Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स के गोल्डन बॉय कुशल की कहानी:3 खेल छोड़ आर्चरी चुनी, बॉक्सिंग पर कहा था-चोट नहीं मार सकता; फैमिली में 25 चाचा, 17 दादा

जापान में चल रहे एशियन गेम्स में बुधवार का दिन भारतीय आर्चरी (तीरंदाजी) के इतिहास में सुनहरा पल रहा है। चार में 3 गोल्ड आर्चरी में आए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले 21 वर्षीैय कुशल दलाल का नाम भी चमका, जिसने कंपाउंड टीम इवेंट में गोल्ड पर अचूक निशाना लगाया। एशियन गेम्स के इस 'गोल्डन बॉय' की यह कामयाबी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कभी गांव के शुद्ध दूध-घी के चक्कर में इतना ओवरवेट हो गया था कि घरवालों को उसकी सेहत की फिक्र सताने लगी थी। फिटनेस सुधारने के लिए पिता ने पहलवान बनाने अखाड़े भेजा, तो मां को लगा पढ़ाई छूट जाएगी। फिर बॉक्सिंग में हाथ आजमाने रोहतक पहुंचे, तो नन्हे कुशल ने मासूमियत से कहा- मां, मुझसे किसी को पंच नहीं मारा जाएगा, मैं किसी को चोट नहीं पहुंचा सकता। दूसरों को नुकसान न पहुंचाने वाले इसी कोमल स्वभाव के लड़के ने जब तीरंदाजी जॉइन की तो निशाना सीधे एशियन गेम्स के गोल्ड पर लगा। एक रोचक बात यह भी कि कुशल की फैमिली काफी बड़ी है। परिवार में उसके 17 दादा और 25 चाचा है। कुशल इस सफलता में उनकी मां गीता ने अहम भूमिका निभाई। इस प्रेरणादायक सफर की पढ़िए दैनिक भास्कर की पूरी रिपोर्ट… सोनीपत से एशियन गेम्स के पोडियम तक पहुंचने की कहानी… 2018 में पहला गोल्ड, यूथ वर्ल्ड में डबल धमाल कुशल ने 2018 में अंडर-14 वर्ग में विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में पहला गोल्ड मेडल जीता। मां के अनुसार, इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। खेलो इंडिया में चयन हुआ और हरियाणा की खेल नीति का भी उसे लाभ मिला। इसके बाद नेशनल स्कूल गेम्स में सिल्वर मेडल सहित अलग-अलग प्रतियोगिताओं में लगातार पदक हासिल करता रहा। कुशल ने 2021 में पोलैंड में हुई यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल हासिल किए। वह अब तक सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों कैटेगरी में 15 से ज्यादा मेडल जीत चुका है। हर प्रतियोगिता के साथ उसका लक्ष्य भी बड़ा होता गया और अब एशियन गेम्स में देश के लिए गोल्ड जीतकर उसने परिवार और सोनीपत का नाम रोशन किया है। वीडियो कॉल पर कुशल ने बताईं जीत तक पहुंचने की ट्रिक.. कुशल की फैमिली और हॉबी के बारे में जानिए… ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. ‘लड़कों से बात करती है, गलत जा रही है’:घरवालों ने खेल छुड़वाया, कोच के जूते पहनकर भी दौड़ीं; जानें गोल्ड मेडलिस्ट किरण की कहानी हरियाणा के सोनीपत की एथलीट किरण पहल मंगलवार को एशियन गेम्स के रिले इवेंट में गोल्ड और टीम इवेंट में सिल्वर जीतकर सुर्खियों में आ गईं। किरण 1 अक्टूबर को गांव पहुंचेंगी। यहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

भारत ने वनडे में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया:शुभमन गिल ने सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा; रोहित शर्मा के 12 हजार रन पूरे

भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने 406 रन का टारगेट 43.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह भारत का वनडे में सबसे बड़ा रनचेज है। 20 साल बाद किसी टीम ने दूसरी पारी में 400 रन चेज किए हैं। 2006 में साउथ अफ्रीका ने यह कारनामा किया था। टीम के कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 223 रन की पारी खेलते हुए वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया। यह रनचेज में किसी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर भी है। वहीं मैच में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए। भारत Vs वेस्टइंडीज मैच में बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा भारत ने वनडे में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। इससे पहले टीम ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रन का टारगेट हासिल किया था। ओवरऑल यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज है। पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका है, जिसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन चेज कर दिए थे। 2. भारत के नाम वनडे में सबसे ज्यादा 400+ स्कोर भारत ने वनडे में सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाए हैं। टीम ने 9 बार ऐसा किया है। 3. भारत वनडे में सबसे तेज 300 रन पूरे करने वाली टीम भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 29.1 ओवर में 300 रन पूरे किए। यह वनडे में किसी भी टीम के सबसे तेज 300 रन हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32.2 ओवर में यह आंकड़ा हासिल किया था। 4. गिल ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाया गिल ने 117 गेंद में डबल सेंचुरी पूरी की। यह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतका है। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा। ईशान ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंद में 200 रन पूरे किए थे। 5. वनडे रनचेज में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में नाबाद 223 रन की पारी खेली। यह वनडे रनचेज में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 201 रन की पारी खेली थी। 6. गिल वनडे में सबसे तेज 11 शतक लगाने वाले भारतीय शुभमन गिल ने 68 पारियों में 11वां वनडे शतक पूरा किया। वे इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे कम पारियों में 11 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने कोहली के 82 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ा। वर्ल्ड क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला 64 पारियों के साथ टॉप पर हैं। 7. गिल ने वनडे का तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में नाबाद 223 रन की पारी खेली। यह वनडे इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। रोहित शर्मा 264 रन के साथ पहले और मार्टिन गुप्टिल नाबाद 237 रन की पारी के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 8. गिल एक देश में सबसे कम पारियों में 2 हजार रन बनाने वाले प्लेयर गिल ने भारत में 33 पारियों में 2 हजार वनडे रन पूरे किए। यह किसी एक देश में सबसे तेज 2 हजार वनडे रन हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज में डेसमंड हेन्स की 36 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ा। 9. सचिन-कोहली के क्लब में शामिल हुए रोहित रोहित ने मैच में 73वां रन पूरा करते ही वनडे में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए। वे भारत के लिए 12 हजार रन बनाने वाले तीसरे और ओवरऑल सातवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 10. रोहित ने 282 पारियों में 12 हजार वनडे रन पूरे किए रोहित ने 282 पारियों में 12 हजार वनडे रन पूरे किए। वे इस आकंड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। कोहली पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 242 पारियों यह उपलब्धि हासिल की थी। 11. कुलदीप ने 123 वनडे में 200 विकेट पूरे किए कुलदीप यादव ने 123 वनडे मैचों में 200 विकेट पूरे किए। यह वनडे में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज 200 विकेट हैं। पहले स्थान पर मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने 104 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। 12. मैच में 811 रन बने भारत और वेस्टइंडीज ने दोनों पारियों में मिलाकर गुवाहाटी में 811 रन बनाए। यह किसी वनडे मैच में तीसरे सबसे ज्यादा रन हैं। 2006 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में सबसे ज्यादा 872 रन बने थे। 13. वेस्टइंडीज ने वनडे का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया वेस्टइंडीज ने गुवाहाटी में 7 विकेट पर 405 रन बनाए। यह टीम का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उसका सबसे बड़ा स्कोर 389 रन था, जो उसने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ भी अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा स्कोर 333 रन था। टीम ने यह स्कोर 1983 में जमशेदपुर में बनाया था। 14. कैंपबेल भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने 65 गेंद पर शतक लगाया। यह भारत के खिलाफ किसी वेस्टइंडीज बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रिकार्ड पॉवेल के नाम था, जिन्होंने 1999 में 72 गेंद में शतक लगाया था। अमीर जांगू इसी मैच में 70 गेंद पर शतक लगाकर दूसरे नंबर पर हैं। यहां से टॉप-2 मोमेंट्स… 1. शतक पूरा करने के लिए अनोखे अंदाज में दौड़े रोहित 26वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने शतक पूरा किया। उन्होंने विटेल लॉव्स की गेंद पर एक रन लेकर 100 रन पूरे किए। सिंगल लेने के दौरान वे अनोखे अंदाज में दौड़े। वे घुटनों को ऊंचा उठाकर धीमे दौड़ते नजर आए। शतक पूरा होते ही उन्होंने बैट हाथ में उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया। 2. गिल ने हेलमेट बैट पर रखकर डबल सेंचुरी का जश्न मनाया गिल ने 39वें ओवर में विटेल लॉव्स की गेंद पर एक रन लेकर करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया। 200 रन पूरा करते ही पहले वे हवा में उछले। फिर हेलमेट उतारकर उसे बैट पर रखा और हैंड हाथ में पकड़कर उसे हवा में लहराया। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपने साथी खिलाड़ियों और दर्शकों का अभिवादन किया।

Continue reading on the app

  Sports

यह क्रिकेट नहीं, सिर्फ बैटिंग है… 406 रन चेज कर भी खुश नहीं गौतम गंभीर! क्यों भड़के हेड कोच?

Gautam Gambhir Slams Guwahati Pitch: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेले गए वनडे मैच में रनों की बारिश देखने को मिली. दोनों टीमों ने मिलकर 800 से ज्यादा रन बनाए. जिस पर सवाल उठ रहे हैं. Thu, 01 Oct 2026 11:49:15 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Dubai-Tel Aviv Flight Scare LIVE: आ गया अंदर का वीडियो! उड़ते विमान में चले चाकू.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T05:44:38+00:00

Dubai Tel Aviv Plane Hijack LIVE: इजरायल पर 9/11 जैसा अटैक? | Iran Israel War | Netanyahu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T06:13:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers