबॉल क्वार्टरबैक आर्च मैनिंग, NBA खिलाड़ी टाइरिस मैक्सी, फुटबॉलर नाओमी गिरमा और फोलारिन बालोगन, टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा ईला और बास्केटबॉल खिलाड़ी ओलिविया माइल्स भी हैं 12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू वैभव ने 2024 में बिहार की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। तब उनकी उम्र 12 साल थी। वे कम उम्र में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए। 2024 में ही राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें IPL ऑक्शन में 1 करोड़ रुपए में खरीदा। तब वे 13 साल के थे। वे IPL ऑक्शन में खरीदे जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। 35 गेंदों में लगाया शतक वैभव ने IPL 2025 में 7 पारियों में 252 रन बनाए। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया। यह उस समय किसी भारतीय बल्लेबाज का IPL में सबसे तेज शतक था। 2026 IPL में 776 रन और 72 छक्के अपने दूसरे IPL सीजन में वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए। इसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे। वे राजस्थान रॉयल्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने सीजन में 72 छक्के लगाए। यह क्रिस गेल के पिछले रिकॉर्ड से 20 छक्के ज्यादा थे। सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा वैभव ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। मैनचेस्टर में खेले गए मैच में वे भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेटर बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। वैभव अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। उनके नाम 193 रन हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 81 रन है। 11 गेंदों में लिस्ट-ए फिफ्टी जून में कोलंबो में श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते हुए वैभव ने 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके बाद उन्हें दलीप ट्रॉफी में विजेता ईस्ट जोन टीम का उप-कप्तान बनाया गया। वे जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम का भी हिस्सा हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama










