Aaj Ka Rashifal 1 October 2026: गुरुवार को सिद्धि योग से 4 राशियों को मिलने वाला है बड़ा धनलाभ, कॉन्ट्रैक्ट पास होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 1 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंज त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन यानी 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल रहेगी. आज दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी और फिर षष्ठी तिथि का प्रारंभ होगा. आज के दिन रोहिणी नक्षत्र पूरे दिन प्रभावित रहेगा. आज चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेंगे. वहीं, सिद्धि योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग और बुधादित्य योग से राशियों को लाभ मिलने वाला है. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 1 October 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोग आज नई आर्थिक नीति बनाएंगे. आज भाग्य का साथ मिलेगा और इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज के दिन नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
सावधानी- अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 5
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों का आज पुराना रोग उभर सकता है, कर्ज लेना पड़ सकता है. क्रोध करने से बचें और नौकरी, व्यापार को लेकर दिक्कत आ सकती है. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.
सावधानी- नकारात्मक विचारों से दूर रहें
उपाय- ऊं सोम सोमाय नम: का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. घर और बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- हरा चारा गौशाला में दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
ये भी पढे़ं-Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, मिलेगा पितरों का भर-भरकर आशीर्वाद
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहे और बेवजह विवाद हो सकता है. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है और भवन और वाहन खरीदने का योग है.
सावधानी- कार्यों में लापरवाही न बरतें
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज के दिन भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. संतान का सुख प्राप्त होगा और नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 6
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन तथा साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज के दिन आपको सम्मान प्राप्त होने का योग है. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है और संतान सुख मिल सकता है. आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा.
सावधानी- ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि मिलेगी. आज रोजगार से लाभ मिलेगा और आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज के दिम आप लोगों को नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी और नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और विदेश यात्रा कर सकते हैं.
सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा और परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और नए कार्य संपन्न होंगे. खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज विदेश यात्रा हो सकती है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन गुस्सा पर नियंत्रण रखें और संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा. देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें. आज सरकारी नौकरी मिलने का योग है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. समय आपके अनुकूल चल रहा है.
सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से में निर्णय लेने से बचने की जरूरत है. आज के दिन नया व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. आज शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज के दिन जमीन, वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.
सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अध्ययन में मन लगेगा. आज आप लोगों को धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज काम होने से प्रसन्नता रहेगी और मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.
सावधानी- अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन आय में वृद्धि होगी और पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा और
सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज आय के नए स्रोत बनेंगे.
सावधानी - भावुकता में न आएं
उपाय- ऊं श्री गुरवे नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Ramayana Katha: रावण के अंत के बाद विभीषण ने क्यों नहीं कर रहे थे अपने भाई का अंतिम संस्कार?
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Aaj Ka Panchang 1 October 2026: आज है पितृपक्ष का षष्ठी श्राद्ध, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 1 October 2026: आज यानी 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृपक्ष का षष्ठी श्राद्ध किया जा रहा है. आज के दिन आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी और फिर षष्ठी तिथि का प्रारंभ किया जाएगा. वहीं, आज सिद्धि योग रात 9 बजकर 18 मिनट तक प्रभावी रहेगा और फिर व्यतीपात योग बनेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग 1 अक्टूबर 2026.
पढ़ें आज का पंचांग 1 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 1 October 2026)
- तारीख- 1 अक्टूबर 2026
- दिन- गुरुवार
- तिथि- पंचमी
- नक्षत्र- रोहिणी
- सूर्योदय- सुबह 6:13 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:07 बजे
- करण- तैतिल, गर
- चंद्रमा- वृषभ राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:46 से दोपहर 12:34 तक
- राहुकाल- 1:39 से दोपहर 3:09 तक
- दिशा शूल- दक्षिण
- दिशा शूल उपाय- दही या जीरा खाकर घर से निकलें.
आज का महामंत्र
ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:13 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 01 अक्टूबर रात 09:36 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 02 अक्टूबर को सुबह 10:30 मिनट पर होगा
ये भी पढे़ं-Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष के दौरान जरूर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, मिलेगा पितरों का भर-भरकर आशीर्वाद
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:28 मिनट से सुबह 05:17 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 01:28 बजे से सुबह 02:57 मिनट तक (2 अक्टूबर)
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:46 बजे से दोपहर 3:09 बजे तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- दोपहर 01 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 9 मिनट तक
यम गण्डक- सुबह 06:22 मिनट से सुबह 07:50 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 09:19 मिनट से सुबह 10:48 बजे तक
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 10:18 बजे से सुबह 11:05 मिनट तक और दोपहर 03:01 बजे से दोपहर 03:49 बजे तक
आज के व्रत
रोहिणी व्रत, षष्ठी श्राद्ध
गुरुवार के नुस्खे
- मान्यता है कि गुरुवार के दिन विधि-विधान से पूजा, व्रत और दान करने से बृहस्पति ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं. यदि कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो तो व्यक्ति को विवाह में देरी, करियर में रुकावट, आर्थिक संकट और मानसिक अशांति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
- ऐसे में गुरुवार की पूजा एक प्रभावी और सरल उपाय मानी जाती है. श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए उपायों से देवगुरु बृहस्पति शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं.
- गुरुवार के दिन श्रद्धा, विश्वास और संयम के साथ किए गए उपाय जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं. नियमित पूजा, व्रत और दान से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है. व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, स्थिरता और सौभाग्य का संचार भी होता है.
- गुरुवार के दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है. पीला रंग ज्ञान, शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस दिन पीले वस्त्र धारण करना, पीले पुष्प अर्पित करना और पीले रंग के भोजन का सेवन करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है. गुरुवार की पूजा व्यक्ति के जीवन में स्थिरता, विश्वास और सौभाग्य को बढ़ाने वाली होती है.
- गुरुवार की पूजा के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर शुद्ध होना चाहिए. स्नान के पानी में थोड़ा गंगाजल या हल्दी मिलाना शुभ माना जाता है. स्नान के बाद साफ और पीले वस्त्र पहनें. इसके पश्चात घर और पूजा स्थल में गंगाजल छिड़ककर वातावरण को पवित्र करें.
अब पूजा स्थल पर भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. पूजा में पीले फूल, चने की दाल, गुड़, बेसन के लड्डू और तुलसी दल अर्पित करें. इसके बाद दीपक और धूप जलाकर मंत्र जाप करें. - ऊं ऐं श्रीं बृहस्पतये नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता है. माना जाता है कि नियमित मंत्र जाप से बुद्धि, आत्मविश्वास और मानसिक शांति में वृद्धि होती है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: अक्टूबर में गुरु गोचर से लगातार 87 दिनों तक 4 राशियों को लाभ होगा, जानें
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









