Responsive Scrollable Menu

PAK vs BAN, Asian Games: पाकिस्तान पहली बार खेलेगा गोल्ड मेडल मैच, मेंस क्रिकेट में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हरा दिया है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की

Continue reading on the app

निर्माण कार्यों के बीच गंभीर की राइजिंग मेन लाइन में लीकेज, बिगड़ी जलप्रदाय की व्यवस्था

उज्जैन में लगातार चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से शहरवासियों की परेशानी बढ़ती चली जा रही है। सिंहस्थ को लेकर चौड़ीकरण और सड़क निर्माण चल रहा है। ऐसे में कई बार सड़क की खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन फूटने के मामले सामने आए हैं। छोटे छोटे लीकेज से तो जनता जैसे तैसे निपट रही थी। लेकिन  राइजिंग लाइन का लीकेज उनके लिए परेशानी बन गया।

सिंहस्थ बायपास पर एमपीआरडीसी की ओर से सड़क निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण के दौरान गंभीर डैम से आने वाली राइजिंग मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से शहर में होने वाला जलप्रदाय प्रभावित हुआ है। हालांकि, पीएचई की तरफ से तुरंत ही सुधार कार्य किया गया।

लीकेज बना परेशानी की वजह

उज्जैन में इस बार बारिश काफी कम हुई है। गंभीर डैम भी नहीं भर पाया है। शहर में पहले ही जलप्रदाय को लेकर परेशानी की स्थिति बनी हुई है। वहीं इसी बीच निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बड़ी मात्रा में पानी बह भी रहा है। एक नहीं बल्कि कई बार पीएचई को सुधार कार्य करने पड़े हैं। गंभीर की राइजिंग मेन लाइन शहर में जलप्रदाय की महत्वपूर्ण सोर्स है। इसके लीकेज से पानी तो बर्बाद होता ही है लेकिन शहर की अलग अलग टंकियों तक पानी पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।

सुधार में लगा PHE विभाग

निर्माण कार्यों के दौरान एक बार नहीं बल्कि कई बार लीकेज होने की जानकारी सामने आई है। पीएचई की ओर से तत्काल ही इन जगहों पर सुधार कार्य किया जा रहा है। कहीं भी लीकेज होने पर विभाग की प्राथमिकता सुधार कार्य कर जलप्रदाय बहाल करना होता है। अधिकारियों का कहना है कि समन्वय बनाकर काम करने की कोशिश की जा रही है। जहां भी लीकेज हो रहा है, उसे तत्काल सुधारा जा रहा है।

नहीं भर पा रही हैं टंकिया

पाइपलाइन में लीकेज होने की वजह से शहर के अलग अलग क्षेत्रों की टंकिया भी पूरी तरह से नहीं भर पा रही हैं। 22 सितंबर को जहां उत्तर क्षेत्र में जल प्रदाय की समस्या हुई। वहीं 26 सितंबर को वृंदावनपुरा, जूना सोमवारिया, गढ़कालिका और भैरव टंकी क्षेत्र में जलप्रदाय प्रभावित हुआ। 28 सितंबर को महावीर नगर और उत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जलप्रदाय नहीं हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs BAN, Asian Games: पाकिस्तान पहली बार खेलेगा गोल्ड मेडल मैच, मेंस क्रिकेट में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हरा दिया है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की Thu, 01 Oct 2026 09:12:04 +0530

  Videos
See all

Iran US War Update: ईरान-अमेरिका में भयानक जंग शुरू? | Iran US War Update | Trump | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:39+00:00

Bhopal Oil Tanker Viral Video : सड़क पर गिरा तेल, लूटने के लिए भीड़! | Road Accident | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers